herzindagi
image

सिंपल ब्लाउज को कहें बाय, ये 5 बैक डिजाइंस आपके साड़ी लुक में लगा देंगे चार चांद

अगर आपको भी साड़ी के साथ डिजाइनर ब्लाउज पहनना बहुत पसंद है, तो अब आप कुछ लेटेस्ट बैक डिजाइंस वाले ब्लाउज को ट्राई कर सकती हैं। यह आपके साड़ी लुक को भी खास बनाने में मदद करेंगे। 
Editorial
Updated:- 2026-01-06, 14:43 IST

भारतीय महिलाएं साड़ी ना पहने ऐसा हो ही नहीं सकता है। अधिकतर महिलाओं को साड़ी पहनना बहुत पसंद होता है। ऐसे में कुछ महिलाएं अपने साड़ी लुक को खास बनाने के लिए एक से एक डिजाइनर ब्लाउज भी शामिल करती हैं। अगर आप भी डिजाइनर ब्लाउज की तलाश में है, तो यह खबर आपके लिए बेस्ट हो सकती हैं। आज हम आपको ब्लाउज के बैक डिजाइंस बताएंगे, जो आपकी खूबसूरती को बढ़ा देंगे।

पफ स्लीव लेस-अप बैक ब्लाउज डिजाइन

अगर आप किसी खास फंक्शन या इवेंट में साड़ी पहनने वाली है, तो अपने साड़ी लुक को स्पेशल बनाने के लिए आप इस तरह के खूबसूरत पफ स्लीव लेस-अप बैक ब्लाउज डिजाइन को ट्राई कर सकती है। ऐसे ब्लाउज डिजाइन आपके साड़ी लुक को अट्रैक्टिव बनाने में मदद करेंगे। इसे आप बाजार से कपड़ा लाकर टेलर से बनवा सकती हैं या रेडीमेड भी खरीद सकती है।

4 - 2026-01-06T132814.751

ओवल शेप की होल कट आउट बैक डिजाइन ब्लाउज

अगर आपको डिजाइनर ब्लाउज पहनना बहुत पसंद है, तो अब आपको परेशान होने की जरूरत नहीं है। आप इस तरह के ओवल शेप की होल कट आउट बैक डिजाइन ब्लाउज को शामिल कर सकती हैं। ऐसे ब्लाउज डिजाइंस काफी ट्रेंड में है, जो अधिकतर महिलाओं की पहली पसंद बने हुए हैं। ऐसे में यह आपके लिए भी बेस्ट ऑप्शन हो सकते हैं।

3 - 2026-01-06T132819.022

यह भी पढ़ें- Multicolor Blouse ke Designs: हर तरह की साड़ी के साथ खूब जचेंगे ऐसे मल्टीकलर ब्लाउज, दिखेंगी खूबसूरत

टस्सल टाई स्कैलप बॉर्डर डीप यू नेक बैक डिजाइन

अगर आप त्योहार पर पहनने के लिए साड़ी खरीदने वाली है, तो अपने साड़ी लुक और स्पेशल बनाने के लिए आप इस तरह के खूबसूरत टस्सल टाई स्कैलप बॉर्डर डीप यू नेक बैक डिजाइन को शामिल कर सकती हैं। ऐसे ब्लाउज को आप रेडीमेड खरीद सकती हैं या टेलर से अपनी साइज के हिसाब से बनवा भी सकती है।

5 - 2026-01-06T132817.177

बैक ओपन कट आउट टाई अप ब्लाउज डिजाइन

साड़ी की खूबसूरती में चार चांद लगाने के लिए और अपने लुक को गॉर्जियस बनाने के लिए अगर आप भी डिजाइनर ब्लाउज बनवाने वाली है, तो अपने ब्लाउज की डिजाइन कुछ इस तरीके से बनवा सकती हैं। बैक ओपन कट आउट टाई अप ब्लाउज के बैक डिजाइंस आपके पूरे लुक को गॉर्जियस बनाने में मदद करेंगे।

2 - 2026-01-06T132811.472

यू शेप टाई अप बैक नेकलाइन ब्लाउज

आप चाहे तो इस तरह के यू शेप टाई अप बैक नेकलाइन ब्लाउज को भी शामिल कर अपनी खूबसूरती को दोगुना कर सकती हैं और साड़ी लुक को अट्रैक्टिव बना सकती हैं। इस तरह के ब्लाउज का इन दिनों काफी ट्रेंड है, जो आपके लिए भी एक बेस्ट ऑप्शन हो सकते हैं। इसे भी आप रेडीमेड खरीद सकती हैं या टेलर से बनवा भी सकती है।  

1 - 2026-01-06T132821.685

यह भी पढ़ें- फेस्टिवल पर पहनने के लिए बेस्ट हैं Off Shoulder Suit Designs, दिखेंगी खूबसूरत

अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहे हर जिंदगी से।

Image Credit : Pintrest 

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।