Wed Feb 18, 2026 | Updated 03:40 AM IST
herzindagi
image

Office Wear Cotton Sarees: ऑफिस में दिखना है प्रोफेशनल और स्टाइलिश, ट्राई करें कॉटन साड़ियों के ये लेटेस्ट डिजाइंस

Cotton Saree Ke Designs: ऑफिस लुक को प्रोफेशनल तरीके से क्रिएट करना है, तो इसके लिए आप कॉटन की अलग-अलग डिजाइन वाली साड़ी को स्टाइल कर सकती हैं, ताकि आप खूबसूरत नजर आए। साथ ही आपके पास अच्छे डिजाइन वाली साड़ी का कलेक्शन हो सके।
Editorial
Updated:- 2026-02-17, 18:42 IST

Cotton Saree Designs: ऑफिस लुक क्रिएट करने के लिए हम अक्सर अलग-अलग डिजाइन वाले कपड़ों को पहनना पसंद करते हैं। इसलिए जब भी मार्केट जाते हैं, तो ऐसे कपड़े खरीदते हैं, जिससे लुक प्रोफेशनल नजर आए। गर्मियों के सीजन में ज्यादातर महिलाएं कॉटन फैब्रिक पसंद करती हैं। ऐसे में आप भी ऑफिस में स्टाइल करने के लिए कॉटन साड़ी को खरीद सकती हैं। कॉटन साड़ी प्रोफेशनल लुक के लिए बेस्ट ऑप्शन है। बस आपको सही डिजाइन को चुनना होगा। आइए बताते हैं कौन से डिजाइन वाली साड़ियों को आप ऑफिस में पहन

स्ट्राइप डिजाइन वाली कॉटन साड़ी

ऑफिस लुक को अट्रैक्टिव बनाने के लिए आप स्ट्राइप डिजाइन वाली साड़ी को स्टाइल कर सकती हैं। इस तरह के प्रिंट वाली कॉटन साड़ी अच्छी लगती है। बंधने के बाद प्रोफेशनल लगती है। इसे आप सिंपल प्लेन डिजाइन ब्लाउज के साथ स्टाइल करें। इसके साथ आप सिंपल एक्सेसरीज को पहनें। इससे साड़ी लुक एलिगेंट लगेगा। आप इस तरह की साड़ी को पहनने के बाद कंफर्टेबल फील करेंगी।

1 - 2026-02-17T134424.621

बॉर्डर डिजाइन वाली कॉटन साड़ी

ऑफिस में प्रोफेशनल लुक को क्रिएट करने के लिए आप इस तस्वीर में नजर आने वाले साड़ी डिजाइन को ट्राई कर सकती हैं। इस तरह की साड़ी पहनने के बाद सुंदर लगती है। साड़ी में आपको बॉर्डर कलर अलग मिलेगा। इससे साड़ी में जो ज्यादा कलर होगा, वो बैलेंस हो जाएगा। इसलिए आप इसे प्लेन ब्लाउज के साथ वियर कर सकती हैं, ताकि आप खूबसूरत नजर आएं और हर कोई आपकी तारीफ करे। साड़ी आपको मार्केट में अलग-अलग डिजाइन में मिल जाएगी।

4 - 2026-02-17T134427.352

इसे भी पढ़ें: Cotton Saree Designs For Women: ऑफिस मीटिंग के लिए बेस्ट हैं ये लाइटवेट कॉटन साड़ियां, देखें लेटेस्ट कलेक्शन

छोटे प्रिंट डिजाइन वाली साड़ी

कॉटन साड़ी में आप छोटे प्रिंट डिजाइन वाले ऑप्शन को ट्राई कर सकती हैं। इस तरह की साड़ी पहनने के बाद अच्छी लगेगी। इसमें आपको छोटे प्रिंट के साथ-साथ बॉर्डर वर्क भी मिलेगा। इसका ब्लाउज आपको प्लेन डिजाइन में आएगा, जिसे आप कट स्लीव्स या क्वाटर स्लीव्स डिजाइन में क्रिएट करा सकती हैं। साड़ी को आप सिंपल ओपन पल्लू स्टाइल में वियर करें, ताकि ये बंधने के बाद अच्छी लगे। आपको साड़ी के डिजाइन और कलर के ऑप्शन मार्केट में आसानी से मिल जाएंगे।

3 - 2026-02-17T134412.343

इसे भी पढ़ें: Cotton Saree Designs : समर सीजन में स्टाइल करें ये 3 न्यू डिजाइंस वाली कॉटन की साड़ी, लगेंगी खूबसूरत

कॉटन साड़ी के इन डिजाइंस को आप ट्राई करें, जिन्हें वियर करके आपका लुक अच्छा लगेगा। साथ ही आप ऑफिस लुक के लिए नए साड़ी कलेक्शन को अपने वार्डरोब में ऐड कर पाएंगी।

अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।

Image credit-Myntra/ Mitera, Brynbrit, Satrani

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।