herzindagi
gold rate today

10 Gram Gold Jewellery Rate: एक तोले की चेन और 15 ग्राम का कंगन बनवाने में कितना आएगा खर्च? एक्‍सपर्ट से समझें मेकिंग चार्ज से लेकर GST तक का पूरा कैलकुलेशन

10 Gram Gold Jewellery Price: इन द‍िनों सोने के रेट में लगातार उतार-चढ़ाव जारी है। ऐसे में अगर आप सोने के जेवर बनवाने का सोच रही हैं तो आपको पहले पूरा कैलकुलेशन समझना होगा। यहां हम आपको अपने इस लेख में 22 कैरेट और 18 कैरेट दोनों ऑप्शन में पूरा हिसाब क‍िताब समझा रहे हैं।
Editorial
Updated:- 2026-02-08, 18:30 IST

Gold Jewellery Rate: 3 फरवरी 2026 को भारत-अमेरिका के बीच हुई ऐतिहासिक ट्रेड डील की घोषणा के बाद सोने और चांदी के भाव में उतार-चढ़ाव जारी है। ऐसे में लोग ज्‍वेलरी बनवानने से पहले रेट के बारे में जानना चाह रहे हैं। शादी हो या कोई त्‍योहार, सोने के जेवर बनवाए ही जाते हैं। सोना खरीदते समय लोग रेट पूछते हैं, लेक‍िन जब ब‍िल बनकर आ जाता है तो प्राइस ज्‍यादा न‍िकल आती है।

ऐसा इसलिए हाेता है क्योंकि सोने की कीमत के साथ मेकिंग चार्ज और GST भी साथ में जुड़ जाता है। ऐसे में अगर आप भी एक तोले की चेन और 15 ग्राम का कंगन बनवाने की सोच रही हैं, तो आपको पहले पूरा कैलकुलेशन समझना होगा। औरंगाबाद, ब‍िहार के रहने वाले ज्‍वेलर्स अम‍ित कुमार सोनी 22 कैरेट और 18 कैरेट दोनों ऑप्शन में पूरा हिसाब क‍िताब समझा रहे हैं-

gold rate today (2)

यह भी पढ़ें- Gold Prices Today: सोना हुआ रिकॉर्ड हाई, त्योहारों के वक्त क्या खरीदें और क्या नहीं, बेहतर निवेश के लिए जानें एक्स्पर्ट की राय

आज का लम्पसम गोल्ड रेट क्या है?

  • 24 कैरेट गोल्ड रेट- 1,65,000 (1 तोला)
  • 22 कैरेट गोल्ड रेट- 1,51,800 (1 तोला)
  • 18 कैरेट गोल्ड रेट- 1,23,750 (1 तोला)

ध्यान रखें क‍ि इनमें मेकिंग चार्ज 15% और GST 3% सब पर एक सा ही लगेगा।

22 कैरेट सोने में खर्च कितना आएगा?

1 तोले (10 ग्राम) की चेन का 22 कैरेट में रेट

  • सोने की कीमत: 1,51,800
  • मेकिंग चार्ज (15%): 22,770
  • GST (3%): 5,237

यानी क‍ि 22 कैरेट में एक तोले की सोने का चेन बनवाने पर आपका कुल खर्च 1,79,800 (लगभग) होगा।

अभी का लम्पसम गोल्ड रेट क्या है?

24 कैरेट गोल्ड रेट ₹1,65,000 (1 तोला)
22 कैरेट गोल्ड रेट ₹1,51,800 (1 तोला)
18 कैरेट गोल्ड रेट ₹1,23,750 (1 तोला)

 

15 ग्राम का कंगन का 22 कैरेट में रेट

  • 1 ग्राम रेट: 15,180
  • 15 ग्राम सोना: 2,27,700
  • मेकिंग चार्ज (15%): 34,155
  • GST (3%): 7,856

इसका मतलब 22 कैरेट में 15 ग्राम का कंगन बनवाने पर कुल खर्च 2,69,700 रुपये (लगभग) आएगा।

इसे भी पढ़ें: Gold Rate Hike: घर पर रखा सोना अभी बेचें या करें इंतजार? एक्सपर्ट ने बताया गोल्ड बेचते वक्त किन बातों का रखें ख्याल

18 कैरेट सोने में खर्च कितना आएगा?

अगर आप 18 कैरेट में एक तोले की सोने की चेन बनवाना चाहती हैं तो-

  • सोने की कीमत: 1,23,750 रुपये
  • मेकिंग चार्ज (15%): 18,563 रुपये
  • GST (3%): 4,269 रुपये

18 कैरेट में एक तोले की सोने की चेन बनवाने पर आपका खर्च लगभग 1,46,600 रुपये आएगा।

gold rate today (3)

15 ग्राम के कंगन का रेट 18 कैरेट में क‍ितना हाेगा?

अगर आप 18 कैरेट में 15 ग्राम का कंगन बनवाना चाहती हैं तो-

  • 15 ग्राम सोना: 1,85,625 रुपये
  • मेकिंग चार्ज (15%): 27,844 रुपये
  • GST (3%): 6,404 रुपये

तो 18 कैरेट में 15 ग्राम का कंगन बनवाने पर आपको लगभग 2,19,900 रुपये देने होंगे।

सोना खरीदने से पहले ध्‍यान रखें ये बातें

  • मेकिंग चार्ज हर ज्वेलर के यहां अलग हो सकता है
  • डिजाइन जितना हैवी होगा, मेकिंग चार्ज उतना ज्यादा हो सकता है
  • GST आपको देना ही होगा
  • सोना खरीदते समय बिल जरूर लें
  • वजन चेक करना न भूलें

इसे भी पढ़ें: Gold Silver Rate: सोने-चांदी के रेटों में उतार-चढ़ाव, खरीदारी से पहले चेक करें लेटेस्ट रेट लिस्ट

ताे अगर आप भी सोने के गहने बनवाने का सोच रही हैं तो यहां पहले पूरा गण‍ित समझ लें। इससे आपको सोना खरीदने में आसानी हाेगी। साथ ही अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।

Image Credit- AI Generated/Freepik

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

FAQ
22 कैरेट में एक तोला सोने की चेन की कितनी कीमत होगी?
22 कैरेट में एक तोला सोने की चेन की कीमत लगभग 1,79,800 होगी।
Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।