
ऑफिस लिए आउटफिट चुनते समय हर लड़की यही चाहती है कि वो जो भी पहने उसमें उसका लुक प्रोफेशनल, कम्फर्टेबल और स्टाइलिश लगे। जल्दी ही गर्मियों का मौसम आने वाला है और इस मौसम में सबसे कम्फर्टेबल फैब्रिक कॉटन ही माना जाता है। जब आप ऑफिस के लिए ऑउटफिट चुन रही हैं तो ऐसे कॉटन सूट सबसे अच्छा ऑप्शन हो सकते हैं। कॉटन फैब्रिक न सिर्फ आपकी स्किन के लिए आरामदायक होता है बल्कि पूरे दिन की भागदौड़ में भी आपको फ्रेश महसूस कराता है। आजकल मार्केट में कॉटन सूट के कई ऐसे लेटेस्ट डिजाइन उपलब्ध हैं जो ऑफिस के माहौल के हिसाब से आपके लिए परफेक्ट हैं। अगर आप भी अपने वॉर्डरोब को अपडेट करना चाहती हैं और इस बार गर्मी के मौसम में ऑफिस वियर में भी स्टाइलिश दिखना चाहती हैं तो इन ट्रेंडी कॉटन सूट डिजाइन को जरूर ट्राई करें।

यह डिजाइन उन महिलाओं के लिए परफेक्ट है जो सिंपल लेकिन क्लासी लुक पसंद करती हैं। फ्लोरल डिजाइन और वी-नेक पैटर्न इसे और ज्यादा एलिगेंट टच देता है। इस ड्रेस में आरी वर्क की बारीक कढ़ाई इसे थोड़ा फेस्टिव और प्रीमियम लुक भी देती है, जिससे आप इसे ऑफिस के साथ-साथ छोटे-मोटे फंक्शन में भी पहन सकती हैं। एम्पायर कट होने की वजह से यह बॉडी पर अच्छा फॉल देता है और पूरे दिन पहनने में भी आरामदायक रहता है। हल्के पेस्टल या सॉफ्ट कलर्स ऑफिस के लिए सबसे अच्छे हो सकते हैं।

ए-लाइन कुर्ता डिजाइन हमेशा से ही ऑफिस गोइंग गर्ल्स की पहली पसंद रहा है। यह लगभग हर बॉडी टाइप पर सूट करता है और हर तरह के बॉडी टाइप पर सूट करता है। सेल्फ डिजाइन फैब्रिक इसे बिना ज्यादा प्रिंट या कढ़ाई के भी स्टाइलिश बना देता है। ट्राउजर्स के साथ यह सेट ज्यादा मॉडर्न लुक देता है। आप इसे ब्लॉक हील्स या सिंपल फ्लैट्स के साथ स्टाइल कर सकती हैं। रोजाना ऑफिस जाने वाली लड़कियों के लिए यह एक परफेक्ट ऑफिस वियर हो सकता है।
यह भी पढ़ें- कॉटन सूट से लेकर ऑफिस आउटफिट तक, सस्ती और अच्छी शॉपिंग के लिए बेस्ट है गजियाबाद के ये बाजार

स्ट्रेट कट कुर्ता हमेशा से ही ऑफिस गोइंग गर्ल्स के लिए प्रोफेशनल लुक देता है। नॉच नेक डिजाइन गले के साथ यह एक क्लीन और स्ट्रक्चर्ड स्टाइल बनाता है, जो ऑफिस वियर के लिए बहुत अच्छा ऑप्शन है। थ्रेड वर्क की हल्की कढ़ाई कुर्ते को आकर्षक बनाती है लेकिन ओवरड्रेस्ड नहीं दिखाती। यह डिजाइन ऑफिस मीटिंग, प्रेजेंटेशन या क्लाइंट इंटरैक्शन के लिए परफेक्ट लुक देता है। आप इसे न्यूट्रल या अर्थ टोन रंगों में चुनें तो ये और भी बेहतर लगेगा।
यह भी पढ़ें- ऑफिस में चाहिए एलिगेंट लुक तो, ट्राई करें ये स्टाइलिश कॉटन सूट

अगर आप अपने ऑफिस लुक में थोड़ा ट्रेडिशनल टच चाहती हैं, तो एथनिक प्रिंटेड कॉटन सूट सबसे अच्छा ऑप्शन है। छोटे-छोटे प्रिंट्स वाला यह कुर्ता आंखों को सुकून देता है और बहुत ज्यादा चमकदार भी नहीं लगता है। रेगुलर फिट कुर्ता और ट्राउजर के साथ दुपट्टा इस सेट को कंप्लीट लुक देता है। इसे आप सिल्वर ज्वेलरी या छोटी स्टड इयररिंग्स के साथ स्टाइल कर सकती हैं। ऑफिस में सेमी-फॉर्मल डे के लिए भी यह एक अच्छा ऑप्शन हो सकता है।
आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसे ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
Images: Myntra.com
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।