
Blouse के Sleeves Designs: कुछ ही दिनों में शिवरात्रि का खास पर्व आने वाला है। ऐसे में अधिकतर महिलाएं इस त्यौहार को यादगार बनाने के लिए और इस त्यौहार को खास बनाने के लिए भगवान शिव की पूजा आराधना करती हैं। अगर आप भी शिवरात्रि के दिन पूजा पर बैठने वाली हैं और साड़ी पहनने वाली हैं, तो इस दिन अपने साड़ी लुक को खास बनाने के लिए आप ब्लाउज के स्लीव्स की कुछ लेटेस्ट डिजाइंस चुन सकती हैं। आइए जानते हैं इन डिजाइंस के बारे में।
अगर आप शिवरात्रि के दिन अपने लुक को अट्रैक्टिव बनाने के लिए साड़ी पहनने का सोच रही हैं, तो किसी भी हैवी या सिंपल साड़ी के साथ ब्लाउज बनवाने से पहले आप इस तरह के लेटेस्ट पफ्ड/गैदर्ड स्टाइल स्लीव्स डिजाइंस को ट्राई कर सकती हैं। ऐसे स्लीव्स इन दिनों काफी ट्रेन में है जो आपकी साड़ी लुक को खास बनाने में मदद करेंगे।

कोई भी खास त्यौहार हो और महिलाएं साड़ी ना पहने ऐसा तो हो ही नहीं सकता है। अगर आप भी शिवरात्रि के खास मौके पर साड़ी पहन रही हैं, तो साड़ी के साथ ब्लाउज की टियर ड्राप कीहोल कट आउट स्लीव्स डिजाइन की डिजाइंस कुछ इस तरह से रख सकती हैं। ऐसी स्लीव्स डिजाइन आपको रॉयल और डिफरेंट लुक देने में मदद करेगी।

अगर आप शिवरात्रि के दिन अपने हस्बैंड के साथ पूजा पर बैठने वाली हैं और ऐसे में साड़ी पहन रही हैं, तो अब आप साड़ी के ब्लाउज के स्लीव्स को कुछ इस तरीके से कोल्ड शोल्डर कट आउट स्लीव्स डिजाइन करवा सकती हैं। ऐसे स्लीव्स वाले ब्लाउज इन दिनों काफी ट्रेंड में है, जो आपके साड़ी लुक को गॉर्जियस बनाने में मदद करेंगे। इस तरह के स्लीव्स को आप टेलर से बनवा सकती हैं।

आपके लिए इस तरह के खूबसूरत ब्लाउज की लार्ज टाईअप डिटेल स्लीव्स भी एक बेस्ट ऑप्शन हो सकते हैं। ऐसे ब्लाउज स्लीव्स डिजाइंस इन दोनों अधिकतर महिलाओं की पहली पसंद बने हुए हैं। ऐसे में ये स्लीव्स डिजाइंस आपकी खूबसूरती में चार-चार लगा देंगे और शिवरात्रि लुक को बेहतर बना देंगे। इसे भी आप किसी भी टेलर से डिजाइन करवा सकती हैं।

यह भी पढ़ें- सिंपल ब्लाउज को कहें बाय, ये 5 बैक डिजाइंस आपके साड़ी लुक में लगा देंगे चार चांद
अगर आपको एक से एक डिजाइनर ब्लाउज पहनना बहुत पसंद है, तो शिवरात्रि के खास मौके पर आप किसी भी साड़ी के साथ इस तरह की कीहोल पर्ल शार्ट स्लीव्स डिजाइन वाले ब्लाउज को डिजाइन करवा सकती हैं। ऐसे ब्लाउज डिजाइन आपके हाथों की खूबसूरती को बढ़ा देंगे साथ ही साड़ी लुक को अट्रैक्टिव बनाने में भी मदद करेंगे।

आप अगर शिवरात्रि के खास मौके पर साड़ी पहन रही हैं, तो आपके लिए इस तरह के ब्लाउज के स्लीव्स डिजाइंस भी एक बेस्ट ऑप्शन हो सकते हैं। ऐसे ब्लाउज स्लीव्स को आप टेलर से बनवा सकती हैं या आपको रेडीमेड भी मिल सकते हैं। शिवरात्रि पर पहनने के लिए ऐसे ब्लाउज एक बेस्ट ऑप्शन हो सकते हैं।

यह भी पढ़ें- Padded Blouse Designs For Women: परफेक्ट लुक के लिए ट्राई करें पैडेड ब्लाउज, साड़ी लुक लगेगा खूबसूरत
अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
Image Credit : Pinterest/Fashion Lovers/Sandhyarani Tumuluri/shan_crochets2
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।