Sat Mar 21, 2026 | Updated 05:22 AM IST HZ Awards 2026
image

ईद पर पहनने के लिए सूट के साथ शामिल करें पैंट के नए डिजाइंस, देंगे डिफरेंट लुक

अगर आप भी ईद पर पहनने के लिए एक से एक खूबसूरत सूट बनवाने वाली हैं, तो अब आप सूट के साथ कुछ लेटेस्ट और डिजाइनर पैंट बनवा सकती हैं। ये लेटेस्ट पैंट डिजाइंस आपके पुरे सूट लुक को बेहतर बनाने में मदद करेंगे। आइए जानते हैं इन लेटेस्ट पैंट डिजाइंस के बारे में। 
Editorial
Updated:- 2026-03-18, 20:38 IST

ईद पर अधिकतर महिलाएं अपने लुक को अट्रैक्टिव बनाने के लिए कई प्रयास करती हैं। ऐसे में अगर आप भी ईद पर अपने सूट वाले लुक को स्टाइलिश बनाना चाहती हैं, तो किसी भी सूट के साथ आप कुछ डिजाइनर पैंट को पहनकर अपने लुक को अट्रैक्टिव बना सकती हैं। आइए जानते हैं इन पैंट डिजाइंस के बारे में जो ईद पर पहनने के लिए सही रहेगी।

क्रिस क्रॉस लेस पैटर्न पैंट डिजाइन

अधिकतर महिलाएं ईद पर पहनने के लिए एक से एक आउटफिट का चयन करती हैं। ऐसे में आप भी इस साल ईद को स्पेशल बनाने के लिए सूट सिलवाने वाली हैं, तो सूट की पैंट कुछ इस तरह क्रिस क्रॉस लेस पैटर्न पैंट डिजाइन बनवा सकती हैं। ऐसे पैंट डिजाइन आपके पूरे सूट वाले लुक को बेहतर बना देंगे साथ ही अट्रैक्टिव लुक भी देंगे।

5 - 2026-03-18T175559.167

प्लाजो पैटर्न लेस डिजाइन ट्रॉउजर

अगर आप अपनी खूबसूरती को बढ़ाना चाहती हैं और ईद के खास मौके पर भीड़ से हटकर दिखना चाहती हैं, तो आपके लिए यह खूबसूरत प्लाजो पैटर्न लेस डिजाइन ट्रॉउजर भी बेस्ट हो सकती है। इस तरह की पैंट को आप बाजार से कपड़ा लाकर बनवा सकती हैं या रेडीमेड भी खरीद सकती हैं।

1 - 2026-03-18T175557.846

मोहरी डिजाइन कटिंग फारसी पैंट

अधिकतर महिलाएं सूट के साथ सिंपल पैंट या प्लाजो पहनने के बजाय डिजाइनर पैंट पहनना ज्यादा पसंद करती हैं। अगर आप भी किसी डिजाइनर पैंट की तलाश में है, तो आपके लिए मोहरी डिजाइन कटिंग फारसी पैंट बेस्ट हो सकती है। इसे आप अपने कुर्ते या सूट के साथ शामिल कर पूरा लुक कम्पलीट कर सकती हैं।

3 - 2026-03-18T175600.515

यह भी पढ़ें- Palazzo Pants Salwar Mohri Designs: प्लाजो स्टाइल सलवार पैंट को देना है स्टाइलिश टच, तो टेलर से बनवाएं ये मोहरी डिजाइंस

काउल पटियाला पैंट डिजाइन

आप चाहें, तो इस साल ईद के खास मौके पर इस तरह की खूबसूरत काउल पटियाला पैंट डिजाइन को भी बनवा सकती हैं या इसे रेडीमेड भी खरीद सकती हैं। ऐसी पैंट डिजाइन आपके सूट वाले लुक को बेहतर बनाने में मदद करेगी और ईद पर आपको रॉयल और गॉर्जियस लुक देगी।

4 - 2026-03-18T175556.475

प्लीट्स कटवर्क प्लाजो पैंट

आपके लिए इस तरह की खूबसूरत डिजाइनर प्लीट्स कटवर्क प्लाजो पैंट भी एक बेस्ट ऑप्शन हो सकती है, जिसे आप ईद के खास मौके पर किसी भी सूट के साथ शामिल कर अपनी खूबसूरती को बढ़ा सकती हैं। ऐसी पैंट डिजाइन को आप बाजार से कपड़ा लेकर बनवा सकती हैं या रेडीमेड भी खरीद सकती हैं।

2 - 2026-03-18T175602.024

यह भी पढ़ें- Iftar Party Suit Designs: इस बार रेडीमेड नहीं, फैब्रिक लेकर तैयार करवाएं सूट; यहां देखें लेटेस्ट डिजाइंस

अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहे हर जिंदगी से।

Image Credit : PINTERESTTahsin/Ãåšfâ HöLîçs/Life_in_loop/Girls Fashion Trends

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।