herzindagi
designer lehenga latkan

Lehenga Latkan Designs: लहंगे पर साइड लटकन लगवाने के लिए इन लेटेस्‍ट डिजाइंस को जरूर देखें, दिल हार बैठेंगी आप

शादी के सीजन में लहंगा पहनने की तैयारी कर रही हैं, तो साइड लटकन के लेटेस्ट डिजाइंस जरूर देखें। मल्टीकलर, गोटापट्टी, फ्रेमवर्क और पॉम-पॉम लहंगा लटकन आपके आउटफिट को खास और स्टाइलिश बना सकती हैं। जानें किस तरह की लटकन किस फैब्रिक और ओकेजन पर सबसे ज्यादा खूबसूरत लगती है और कैसे सही लटकन आपके पूरे वेडिंग लुक को चार-चांद लगा सकती है।
Editorial
Updated:- 2026-01-15, 20:45 IST

शादी के सीजन का कमबैक होने ही वाला है। ऐसे में जिन्‍हें शादी में जाना है, उनकी तैयारियां भी शुरू हो चुकी हैं। खासतौर पर जो महिलाएं इस वेडिंग सीजन में लहंगा पहनने के बारे में सोच रही हैं, उनके लिए यह जान लेना बहुत जरूरी है कि अब लहंगे के फैब्रिक और पैर्टन के साथ-साथ उसमें लगी लटकन के डिजाइन का भी ख्‍याल रखना बहुत जरूर है। यह लटकन ही आपके लहंगे की खूबसूरती में चार-चांद लगा देती हैं। तो आज हम आपको कुछ लेटेस्‍ट डिजाइंस वाली लटकन दिखाएंगे, जो आप यदि अपने लहंगे में लगवा लेती हैं, तो लोगों की निगाहें आपके लहंगे पर टिक रह जाएंगी।

मल्टीकलर लहंगा लटकन डिजाइन

अगर आपके लहंगे में मल्‍टी कलर थ्रेडवर्क किया गया है, तो आप अपने लहंगे में मल्‍टीकलर बीड्स और क्‍लॉथ वर्क वाली लटकन लगवा सकती हैं। इसमें आपको ढेरों पैटर्न मिल जाएंगे। अगर आपका लहंगा प्‍लेन या सॉलिड कलर का है, तब भी आप यह मल्‍टीकलर लटकन आपके लहंगी शान बढ़ा देंगी। इस तरह की लटकन में अलग-अलग रंगों के धागे, मोती, बीड्स और स्टोन का इस्तेमाल किया जाता है। ये लटकन खासतौर पर ब्राइट और पेस्टल शेड्स वाले लहंगों पर बेहद खूबसूरत लगती हैं।

lehenga side latkan designs

गोटापट्टी लहंगा लटकन डिजाइन

गोटापट्टी का काम हमेशा से ही ट्रेडिशनल आउटफिट्स की शान बढ़ाता रहा है। अब यही गोटापट्टी वर्क लहंगे की साइड लटकन में भी खूब देखने को मिल रहा है। गोटापट्टी लटकन डिजाइन उन लहंगों के लिए परफेक्ट है, जो ट्रेडिशनल के साथ रॉयल टच में होते हैं। खासतौर पर सिल्‍क या साटन के लहंगों में इस तरह की लटकन बहुत ही अच्‍छी लगती हैं। इसमें गोल या लेयर पैटर्न में गोटा लगाया जाता है और नीचे छोटे-छोटे मोती या घुंघरू अटैच किए जाते हैं।

यह भी पढ़ें- पुराने हो चुके दुपट्टों को दें नया टच, लगाएं ये फैंसी लटकन

lehenga latkan design latest

फ्रेमवर्क लहंगा लटकन डिजाइन

अगर आप कुछ मॉडर्न और डिजाइनर स्टाइल चाहती हैं, तो फ्रेमवर्क लटकन डिजाइन जरूर ट्राई करें। इस तरह की लटकन में मेटल फ्रेम, ज्योमेट्रिक शेप्स, कुंदन या स्टोन का इस्तेमाल किया जाता है। इसमें आप अपनी या किसी और की तस्‍वीर लगाकर लहंगे को पर्सनलाइज्‍ड टच दिया जाता है। खास बात यह है कि फ्रेमवर्क लटकन ज्यादा भारी भी नहीं होती, इसलिए इन्हें आप लंबे समय तक आराम से कैरी कर सकती हैं। रिसेप्शन या कॉकटेल फंक्शन के लिए यह डिजाइन काफी ट्रेंड में है।

latest lehenga latkan for girls

पॉम-पॉम लहंगा लटकन डिजाइन

अगर आप अपने लहंगे में क्यूट और प्लेफुल टच चाहती हैं, तो पॉम-पॉम लटकन डिजाइन से बेहतर कुछ नहीं। छोटे-छोटे सॉफ्ट पॉम-पॉम से बनी ये लटकन खासतौर पर यंग गर्ल्स को खूब पसंद आती हैं। यह डिजाइन लहंगे को हल्का और ट्रेंडी लुक देती है। पॉम-पॉम लटकन खासकर मेहंदी, हल्दी और प्री-वेडिंग फंक्शन्स में बेहद प्यारी लगती हैं। इन्हें आप सिंगल कलर या मल्टीकलर दोनों तरह से बनवा सकती हैं।

यह भी पढ़ें- Fancy Latkan Design: नई-नवेली दुल्हन अपने आउटफिट में लगाएं ये खूबसूरत लटकन, देखें डिजाइन

wedding lehenga latkan ideas

लहंगे की साइड लटकन चुनते समय यह जरूरी है कि आप लहंगे के फैब्रिक, वर्क और ओकेजन को ध्यान में रखें। बहुत भारी लहंगे के साथ हल्की लटकन और सिंपल लहंगे के साथ थोड़ी डिटेल्ड लटकन ज्यादा अच्छी लगती है। इसके अलावा, लटकन का कलर लहंगे के शेड से मैच या कॉन्ट्रास्ट में होना चाहिए। अगर आप चाहती हैं कि आपका लहंगा सबसे खास और यादगार लगे, तो इन लेटेस्ट साइड लटकन डिजाइंस को जरूर ट्राई करें। सही लटकन आपके पूरे लुक को चार-चांद लगा सकती है। अगर आपको यह आर्टिकल पसंद आया हो, तो इसे शेयर जरूर करें और ऐसे ही स्‍टाइल से जुड़े आर्टिकल्स पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी के साथ।

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।