
Chikankari Suit Designs: गर्मियों में कम्फर्टेबल और खूबसूरत नजर आने के लिए हम अक्सर अलग-अलग तरह के आउटफिट्स को स्टाइल करते हैं, ताकि सबसे अलग नजर आएं। इस बार आप पेस्टल कलर के चिकनकारी सूट डिजाइंस को ट्राई करें। पेस्टल कलर गर्मियों में काफी अच्छे लगते हैं। आप इस कलर में सूट के अलग-अलग डिजाइंस को खरीदकर वियर कर सकती हैं। आइए बताते हैं किस तरह के पेस्टल कलर चिकनकारी सूट डिजाइंस को ट्राई कर सकती हैं।
गर्मियों में स्टाइल करने के लिए आप पेस्टल कलर अनारकली सूट को स्टाइल कर सकती हैं। इस तरह के सूट पहनने के बाद काफी सुंदर लगते हैं। इसकी कुर्ती पर आपको हैवी चिकनकारी वर्क मिलता है। इसके नीचे की पैंट प्लेन डिजाइन में आती है, ताकि कुर्ती का पैटर्न अच्छे से हाइलाइट हो सके। आप इस तरह के सूट डिजाइंस को ट्राई कर सकती हैं। इसे आप मार्केट से जाकर रेडीमेड या कपड़ा लेकर डिजाइन करा सकती हैं।

आप अपनी कलेक्शन में पेस्टल कलर चिकनकारी पैंट सूट को ऐड कर सकती हैं। इस तरह के सूट डिजाइंस पहनने में काफी कम्फर्टेबल होते हैं और इनके ऊपर बना डिजाइन भी काफी अलग होता है। इस तरह के सूट आपको कुर्ती से लेकर पैंट में चिकनकारी वर्क मिलता है, जिससे ये पहनने के बाद अच्छा लगता है। आप इसे भी बाजार से रेडिमेड खरीदकर वियर कर सकती हैं।

आप पेस्टल कलर में चिकनकारी के प्लाजो सूट के डिजाइंस को ट्राई कर सकती हैं। इस तरह के सूट पहनने के बाद अच्छे लगते हैं। इसमें आपको सिर्फ दुपट्टे में चिकनकारी वर्क नहीं मिलेगा, बाकि के सूट में आपको हैवी चिकनकारी वर्क देखने को मिल जाएगा। ऐसे में ये सूट पहनने के बाद अच्छा लगेगा। आप भी इसे गर्मियों में ऑफिस या घर के किसी फंक्शन में स्टाइल कर सकती हैं।
-1774440669949.jpg)
यह भी पढ़ें- Chikankari Suit Designs: समर सीजन कूल और स्टाइलिश लुक के लिए वियर करें ये चिकनकारी सूट
आप खूबसूरत नजर आने के लिए सिंपल डिजाइन वाले पेस्टल कलर सूट को स्टाइल कर सकती हैं। इस तरह के सूट डिजाइंस पहनने के बाद काफी अच्छे लगते हैं। डिजाइंस भी आपको अलग-अलग मिल जाते हैं। ऐसे में आपको पास पसंद करने के लिए अलग-अलग ऑप्शन हो जाते हैं।

यह भी पढ़ें- ₹500 के अंदर बढ़िया-बढ़िया Chikankari Suits डिजाइन मिल रहे अमेज़न पर, फटाफट नजर डाले
इस बार आप ट्राई करें ये चिकनकारी सूट, जिसे स्टाइल करके आपका लुक अच्छा नजर आएगा। साथ ही आप गर्मियों में एक अलग तरह के सूट डिजाइंस को ट्राई कर पाएंगी।
अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इस शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
Image credit- Myntra/ Lookmark, Royal Export, Syrish
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।