
रमजान का महीना 19 फरवरी से शुरू हो रहा है। इस पावन पर्व में लोग 1 महीने तक अल्लाह के लिए व्रत रखते हैं। इसमें महिलाएं अल्लाह की इबादत में समय बिताने के साथ-साथ लोग अपने पहनावे पर भी खास ध्यान देती हैं। महिलाओं को पाकिस्तानी स्टाइल सूट ज्यादा पसंद आते हैं, क्योंकि इनके डिजाइन अनोखे और अलग होते हैं। अगर आप सूट सिलवाना भी चाह रही हैं, तो इस तरह का डिजाइन बनवा सकती हैं। पाकिस्तानी सूट की खासियत यह है कि इनका कट और फिट ऐसा होता है कि यह शरीर को पूरी तरह कवर करते हुए भी स्टाइलिश लगता है।
रमजान में काफतान सूट डिजाइन आपको बहुत पसंद आएंगे। ढीली स्लीव्स और लंबा फ्लेयर्ड कट होने की वजह से यह कंफर्टेबल होते हैं। फेस्टिव और पार्टी लुक के लिए दोनों ही तरह से ये अच्छे हैं। अगर आप हैवी लुक नहीं चाहती हैं, तो सिंपल कॉटन या जॉर्जट वाले कपड़े में काफ्तान भी ले सकती हैं। डेली वियर में भी इस तरह के सूट डिजाइन महिलाओं को बहुत पसंद आते हैं।
image credit- YourDesignerWear.com/pinterest
रमजान में पहनने के लिए सीधे कट वाले सूट डिजाइन भी अच्छे रहेंगे। यह सिंपल और क्लासी लुक देते हैं। यह भले ही फ्लेयर्ड नहीं होते, लेकिन फिर भी आरामदायक लगते हैं। इन्हें पहनकर बैठना और खड़े होना आसान होता है। ऑफिस, कैजुअल और फेस्टिव हर तरह के लुक के लिए यह अच्छा रहता है।
इसे भी पढ़ें- Palazzo Suit Designs for Ramadan: रमजान लुक के लिए ट्राई करें ये प्लाजो सूट, देखें डिजाइंस
image credit- Syd Nusaiba/pinterest
लॉन सूट हल्के कॉटन वाले होते हैं। इन कपड़ों पर हल्का प्रिंट, एम्ब्रॉयडरी या डिटेलिंग का डिजाइन बना होता है। लॉन सूट में कुर्ता, डुपट्टा और पैंट भी आता है। रमजान में व्रत के दौरान हल्के कपड़े आपको सुकून देंगे। शाम की नमाज या इफ्तार पार्टी के लिए रंगीन प्रिंट वाले डिजाइन आप चुन सकती हैं।
image credit- ruby tex/pinterest
यह डिजान भी आरामदायक दिन के लिए बेस्ट है। यह पैरों से खुला-खुला रहता है, इसलिए रमजान के लिए अच्छा है। हर दिन आप इस तरह का लुक कैरी कर सकती हैं। अगर आप इसके ऊपर का कुर्ता भी हल्के प्रिंट वाला लेती हैं, तो यह आपके लिए और भी अच्छा होगा। अगर इफ्तार पार्टी में पहनना है, तो भी आप इस तरह का लुक कैरी कर सकती हैं।
यह भी पढ़ें- Chikankari Short Kurti:चिकनकारी शॉर्ट कुर्ती आपके ऑफिस लुक को बना देगी गॉर्जियस, दिखेंगी खूबसूरत
आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी से।
image credit-pinterest
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।