Fri Mar 6, 2026 | Updated 05:38 AM IST
herzindagi
Suit Designs For Eid 2026

Suit Designs For Eid 2026: ईद पर ट्राई करें ये खूबसूरत और सिंपल सूट, देखें लेटेस्‍ट ड‍िजाइंस

Latest Suit Designs For Eid 2026: रमजान का महीना शुरू हो गया है। रमजान का महीना इस्‍लाम धर्म में बहुत ही पाक माना गया है। रमजान के बाद ईद मनाई जाती है। ऐसे में लड़कियों को ईद पर अपने लुक को लेकर सबसे ज्‍यादा टेंशन रहती है। इसील‍िए हम आपके लि‍ए कुछ लेटेस्‍ट ड‍िजाइन के स‍िपंल सूट लेकर आए हैं।
Editorial
Updated:- 2026-02-27, 14:00 IST

Eid Outfit Ideas: इन दिनों रमजान का पाक महीना चल रहा है। इस्लाम धर्म में इस महीने का खास महत्व है। इस दौरान लोग रोजा रखते हैं। जब रोजा समाप्त होता है, तो ईद का त्योहार मनाया जाता है। ईद (Eid 2026) इस्लाम धर्म के सबसे प्रमुख त्योहारों में से एक है। महिलाएं और लड़कियां ईद की तैयारी पहले ही शुरू देती हैं। इस दिन वे मेहंदी लगाती हैं, नए-नए कपड़े पहनती हैं।

कई बार आउटफिट (Designer Outfits For Eid 2026) चुनते समय वे कन्फ्यूज हो जाती हैं। अगर आपको सिंपल लुक पसंद है, तो हम आपके लिए कुछ लेटेस्ट डिजाइन के सिंपल सूट लेकर आए हैं, जिसे आप ईद से पहले-पहले बनवा सकती हैं। आइए जानते हैं-

सिल्क सूट सेट (Silk Suit Set)

eid outfit ideas

अगर आप ईद पर कुछ क्लासी और सोबर पहनना चाहती हैं, तो इस तरह का सिल्क सूट बनवा सकती हैं। इसके घेरे पर की गई बारीक एम्ब्रॉइडरी और इसका चौड़ा पलाजो आपको एक स्टाइलिश लुक देगा। जब भी आप इसे पहनेंगी तो आपको ग्रेसफुल लगेंगी।

Image Credit- Pinterest/EvasWardrobe

यह भी पढ़ें- Embroidery Blouse Designs: दुल्‍हनों के ल‍िए बेस्‍ट हैं ये एम्ब्रॉइडरी ब्लाउज, देखें लेटेस्‍ट ड‍िजाइंस

प्रिंटेड सूट भी है बेस्ट ऑप्शन (Printed Suit For Eid 2026)

eid outfit ideas (1)

ईद पर पहनने के लिए आप प्रिंटेड सूट (Trendy Outfits For Eid 2026) भी ट्राई कर सकती हैं। जब आप इसे पहनेंगी तो आपको रॉयल लुक मिलेगा। इस तरह के सूट को पहनकर आप ईद की महफिल में सबसे अलग और स्टाइलिश नजर आएंगी।

Image Credit- Pinterest/Asim Jofa

यह भी पढ़ें- Blouse Ideas For Black Saree: ब्‍लैक साड़ी के साथ ट्राई करें ये 5 कंट्रास्ट ब्लाउज, मिलेगा ग्रेसफुल और मॉडर्न लुक

एम्ब्रॉइडरी सूट

eid outfit ideas (2)

अगर आपको पिंक कलर पसंद है, तो आप इस तरह का डार्क पिंक सूट ईद पर पहन सकती हैं। आप पूरे कुर्ते और स्लीव्स पर बारीक और हैवी एम्ब्रॉइडरी करवा सकती हैं। इसे पहनकर आप ईद की महफिल में सबसे खूबसूरत लगेंगी।

Image Credit- Pinterest/♛𝑯𝒐𝒐𝒓𝒂𝒊𝒏 𝒔𝒉𝒂𝒊𝒌𝒉♛

यह भी पढ़ें- Wedding Lehnga Reuse: एक बार पहनकर रख दिया है शादी का लहंगा, तो इन क्रिएटिव आइडियाज से बनवाएं शानदार नई ड्रेसेस

शाइनी सिल्क सूट

eid outfit ideas (3)

ईद के जश्न के लिए इस तरह का चमकता हुआ सिल्क सूट भी आप बनवा सकती हैं। किसी भी ईद की दावत में स्टाइलिश दिखने के लिए ये एक बेहतरीन ऑप्शन है।

Image Credit- Pinterest/Alab.pk

यह भी पढ़ें- Off Shoulder Blouse Designs: साड़ी के साथ ग्लैमरस लुक पाने के लिए ट्राई करें ये ऑफ शोल्डर ब्लाउज, देखें डिजाइंस

शरारा सूट

eid outfit ideas (4)

ईद की रौनक के ये पिस्ता ग्रीन वाला शरारा सूट भी बहुत प्यारा लगेगा। इसके कुर्तों पर की गई बारीक गोल्डन एम्ब्रॉइडरी और मैचिंग नेट का दुपट्टा जब आप कैरी करेंगी तो आपको रॉयल और स्टाइलिश लुक मिलेगा।

Image Credit- Pinterest/Lashkaraa

अगर आप भी ईद पर सिंपल और सोबर दिखना चाहती हैं, तो इस तरह के सूट अभी ही बनवा लें। यकीन मानिए आप सबसे खूबसूरत लगेंगी। साथ ही अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।

Cover Image Credit- Pinterest/Outfit's Inspiration/Amal Ahmad/sbegum24

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।