
Iftar Party Ke Liye Suit Designs: रमजान का पाक महीना आज से शुरु हो गया है। ऐसे में कई सारे लोग रोजा रखेंगे। वहीं कई सारे लोग ऐसे होंगे जो इफ्तार पार्टी को घर पर रखेंगे। अगर आप भी अपने घर में इफ्तार पार्टी रख रही हैं या पार्टी में जाने का प्लान कर रही हैं, तो पार्टी में पहनने के लिए सूट स्टाइल करें। सूट को इस बार आप रेडिमेड न खरीदें, बल्कि आप इन्हें कपड़ा लेकर टेलर से तैयार करवाएं, जिसे आप अपनी पसंद के डिजाइन के हिसाब से तैयार करा सकती हैं। आइए बताते हैं किस तरह के सूट पहनकर आप इफ्तार पार्टी में जा सकती हैं।
इफ्तार पार्टी में पहनने के लिए आप टेलर से पैंट सूट को डिजाइन करा सकती हैं। इस तरह के सूट भी बनने के बाद अच्छे लगते हैं। साथ ही टेलर से तैयार करवाने की वजह से आप इसकी नेकलाइन को अपनी पसंद के हिसाब से डिजाइन करा सकती हैं। आप पैंट सूट बनाने के लिए सॉफ्ट फैब्रिक को खरीदें। इसमें लगवाने के लिए मिरर वर्क वाला बॉर्डर लें, जिसे आप नेकलाइन और साइड एरिया में लगवाएंगी। पैंट को सिंपल तरह से तैयार करवाएं। इसका दुपट्टा आप अलग से मार्केट जाकर हैवी डिजाइन में खरीदें। इस तरह से आपका सूट तैयार हो जाएगा, जिसे पहनने के बाद आप खूबसूरत लगेंगी।

अगर आपको प्लाजो सूट पहनना पसंद है, लेकिन जिस तरह का डिजाइन आपको चाहिए वो नहीं मिल रहा है, तो ऐसे में आप कपड़ा लेकर इसे तैयार करवाएं। इसके लिए आपको 2 मीटर कपड़ा ऊपर की कुर्ती का लेना होगा। नीचे के प्लाजो के लिए 3 से 3.5 मीटर कपड़ा लगेगा। इसके बाद आप दुपट्टा भी मैचिंग डिजाइन का भी खरीदें या लेकर डिजाइन करवाएं। इसमें आप नेकलाइन को वी डिजाइन में क्रिएट करवाएं। स्लीव्स आप फुल कराएंगी, तो सूट और भी अच्छा लगेगा। इस तरह के डिजाइन के साथ आपका प्लाजो सूट बनकर तैयार हो जाएगा।

इसे भी पढ़ें: पाकिस्तानी सूट के ये डिजाइन आपके रमजान लुक को बना देंगे रॉयल, हर कोई पूछेगा कहां से खरीदा?
आप टेलर को तस्वीर को दिखाकर भी डिजाइन की जानकारी दे सकती हैं, ताकि आपका सूट उसी डिजाइन में क्रिएट हो सके। बस आपको सही डिजाइन और लेंथ का फैब्रिक लेकर आना है। अपना सही नाप देना है। इसके बाद इसे टेलर से तैयार करवाना है। अगर आप प्रिंटेड डिजाइन में शरारा तैयार करा रही हैं, तो साथ में पहनने के लिए दुपट्टा सिंपल लें। इससे आपका लुक परफेक्ट लगेगा।

इसे भी पढ़ें: Chikankari Short Kurti:चिकनकारी शॉर्ट कुर्ती आपके ऑफिस लुक को बना देगी गॉर्जियस, दिखेंगी खूबसूरत
इस बार आप इफ्तार पार्टी में पहनने के लिए रेडीमेड सूट को न खरीदें। आप कपड़ा लेकर टेलर से तैयार करवाएं। बस आप इसे सही तरह से अपने साइज का नाप जरूर दें, ताकि सूट जब बनकर आए, तो ये अच्छा लगे और आपकी फिटिंग भी सही बैठे।
अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
Image credit- Myntra/Calmna, Altecia
इसे भी पढ़ें: Chikankari Short Kurti:चिकनकारी शॉर्ट कुर्ती आपके ऑफिस लुक को बना देगी गॉर्जियस, दिखेंगी खूबसूरत
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।