
गर्मी के मौसम में अधिकतर ऑफिस और कॉलेज जाने वाली महिलाएं अपने लुक को स्टाइलिश बनाने के लिए और खासकर तेज धूप से बचने के लिए हल्के और आरामदायक कपड़ों की तलाश में रहती हैं। अगर आप भी वर्किंग वीमेन हैं और रोजाना ऑफिस जाती हैं, तो अब आपको ऑफिस में पहनने के लिए आउटफिट को लेकर परेशान होने की जरूरत नहीं हैं। आज हम आपको इस खबर के जरिए कुछ लेटेस्ट शॉर्ट कुर्ती डिजाइंस बताएंगे, जो आपकी खूबसूरती को बढ़ा देगी।
अगर आप रोजाना कॉलेज या ऑफिस जाती हैं और ऐसे में आउटफिट को लेकर कन्फ्यूज हैं, तो अब आपको परेशान होने की जरूरत नहीं है। आप एक जैसे सूट या जीन्स टॉप पहनने के बजाय इस तरह की ग्रीन कलर प्रिंटेड वी-नेक स्लीवलेस कॉटन शॉर्ट कुर्ती को जींस या लेगिंग के साथ पहनकर अपने लुक को स्टाइलिश बना सकती हैं।

अगर आप गर्मी में पहनने लायक कुर्ती की तलाश में हैं, तो एक जैसी कुर्ती पहनने के बजाय आप यह खूबसूरत स्लीवलेस प्रिंटेड प्योर कॉटन लॉन्ग कुर्ती को शामिल कर अपने ऑफिस और कॉलेज लुक को खास बना सकती हैं। इस तरह की कुर्ती डिजाइंस अधिकतर महिलाओं की पहली पसंद बनी हुई है, जो खासकर गर्मी के मौसम में पहनने के लिए बेस्ट हो सकती है।

अगर आप गर्मी के मौसम में अपने लुक को स्टाइलिश बनाना चाहती हैं, तो अब आपको परेशान होने की जरूरत नहीं है। आप इस तरह की स्लीवलेस फ्लोरल प्रिंटेड वी-नेक प्योर कॉटन कुर्ती को कॉलेज या ऑफिस में पहनकर जा सकती हैं। ऐसी कुर्ती डिजाइन इन दिनों काफी ट्रेंड में हैं, जो आपके लुक को अट्रैक्टिव बनाने में भी मदद करेगी।

यह भी पढ़ें- ऑफिस में पहनने के लिए बेस्ट हैं ये 3 डिफरेंट स्टाइल चिकनकारी कुर्तियां, यहां देखें ट्रेंडी डिजाइंस
गर्मी के मौसम में अधिकतर महिलाएं कुर्ती पहनना ज्यादा पसंद करती हैं। अगर आप भी गर्मी के मौसम में पहनने लायक कुर्ती की तलाश में हैं, तो आपके लिए यह खूबसूरत लाइटवेट स्लीवलेस ब्लू कलर प्रिंटेड कॉटन लॉन्ग कुर्ती बेस्ट रहेगी। इस तरह की कुर्ती को आप बाजार से कपड़ा लाकर टेलर से बनवा सकती हैं या रेडीमेड भी खरीद सकती है।

इस साल गर्मी में अगर आप भी अपने ऑफिस या कॉलेज लुक को खूबसूरत बनाना चाहती हैं और स्टाइलिश लुक पाने के लिए गर्मी के मौसम में लाइटवेट कुर्ती की तलाश में हैं, तो आप इस तरह के ऑरेंज कलर शोल्डर स्ट्रेप चिकनकारी कुर्ता को शामिल कर सकती हैं। ऐसे कुर्ते डिजाइंस इन दिनों काफी ट्रेंड में है, जो आपको गर्मी में कंफर्ट लुक देने में मदद करेगी।

यह भी पढ़ें- Chikankari Work Suit Designs: गर्मियों के लिए बेस्ट हैं ये पेस्टल शेड्स वाले चिकनकारी सूट, देखें डिजाइंस
अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हर जिंदगी से।
Image Credit : myntra/Navlik/colorkosh/VANSIRI/Pushpraj fashion/Anouk Rustic
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।