Mon Feb 23, 2026 | Updated 03:48 AM IST
herzindagi
latest embroidery blouse design

Embroidery Blouse Designs: दुल्‍हनों के ल‍िए बेस्‍ट हैं ये एम्ब्रॉइडरी ब्लाउज, देखें लेटेस्‍ट ड‍िजाइंस

Trendy Embroidery Blouse Designs: इन द‍िनों शादि‍यों का सीजन चल रहा है। हालांक‍ि, दुल्‍हनों को शादी के बाद भी अपने आउटफ‍िट्स का खास ध्‍यान रखना पड़ता है। ऐसे में हम आपको कुछ लेटेस्‍ट डि‍जाइंस के एम्ब्रॉइडरी ब्लाउज द‍िखा रहे हैं। आप इन्‍हें स‍िंपल या पार्टी व‍ियर साड़ी के साथ पहन सकती हैं।
Editorial
Updated:- 2026-02-22, 12:06 IST

Latest Embroidery Blouse Designs For Brides: इन द‍िनों शादी का सीजन चल रहा है। ऐसे में दुल्‍हनें अपने लुक में कोई भी कमी नहीं रखना चाहती हैं। हालांक‍ि, दुल्‍हनों को स‍िर्फ शादी वाले द‍िन ही नहीं बल्‍क‍ि ससुराल में भी अपने आउटफ‍िट्स का खास ध्‍यान रखना पड़ता है। दरअसल, जब नई-नई शादी होती है तो ससुराल में लोगों का आना-जाना लगा रहता है। ऐसे में अगर आप भी ससुराल में खूबसूरत दि‍खना चाहती हैं, साड़ी के साथ-साथ ब्‍लाउज भी आपको बेस्‍ट खरीदना चाह‍िए।

हम आपको कुछ लेटेस्‍ट ड‍िजाइन के एम्ब्रॉइडरी ब्लाउज द‍िखा रहे हैं। अगर आप भी ससुराल में साड़ी पर ऐसे ब्‍लाउज पहनेंगी तो आपकी तारीफ हर कोई करेगा। आप इन एम्ब्रॉइडरी ब्लाउज के साथ स‍िंपल साड़ी पहन सकती हैं। आइए लेटेस्‍ट ड‍िजाइंस देखते हैं-

पर्पल एम्ब्रॉइडरी ब्लाउज (Embroidery Blouse Designs)

embroidery blouse (3)

ये पर्पल कलर का एम्ब्रॉइडरी ब्लाउज शादी के बाद दुल्हनों पर बहुत अच्‍छा लगेगा। आपको अगर किसी फंक्शन में जाना है तो इस तरह का ब्‍लाउज ट्राई कर सकती हैं। इसकी स्लीव्स और नेकलाइन पर की गई बारीक सिल्वर एम्ब्रॉइडरी से ब्‍लाउज की खूबसूरती और भी ज्‍यादा बढ़ गई है। अगर आप इसे पहनेंगी तो सबसे अलग द‍िखेंगी। इसे आप प्लेन या मैचिंग साड़ी के साथ पेयर कर सकती हैं।

Image Credit- Pinterest/MoshAesthetic | Minimal Luxe | Soft Silhouettes

यह भी पढ़ें- Gold Maang Tikka Designs: 5 ग्राम में बेटी के ल‍िए बनवाएं सोने का मांग टीका, देखें लेटेस्‍ट ड‍िजाइंस

लाइट लैवेंडर एम्ब्रॉइडरी ब्लाउज (Latest Design Of Embroidery Blouse)

embroidery blouse (4)

दुल्हनों पर लाइट लैवेंडर कलर भी बहुत अच्‍छा लगता है। फाटो में द‍िख रहे ब्लाउज पर बारीक और शाइनी एम्ब्रॉइडरी की गई है। इससे ब्‍लाउज को बहुत ही रॉयल लुक म‍िल रहा है। ये ब्लाउज आप घर के क‍िसी भी फंक्‍शन में पहन सकती हैं।

Image Credit- Pinterest/Khusbu

यह भी पढ़ें- 10 Gram Gold Jewellery Rate: एक तोले की चेन और 15 ग्राम का कंगन बनवाने में कितना आएगा खर्च? एक्‍सपर्ट से समझें मेकिंग चार्ज से लेकर GST तक का पूरा कैलकुलेशन

व्हाइट एम्ब्रॉइडरी ब्लाउज (Trendy Embroidery Blouse Designs)

embroidery blouse

व्‍हाइट कलर तो वैसे भी पर‍ियों वाला होता है। अगर आपके यहां शादी के बाद व्हाइट पहनते हैं, तो ये सफेद कलर का एम्ब्रॉइडरी ब्लाउज ट्राई कर सकती हैं। इसके कोल्ड-शोल्डर डिजाइन पर मोतियों की लड़ियां और पूरे ब्लाउज पर बारीक सिल्वर कढ़ाई की गई है। इससे अगर आप इस तरह का ब्‍लाउज पहनेंगी तो आपको मॉडर्न लुक म‍िलेगा।

Image Credit- Pinterest/Anjali

यह भी पढ़ें- Blouse Ideas For Black Saree: ब्‍लैक साड़ी के साथ ट्राई करें ये 5 कंट्रास्ट ब्लाउज, मिलेगा ग्रेसफुल और मॉडर्न लुक

डार्क ब्राउन एम्ब्रॉइडरी ब्लाउज (Embroidery Blouse Designs For Blouse)

embroidery blouse (1)

शादी के बाद आप ये डार्क ब्राउन कलर का एम्ब्रॉइडरी ब्लाउज भी पहन सकती हैं। ये द‍िखने में बहुत ही स्टाइलिश लगेगा। इसके स्ट्रैपी डिजाइन पर की गई कलरफुल फूलों की कढ़ाई इसे मॉडर्न टच दे रही है। ये ब्लाउज किसी भी पार्टी-वियर साड़ी के साथ आप पहन सकती हैं।

Image Credit- Pinterest/prem vishwakarma

फ्रिल डिजाइन वाली एम्ब्रॉइडरी ब्लाउज (Frill Design Embroidery Blouse)

embroidery blouse (2)

फ्रि‍ल ड‍िजाइन वाला ये एम्ब्रॉइडरी ब्लाउज द‍िखने में बहुत ही ज्‍यादा खूबसूरत लग रहा है। इसकी स्लीव्स पर दी गई फ्रिल डिजाइन और पूरे ब्लाउज पर की गई एम्ब्रॉइडरी से आपको रॉयल और स्टाइलिश लुक म‍िलेगा। आप इस तरह की ब्‍लाउज क‍िसी स‍िंपल साड़ी पर पहन सकती हैं।

Image Credit- Pinterest/Royal Tech Editz

यह भी पढ़ें- Wedding Lehnga Reuse: एक बार पहनकर रख दिया है शादी का लहंगा, तो इन क्रिएटिव आइडियाज से बनवाएं शानदार नई ड्रेसेस

तो अगर आप भी शादी के बाद पहनने के ल‍िए यून‍िक ड‍िजाइन के एम्ब्रॉइडरी ब्लाउज देख रही हैं, तो हमने आपकाे ऊपर बेस्‍ट ऑप्‍शंस द‍िखाए हैं। ये आप पर बहुत प्‍यारे लगेंगे। साथ ही अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।

Cover Image Credit- Pinterest/Shaik Hussain/prem vishwakarma/Zaara

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।