herzindagi
gold jewelry

क्या 24 कैरेट सोने के गहने जल्दी टूट जाते हैं? जानिए शुद्ध सोने से ज्वेलरी न बनाने के पीछे के 5 बड़े कारण

क्या कभी आपने सोचा है कि मार्केट में 24 कैरेट की ज्वेलरी क्यों नहीं बेची जाती है, 18, 20 और 22 कैरेट में ही ज्वेलरी क्यों बनती है? अगर नहीं, तो आज का हमारा लेख आपके लिए है। इस लेख के माध्यम से बताते हैं।
Editorial
Updated:- 2026-01-22, 13:19 IST

जब भी हम सोने को खरीदने की बात करते हैं तो मन में सबसे पहले सोने की शुद्धता का ख्याल आता है। शुद्धता यानी कैरेट। हमें लगता है कि 24 कैरेट वाला सोना सबसे शुद्ध होता है और ज्यादा टिकाऊ होता है, लेकिन क्या कभी आपने सोचा है कि मार्केट में 24 कैरेट वाली ज्वेलरी क्यों नहीं मिलती है? जी हां, मार्केट में 18, 20 या 22 कैरेट की ज्वेलरी मिलती है। ऐसे में इसके पीछे के कारण के बारे में पता होना जरूरी है। आज का हमारा लेख आपके लिए है। आज हम आपको अपने इस लेख के माध्यम से बताएंगे कि मार्केट में 24 कैरेट की ज्वेलरी क्यों नहीं मिलती है। पढ़ते हैं आगे...

24 कैरेट की क्यों ज्वेलरी नहीं बनाई जाती है?

बता दें कि 24 कैरेट सोना 99.9% होता है। ऐसे में यह बेहद ही लचीला और कोमल होता है। अगर आप 24 कैरेट में गहने बनाते हैं तो उसे हाथों से भी मोड़ा जा सकता है। यही कारण है कि इसे बारीक डिजाइन वाली ज्वेलरी पर नहीं उतारा जाता। ऐसे में पहनने के दौरान मामूली दबाव से भी ये मुड़ सकता हैं या आकार भी खराब हो सकता है।

gold price (3)

चूंकि गहनों का रोज इस्तेमाल होता है। ऐसे में शुद्ध सोने में मजबूती नहीं मिलती इसलिए इसमें खरोंच बहुत जल्दी लगती है और वे जल्दी टूट भी सकते हैं। ऐसे में लंबे समय तक टिकाऊ बनाने के लिए सोने में तांबा, चांदी या जस्ता जैसी अन्य धातुएं भी बनाई जाती हैं। तब 22 कैरेट सोने में 91.6% सोना बाकी हिस्सा अन्य धातु का होता है जो उसे मजबूत बनाता है।

इसे भी पढ़ें -  Gold Rate Hike: घर पर रखा सोना अभी बेचें या करें इंतजार? एक्सपर्ट ने बताया गोल्ड बेचते वक्त किन बातों का रखें ख्याल

अगर आप कोई अंगूठी या हार बनाना चाहते हैं, जिसमें हीरे या कीमती पत्थर जड़े हों तो 24 कैरेट सोना इसके लिए बिल्कुल अनुपयुक्त है। अपनी कोमलता के कारण शुद्ध सोना भारी पत्थरों का भार नहीं उठा पाता और उन्हें मजबूती नहीं मिलती है। ऐसे में पत्थर गिर जाने का डर हमेशा रहता है।

gold jwelery (3)

बता दें कि आजकल शादियों और त्योहारों में बारीक और नक्काशीदार डिजाइनों की मांग ज्यादा रहती है। ऐसे में 24 कैरेट सोना लचीला होने के चलते बहुत बारीक कारीगरी या जटिल डिजाइन नहीं टिका पाता है। ज्वेलर्स को बारीक काम करने के लिए धातु में थोड़ी मजबूती चाहिए होती है, जो केवल 22K या 18K गोल्ड में ही संभव हो सकती है।

इसे भी पढ़ें - Gold Silver Rate Today: पहली बार ₹1.5 लाख के पार पहुंचा 10 ग्राम गोल्ड, चांदी के बढ़ते रेट से निवेशकों में मची हलचल

अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।

Images: Freepik/pinterest

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।