Tue Mar 24, 2026 | Updated 10:32 AM IST HZ Awards 2026
image

Summer Office Wear Cotton Suit Designs: गर्मियों में ऑफिस के लिए बेस्ट हैं ये कॉटन सूट डिजाइंस, आप भी जरूर करें ट्राई

गर्मी के मौसम में ऑफिस में रोज क्या पहनें? यह सवाल लगभग हर वर्किंग वुमन के मन में जरूर आता है। आपको इस मौसम में ऐसे आउटफिट की जरूरत होती है जो पहनने में आरामदायक होने के साथ स्टाइलिश भी लगें। ऐसे में कॉटन सूट के ये लेटेस्ट डिजाइन आपके ऑफिस लुक को परफेक्ट बना सकते हैं।
Editorial
Updated:- 2026-03-23, 18:45 IST

गर्मी के मौसम में सबसे ज्यादा समय लड़कियों को ऑफिस के लिए ऑउटफिट चुनने में लगता है। हम अपने लिए ऐसे ऑउटफिट ढूढ़ते हैं जो पहनने में तो कम्फर्टेबल हों ही और दिखने में भी कूल लगें। यूं कहा जाए कि हम सभी गर्मी के मौसम में सूदिंग कलर्स पहनना ही पसंद करते हैं। ऑफिस गोइंग महिलाओं के मन में इस मौसम में बस एक सबसे बड़ा सवाल यही होता है कि ऑफिस में ऐसा क्या पहना जाए जिसमें स्टाइल भी दिखे और फैब्रिक भी आरामदायक हो। गर्मी में कॉटन सूट आपके लिए सबसे बेस्ट ऑप्शन हो सकते हैं क्योंकि ये हल्के होने के साथ ऐसे फैब्रिक के बने होते हैं जिसमें पसीना भी न आए और दिखने में भी अच्छे लगें। अगर आप भी समर ऑफिस वियर के लिए अपने कलेक्शन में कुछ नया जोड़ना चाहती हैं, तो यहां देखें कुछ लेटेस्ट डिज़ाइन।

मोटिफ प्रिंटेड स्ट्रेट कुर्ता विथ प्लाजो

motiff printed kurta

ऑफिस वियर के लिए एथनिक मोटिफ प्रिंटेड स्ट्रेट कुर्ता एक बहुत अच्छा ऑप्शन हो सकता है। इस तरह के सूट दिखने में सिंपल भी लगते हैं और एलिगेंट लुक भी देते हैं। इस स्ट्रेट कुर्ता के साथ प्लाजो और लाइट वेट दुपट्टा ऑफिस के लिए एक परफेक्ट लुक दे सकता है। इस तरह के सूट में आमतौर पर ब्लॉक प्रिंट, बूटे या ट्रेडिशनल प्रिंट होते हैं जो दिखने में बहुत हैवी भी नहीं लगते और ऑफिस के हिसाब से बिल्कुल सही रहते हैं। आप इसे मिनिमल एक्सेसरीज के साथ ऑफिस में वियर कर सकती हैं।

यह भी पढ़ें- Office Wear Cotton Suit Designs: ऑफिस में दिखना चाहती हैं स्टाइलिश, तो जरूर ट्राई करें कॉटन सूट के ये लेटेस्ट डिजाइंस

थ्रेड वर्क प्योर कॉटन कुर्ता विथ ट्रॉउजर

thread work kurta

अगर आप प्रिंटेड कपड़ों की जगह थोड़ा क्लासी और एलिगेंट लुक चाहती हैं, तो ऑफिस में थ्रेड वर्क एम्ब्रॉयडरी वाला यह कॉटन कुर्ता सेट ट्राई कर सकती हैं। इस तरह के कुर्ते में हल्की कढ़ाई होती है जो इसे ऑफिस वियर के लिए परफेक्ट बनाती है। सिंपल ट्राउजर के साथ इस तरह का कुर्ता बहुत प्रोफेशनल लुक देता है। इस आउटफिट की खास बात यह है कि यह सूट किसी भी ऑफिस मीटिंग, प्रेजेंटेशन या ऑफिशियल इवेंट्स में भी पहना जा सकता है। इस तरह के ऑउटफिट में पेस्टल कलर्स जैसे-लाइट ब्लू, पीच, मिंट ग्रीन गर्मी के मौसम के लिए बेस्ट ऑप्शन हो सकते हैं।

फ्लोरल प्रिंटेड प्लीटेड कुर्ता विथ ट्रॉउजर

floral printed kurta

गर्मियों के मौसम में फ्लोरल प्रिंट हमेशा से ही ट्रेंड में रहा है। गर्मी के मौसम में ऑफिस में पहनने के लिए फ्लोरल प्रिंटेड प्लीटेड कुर्ता आपको स्टाइलिश और फ्रेश लुक दे सकता है। प्लीटेड कुर्ता की खास बात यह है कि यह दिखने में ओवरसाइज लगता है और पहनने में भी बहुत कम्फर्टेबल लगता है। ट्राउजर के साथ यह सूट ऑफिस के लिए सबसे स्मार्ट और मॉडर्न पसंद हो सकता है। आप इसे किसी भी फ्लैट फुटवियर या ब्लॉक हील के साथ कैरी कर सकती हैं। इसके साथ झुमके भी आपके स्टाइल में चार-चांद लगा सकते हैं।

यह भी पढ़ें- Delhi Famous cloth Market:  सस्ते में खरीदना हैं कॉटन सूट और हर तरह के फैब्रिक, तो दिल्ली का ये बाजार है बेस्ट

प्रिंटेड रेगुलर कॉटन कुर्ता

printed regular cotton kurta

अगर आप ऑफिस में डेली वियर के लिए कोई कम्फर्टेबल ऑप्शन ढूढ़ रही हैं तो प्रिंटेड रेगुलर कॉटन कुर्ता अच्छा ऑप्शन हो सकता है। इसके साथ आप प्लाजो कैरी कर सकती हैं या इसे स्ट्रेट पैंट के साथ भी कैरी कर सकती हैं। इस तरह के सूट डेली वियर के लिए परफेक्ट चॉइस हो सकते हैं। बाजार में इस तरह के आपको कई डिज़ाइन मिल सकते हैं और इसे आप ऑनलाइन भी खरीद सकती हैं। प्लाजो के साथ ये सूट बहुत कम्फर्टेबल लुक दे सकते हैं। गर्मी के मौसम में पूरे दिन पहनने में आपको कोई परेशानी भी नहीं होगी।

फ्लोरल प्रिंटेड वी नेक कॉटन स्ट्रेट कुर्ता

floral printed v neck kurta

वी-नेक फ्लोरल प्रिंटेड कॉटन स्ट्रेट कुर्ता ऑफिस वियर के लिए बहुत अच्छा ऑप्शन है। वी-नेक कुर्ता दिखने में थोड़ा स्टाइलिश लगता है और इसमें नेकलाइन की वजह से इसका लुक और भी अच्छा नजर आता है। अगर आप ऑफिस के लिए कुछ स्टाइलिश और डीसेंट ढूढ़ रही हैं तो ये बेस्ट चॉइस हो सकता है। आप इसे ट्राउजर, पलाज़ो या जींस किसी के साथ भी कैरी कर सकती हैं। अगर आप मिनिमल और एलिगेंट ऑफिस लुक चाहती हैं, तो यह कुर्ता एक बार जरूर ट्राई करें। इसके साथ आप मिनिमल ज्वेलरी भी कैरी कर सकती हैं।

अगर आप भी अपने समर लुक में स्टाइल जोड़ना चाहती हैं, तो कॉटन सूट के ये डिज़ाइन आपके लिए बेस्ट हो सकते हैं। अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।

Images: Myntra.com

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।