
Bandhani Short Kurti Designs: ऑफिस में सुंदर दिखना हम सभी को पसंद होता है। इसलिए हम अक्सर कुछ ऐसे डिजाइंस वाले कपड़ों को वियर करना पसंद करते हैं, जिसे पहनने के बाद हमारा लुक प्रोफेशनल या सिंपल नजर आए। इसके लिए आप बांधनी प्रिंट शॉर्ट कुर्ती को स्टाइल कर सकती हैं। शॉर्ट कुर्ती आप जींस या पैंट के साथ वियर कर सकती हैं और कम्फर्टेबल फील कर सकती हैं। बांधनी प्रिंट में आप कैसे कुर्ती तैयार करा सकती हैं आइए इसके बारे में आपको आर्टिकल में बताते हैं, ताकि आप भी ऑफिस के लिए इसे तैयार करा सके।
कुर्ती पहनना हम सभी को पसंद होता है, लेकिन कई बार ऐसा होता है कि हमें सही डिजाइन या साइज में कुर्ती नहीं मिल पाती है, जिसकी वजह से वो पहनने में अजीब लगती है। ऐसे में आप बांधनी प्रिंट की इस तस्वीर में नजर आने वाली कुर्ती को स्टाइल कर सकती हैं। इससे आपका लुक भी खूबसूरत लगेगा। साथ ही आपकी फिटिंग की तैयार हो जाएगी। बस आपको टेलर को सही डिजाइन और साइज को बताकर इस तरह की कुर्ती को तैयार कराना है।

आप बांधनी प्रिंट पेप्लम कुर्ती को तैयार करा सकती हैं। इस तरह की कुर्ती भी अच्छी लगती है। साथ ही सिंपल और एलीगेंट लगती हैं। इस तरह की कुर्ती को आप कपड़ा लेकर टेलर से तैयार करा सकती हैं, ताकि आपकी सही फिटिंग आए। आप चाहें तो इसमें कॉन्ट्रास्ट कलर से पाइपिंग या बटन का डिजाइन भी क्रिएट करा सकती हैं, ताकि आपकी कुर्ती पहनने के बाद अच्छी लगे।

यह भी पढ़ें- ट्राई करें ये 4 अनारकली शॉर्ट कुर्ती, खूबसूरती और स्टाइल का मिलेगा परफेक्ट कॉम्बिनेशन
आप ऑफिस लुक के लिए बांधनी प्रिंट कुर्ती के तस्वीर वाले डिजाइन को क्रिएट करा सकती हैं। इसमें आपको हाफ अनारकली कुर्ती का डिजाइन मिलेगा, जिसमें आपको नेकलाइन डिजाइन में डोरी भी मिलेगी, ताकि लुक अच्छा लगे। टेलर को आपको सिर्फ तस्वीर दिखानी है। आपकी कुर्ती तैयार हो जाएगी।

आप ऑफिस में पहनने के लिए इस ग्रीन कलर बांधनी शॉर्ट कुर्ती को वियर कर सकती हैं। इस तरह की कुर्ती में आप कॉटन फैब्रिक में इस प्रिंट को खरीदें। फिर सही फिटिंग के साथ इसे तैयार करें। आप चाहें तो इसमें फुल स्लीव्स डिजाइन भी क्रिएट कर सकती हैं। साथ ही आप चाहें तो इसमें सिंपल डिजाइन भी बना सकती हैं, ताकि कुर्ती अच्छी लगे।

यह भी पढ़ें- Chikankari Short Kurti:चिकनकारी शॉर्ट कुर्ती आपके ऑफिस लुक को बना देगी गॉर्जियस, दिखेंगी खूबसूरत
बांधनी कुर्ती पहनने के बाद अच्छी लगेगी। बस आपको सही फैब्रिक लेकर इसे तैयार कराना है, ताकि शॉर्ट कुर्ती में आपका लुक अच्छा लगे।
अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
Image credit- Myntra/ BAESD, God Bless, Youthnic
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।