herzindagi
image

Chikankari Short Kurti:चिकनकारी शॉर्ट कुर्ती आपके ऑफिस लुक को बना देगी गॉर्जियस, दिखेंगी खूबसूरत

Chikankari Short Kurti: अगर आप भी ऑफिस में पहनने के लिए खूबसूरत आउटफिट तलाश रही है, तो अब आप रोजाना अलग-अलग तरह की शर्ट चिकनकारी कुर्ती को ट्राई कर सकती हैं।
Editorial
Updated:- 2025-05-14, 17:21 IST

भागदौड़ भरी जिंदगी में खुद के लिए समय निकालना बहुत मुश्किल हो जाता है। खासकर उन लड़कियों के लिए जो रोजाना सुबह से शाम ऑफिस में रहती हैं और घर का काम कर पूरा दिन खत्म हो जाता है। ऐसे में अगर आप भी फैशन की इस दुनिया में अपने आप को खूबसूरत और हटके दिखाना चाहती हैं, तो अब आपको परेशान होने की जरूरत नहीं है। आज हम आपको चिकनकारी शॉर्ट कुर्ती के कुछ ऐसे डिजाइन बताएंगे, जिन्हें आप पहनकर अपने ऑफिस में जा सकती हैं और अपनी खूबसूरती में चार चांद लगा सकती हैं।

पिंक जॉर्जेट चिकनकारी शॉर्ट कुर्ती

अगर आप रोजाना ऑफिस जाती हैं और ऐसे में अपने आप को फैशनेबल नहीं बना पा रही है, तो अब आप इस तरह की खूबसूरत पिंक जॉर्जेट चिकनकारी शॉर्ट कुर्ती को जींस या प्लाजो के साथ ट्राई कर सकती हैं। यह लुक आपकी खूबसूरती में चार चांद लगा देगा। इसे आप ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों जगह से खरीद सकती हैं।

1 - 2025-05-14T170630.283

बॉटल ग्रीन चिकनकारी शॉर्ट कुर्ती

यही नहीं अपने ऑफिस लुक को गॉर्जियस और अट्रैक्टिव बनाने के लिए आप इस तरह की खूबसूरत बॉटल ग्रीन चिकनकारी शॉर्ट कुर्ती को भी ट्राई कर सकती हैं। यह कुर्ती न सिर्फ आपको स्टाइलिश लुक देगी, बल्कि गर्मी के मौसम में इसे पहनकर आप बेहद आरामदायक महसूस करेंगी। इसे आप ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों जगह से मंगा सकती हैं। 

2 - 2025-05-14T170633.312

यह भी पढ़ें: Chikankari Saree For Women: हर फंक्शन में पहनने के लिए बेस्ट हैं ये 5 खूबसूरत चिकनकारी साड़ी, डिजाइन देख खरीदने का करेगा मन

ब्लैक रस्ट शॉर्ट चिकनकारी कुर्ती

यही नहीं अगर आप एक जैसे कपड़े पहनकर बोर होने लगी है और अपने ऑफिस या कॉलेज में कुछ यूनिक ट्राई कर जाना चाहती है, तो अब आपका आउटफिट को लेकर परेशान होने की जरूरत नहीं है। आप इस खूबसूरत ब्लैक रस्ट शॉर्ट चिकनकारी कुर्ती को ट्राई कर सकती हैं। इसके साथ आप एक्सेसरीज शामिल कर अपने लुक को पूरा कर सकती हैं।

3 - 2025-05-14T170631.862

ग्रीन चंदेरी शर्ट चिकनकारी कुर्ती

इस तरह की ग्रीन चंदेरी शर्ट चिकनकारी कुर्ती भी आपके लिए बेस्ट ऑप्शन हो सकती है। इसे भी आप अपने ऑफिस कॉलेज या किसी भी छोटे-मोटे प्रोग्राम में पहनकर जा सकती है। गर्मी के मौसम में यह कुर्ती आपको बेहद आराम देगी। साथ ही आपके लुक को गॉर्जियस बनाने में मदद करेगी। इसे भी आप ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों जगह से खरीद सकती हैं। 

4 - 2025-05-14T170634.816

यह भी पढ़ें: Chaitra Navratri 2025 Dupatta Designs: नवरात्रि पर सूट लुक को बनाना है अट्रैक्टिव, तो स्टाइल करें ये खूबसूरत डिजाइंस वाले दुपट्टे

इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही,अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें। इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हर जिन्दगी के साथ

Image Credit: khushbujewellers

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।