Wed Mar 11, 2026 | Updated 03:00 AM IST
herzindagi
image

Sleeve Designs For Suits: सूट सिलवाने से पहले यहां देखें बाजू के ये लेटेस्ट और यूनिक डिजाइंस, मिलेगा रॉयल लुक

Sleeve Designs For Suits: अगर आप भी किसी खास मौके पर पहनने के लिए सूट सिलवाने वाली हैं, तो सूट के बाजू की डिजाइन कुछ नए तरीके से बनवा सकती हैं। आइए जानते हैं इन लेटेस्ट बाजू डिजाइंस के बारे में। 
Editorial
Updated:- 2026-02-26, 19:12 IST

कोई भी खास त्योहार हो या कोई खास इवेंट हो अधिकतर लड़कियां सूट पहनना ज्यादा पसंद करती हैं। ऐसे में अगर आप भी किसी खास फंक्शन के लिए सूट सिलवाने वाली हैं, तो सूट बनवाते वक्त आप कुछ लेटेस्ट बाजू डिजाइंस बनवा सकती हैं। आज हम आपको कुछ लेटेस्ट और यूनिक बाजू के डिजाइंस बताएंगे, जो सूट के लिए एक बेस्ट ऑप्शन हो सकते हैं। आइए जानते हैं इन बाजू डिजाइंस के बारे में।

थ्री क्वाटर लेंथ स्लीव्स

अगर आप अपने सूट लुक को स्टाइलिश और अट्रैक्टिव बनाना चाहती हैं, तो आप इस तरह के थ्री क्वाटर लेंथ स्लीव्स को बनवा सकती हैं। ऐसे बाजू डिजाइंस इन दिनों काफी ट्रेंड में है, जो आपके हाथों की खूबसूरती को बढ़ाने के साथ-साथ पूरे लुक को बेहतर बनाने में भी मदद करेंगे। इस तरह की बाजू को आप टेलर से बनवा सकती हैं। 

1 - 2026-02-26T190118.702

प्लीटेड कफ स्प्लिट स्लीव्स

आप चाहें, तो किसी भी खास फंक्शन में पहनने के लिए सूट बनवाते वक्त इस तरह की प्लीटेड कफ स्प्लिट स्लीव्स को शामिल कर सकती हैं। ऐसी स्लीव्स डिजाइन अधिकतर लड़कियों को पसंद आ रही है और यह आपके सूट लुक को भी बेहतरीन बनाने में मदद करेगी। ऐसी स्लीव्स वाले सूट को पहनकर आप गॉर्जियस लुक क्रिएट कर सकती हैं। 

2 - 2026-02-26T190122.710

आई शेप कट आउट बाजू स्लीव

अगर आप भीड़ से हटकर दिखना चाहती हैं और अपने लुक को स्टाइलिश बनाना चाहती हैं, तो आप इस तरह की आई शेप कट आउट बाजू स्लीव को बनवा सकती हैं। ऐसी बाजू की डिजाइन आपके लिए एक बेस्ट ऑप्शन हो सकती है। इसे आप बाजार से कपडा लेकर टेलर से बनवा सकती हैं। इसे बनवाकर आप अपने पूरे लुक को खास बना सकती हैं। 

3 - 2026-02-26T190124.321

यह भी पढ़ें- Blouse Sleeves Designs: हैवी बाजू पर स्मार्ट लुक देंगे ये यूनिक ब्लाउज स्लीव्स डिजाइन, हर कोई करेगा तारीफ

रफ्लड कफ पफ स्लीव्स डिजाइन

अगर आपके घर पर कोई खास फंक्शन है और आप उस फंक्शन में पहनने के लिए अनारकली या सलवार सूट बनवाने का सोच रही हैं, तो अपने सूट की स्लीव्स कुछ इस तरीके से रफ्लड कफ पफ स्लीव्स डिजाइन बनवा सकती हैं। ऐसे बाजू की डिजाइंस आपके पूरे लुक को गॉर्जियस बनाने में मदद करेगी। ऐसी स्लीव्स आप टेलर से बनवा सकती हैं।

5 - 2026-02-26T190125.424

स्लिट टाई-अप स्लीव

आप चाहें, तो अपने सूट की स्लीव्स कुछ इस तरीके से स्लिट टाई-अप स्लीव भी डिजाइन करवा सकती हैं। ऐसी स्लीव्स आपके पूरे लुक को खास और अट्रैक्टिव बनाने में मदद करेगी। इसे आप बाजार से कपड़ा लाकर खरीदकर किसी भी टेलर से बनवा सकती हैं। ऐसी स्लीव्स आपकी खूबसूरती को बढ़ाने में भी मदद करेगी। 

4 - 2026-02-26T190121.166

यह भी पढ़ें- Sleeves के Designs: करवा चौथ से पहले बनवा लें ये 4 बाजू डिजाइन, ब्लाउज की बढ़ेगी खूबसूरती

अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहे हर जिंदगी से।

Image Credit :   PINTEREST/jmd/Jayshree Upendra/Balagopalaswamy/S & M Design/AMR'TA Bespoke Fashion

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।