
ईद का त्योहार खुशियों, नए कपड़ों और खास लुक का होता है। ऐसे में हर मां चाहती है कि उसकी बेटी सबसे प्यारी और स्टाइलिश दिखे। अगर आप भी अपनी बेटी के लिए ट्रेंडिंग और कम्फर्टेबल आउटफिट ढूंढ रही हैं, तो शरारा सूट एक बेहतरीन ऑप्शन है। यह ट्रेडिशनल होने के साथ-साथ बेहद स्टाइलिश भी लगता है और बच्चों पर क्यूट लगता है। आइए अपनी बेटी के लिए लेटेस्ट डिजाइंस के शरारा सूट के बारे में जानते हैं।
यह शरारा सेट सिल्क ब्लेंड फैब्रिक और सिक्विन वर्क का है। इसका अनारकली शेप कुर्ता, फ्लेयर्ड हेम, राउंड नेक और स्लीवलेस डिजाइन इसे खास बनाता है। इस पर की गई सॉलिड एम्ब्रॉयडरी लुक को रॉयल टच देती है। इस सूट के साथ आप बेटी को छोटा सा मांगटीका, हल्के झुमके और सॉफ्ट कर्ल हेयरस्टाइल दें। इस लुक के साथ बेटी को पिंक या न्यूड सैंडल्स पहनाएं, जिससे वह बेहद एलीगेंट दिखेगी।

यह शरारा की सेट की A-लाइन कुर्ती पर जियोमेट्रिक एम्ब्रॉयडरी और सीक्विन डिटेल है। इसमें थ्री-क्वार्टर स्लीव्स हैं और शरारा जिप-हुक क्लोजर है। इसके साथ टैसल बॉर्डर वाला दुपट्टा इसे और आकर्षक बनाता है। इस लुक के साथ मिनी हैंडबैग, फ्लोरल हेयर एक्सेसरी और लाइट मेकअप रखें। इससे आपकी बेटी फ्रेश और बेहद क्यूट लगेगी।

यह आउटफिट लेहरिया पैटर्न और पैनल्ड स्टाइल के कारण काफी यूनिक और ट्रेडिशनल लगता है। इसे स्लीवलेस डिजाइन, थ्रेड वर्क डिटेल और आर्ट सिल्क फैब्रिक फेस्टिव लुक के लिए परफेक्ट बनाते हैं। बालों में छोटी-सी चोटी या हाफ-टाई हेयरस्टाइल बनाएं। साथ में कलरफुल बैंगल्स और जूती पहनाकर बेटी के लुक को कंप्लीट करें।

यह डिजाइन सिंपल और मॉडर्न लुक पसंद करने वालों के लिए बेस्ट है। इसमें स्ट्रेट कट कुर्ता, शोल्डर स्ट्रैप्स और जॉर्जेट फैब्रिक का इस्तेमाल किया गया है, जो इसे हल्का और आरामदायक बनाता है। इस आउटफिट के साथ बेटी को स्टड ईयररिंग्स, सिंपल हेयरबैंड और फ्लैट्स पहनाएं, जिससे लुक क्लीन और एलिगेंट लगे।

यह शरारा सेट एथनिक प्रिंट, जरी डिटेल और सिल्क ब्लेंड फैब्रिक के साथ रॉयल और क्लासी वाइब देगा। लॉन्ग स्लीव्स और प्रिंटेड शरारा इसे और खास बनाते हैं। अगर आपकी बेटी इसे गोल्डन झुमके, हल्का मेकअप और मैचिंग फुटवेयर के साथ कैरी करेगी तो लुक और भी रिच और फेस्टिव लगेगा।

यह भी पढ़ें- Sharara Set : दिवाली पार्टी में दोस्तों के बीच नजर आना चाहती हैं सबसे अलग तो वियर करे ये न्यू डिजाइंस वाले शरारा सेट
यह भी पढ़ें- ईद के लिए पहन सकती हैं शरारा सेट के ये डिजाइंस, दिखेंगी लाजवाब
इस ईद अपनी बेटी को ऐसा खूबसूरत शरारा लुक दें, जिससे वह दिखेगी चांद का टुकड़ा। अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
Image Credit: Myntra
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।