-1773138869010.png)
ईद का खास पर्व कुछ ही दिनों में आने वाला है और ऐसे में अधिकतर महिलाएं इस दिन अपने लुक को स्टाइलिश बनाने के लिए अभी से आउटफिट को लेकर खरीदारी शुरू कर चुकी है। ऐसे में अगर आप भी ईद पर पहनने के लिए सूट बनवाने वाली हैं, तो अब आपको सूट के नेकलाइन को लेकर परेशान होने की जरूरत नहीं हैं। इस खबर के जरिए हम आपको कुछ लेटेस्ट नेकलाइन डिजाइंस बताएंगे, जो आपके ईद लुक को खास बना सकते है।
अगर आपको भी सूट सिलवाकर पहनना बहुत पसंद है, तो अब आप इस साल ईद पर अपने लुक को खास बनाने के लिए इस तरह की स्कैलप्ड डिटेलिंग और सेंट्रल प्लैकेट के साथ वी-नेक बनवा सकती हैं। ऐसे नेकलाइन वाले सूट इन दिनों काफी ट्रेंड में है, जो ईद पर पहनने के लिए बेस्ट हो सकते हैं। ऐसे नेकलाइन आपके लुक को अट्रैक्टिव बनाने में मदद करेंगे।
-1773146190685.png)
अगर आप ईद के खास मौके पर सूट बनवाने का सोच रही हैं, तो आपके लिए स्क्वायर स्वीटहार्ट नेक डिजाइन स्कैलप्ड डिटेलिंग नेक डिजाइन भी बेस्ट ऑप्शन हो सकता है। इसे आप अपने किसी भी सूट के साथ बनवाकर अपनी खूबसूरती में चार चांद लगा सकती है। ऐसे सूट डिजाइंस इन दिनों काफी ट्रेंड में है, जिसे आप भी टेलर से बनवाकर ईद पर शामिल कर सकती हैं।
-1773146204133.png)
इस साल ईद के खास मौके पर आप इस तरह की खूबसूरत नेकलाइन को भी किसी भी सूट के साथ बनवा सकती हैं। ऐसी नेकलाइन डिजाइंस इन दिनों अधिकतर महिलाओं को पसंद आ रही है, जो आपके सूट लुक को अट्रैक्टिव और गॉर्जियस बनाने में मदद करेगी। आप ऐसी नेकलाइन को फोटो दिखाकर टेलर से बनवा सकती हैं।
-1773146282186.png)
यह भी पढ़ें- Halter Neck Jumpsuit: ये 4 हॉल्टर नेक जंपसूट आपको देंगे रॉयल लुक
आपके लिए इस तरह की खूबसूरत वी-नेक स्टैंड-अप कॉलर नेक डिजाइन भी एक बेस्ट ऑप्शन हो सकती है, जिसे आप ईद के खास मौके पर किसी भी सूट के लिए बनवा सकती है। ऐसे नेकलाइन डिजाइंस आपकी खूबसूरती में चार चांद लगा देंगे और आपके सूट वाले लुक को अट्रैक्टिव और गॉर्जियस बनाने में भी मदद करेंगे।
-1773146267437.png)
अगर आप ईद के खास मौके पर सूट बनवाने का सोच रही हैं, तो किसी भी सूट की मॉडर्न स्ट्रेप डिटेल वी नेक डिजाइन बनवाकर अपने ईद वाले लुक को खास और गॉर्जियस बना सकती हैं। ऐसी नेकलाइन वाले सूट आपके लुक को अट्रैक्टिव बनाने में मदद करेंगे और आपकी खूबसूरती में चार चांद लगा देंगे। आप ऐसी नेकलाइन वाले सूट में खूबसूरत दिख सकती हैं।
-1773146253547.png)
यह भी पढ़ें- V Neck Blouse: साड़ी के साथ खूब जचेंगे वी-नेक डिजाइन के ये ब्लाउज, देखें तस्वीरें
अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
Image Credit : PinterestBhavana/Rizwana/Preety collection/vishnuvardhan
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।