herzindagi
gold price hike

Gold-Sliver Hike: आम आदमी की पहुंच से दूर हुआ 'सोना-चांदी', 10 ग्राम के लिए चुकाने होंगे ₹1.60 लाख से ज्यादा, जानें चांदी के लेटेस्ट रेट

सोने-चांदी की कीमतें तेजी से बढ़ी हैं, जिससे आम आदमी की चिंता बढ़ गई है। 27 जनवरी को MCX पर 10 ग्राम सोना ₹1,58,072 और चांदी ₹3,51,886 प्रति किलोग्राम तक पहुंच गई। विदेशी बाजारों में उछाल और रुपये की गिरावट के कारण यह वृद्धि हुई है। दिल्ली में 24 कैरेट सोने का भाव ₹1.62 लाख प्रति 10 ग्राम हो गया है, जबकि चांदी भी ₹3.70 लाख प्रति किलोग्राम के पार है।
Editorial
Updated:- 2026-01-27, 15:25 IST

सोने-चांदी के बढ़ते रेटों को देखकर लोगों के मन में चिंता पैदा हो गई है। जहां निवेशकों को खुशी मिल रही है वहीं आम जनता इस सोच में डूबी है कि वह अपने घर में सोने चांदी को कैसे लेकर आए। बता दें कि आज यानी 27 जनवरी को फिर सोने और चांदी के रेट में उछाल आया है। अभी कुछ दिन पहले खबर आई थी कि सोना डेढ़ लाख से पार चला गया। वहीं, अब खबर आ रही है कि इसके रेट 1,60,000 से भी ऊपर निकल गए हैं। वहीं, चांदी में भी तेजी आने से लोगों के चेहरे कुछ मुरझा से गए हैं। ऐसे में यह जानना तो बनता है कि सोने चांदी के लेटेस्ट रेट क्या हैं। आज का हमारा लेख इसी विषय पर है। आज हम आपको अपने इस लेख के माध्यम से बताएंगे कि सोने चांदी के लेटेस्ट रेट क्या हैं। पढ़ते हैं आगे...

MCX गोल्ड और सिल्वर

मंगलवार 27 जनवरी यानी आज सोने चांदी के रेट में बढ़त विदेशी मार्केट में अच्छे उछाल और रुपए के सबसे निचले लेवल पर आने के कारण हुई है। ऐसे में बता दें 10:30 बजे के आसपास एमसीएक्स गोल्ड फरवरी वायदा करीब 10 ग्राम 1,58,072 दिख रहा है, जबकि सिल्वर की बात करें तो एमसीएक्स सिल्वर मार्च वायदी 5.14% बड़ा है। ऐसे में यह 3,51,886 रुपए प्रति किलोग्राम की हाई पर है।

gold silver (2)

अगर दूसरी कमोडिटी की चाल देखें तो एमसीएक्स पर कॉपर का जनवरी वायदा 10.80 रुपए है अगर परसेंटेज में देखा जाए तो 0.87 फीसदी की गिरावट आई है। ऐसे में यह 1272.60 रुपए दिख रहा है।

स्टेट के अनुसार सोने का दाम

अगर स्टेट वाइज देखा जाए तो दिल्ली में 24 कैरेट सोने की कीमत 1 लाख 62 हजार प्रति ग्राम पहुंच गई है। जबकि 22 कैरेट का भाव 1,48,610 रुपए प्रति ग्राम है। वहीं अगर मुंबई, चेन्नई और कोलकाता की बात करें तो 22 कैरेट सोने की कीमत 1,48,460 है, जबकि 24 कैरेट सोने की कीमत 1,71,960 है। 

इसे भी पढ़ें - क्या 24 कैरेट सोने के गहने जल्दी टूट जाते हैं? जानिए शुद्ध सोने से ज्वेलरी न बनाने के पीछे के 5 बड़े कारण

पुणे और बेंगलुरु में भी सोना काफी उछाल पर है। दोनों शहरों में 24 कैरेट गोल्ड की कीमत 1,61,960 रुपए प्रति ग्राम है जबकि 22 कैरेट गोल्ड की बात करें तो इसकी कीमत 1,48,460 प्रति ग्राम पहुंच गई है।

gold silver rate

चांदी का दाम

चांदी की कीमत की बात करें तो बता दें कि चांदी का भाव 3,60,100 पहुंच गया है। यह रेट दिल्ली के हैं जबकि चेन्नई में इसके रेट और भी ज्यादा हैं। वहां पर यह 3,75,000 का है। ऐसे में कह सकते हैं कि चांदी के रेट में कई जगह पर तेजी देखने को मिल रही है। वहीं घरेलू बाजार की बात करें तो चांदनी 3,70,000 प्रति किलोग्राम के स्तर पर पहुंच गई है।

इसे भी पढ़ें - Gold Rate Hike: घर पर रखा सोना अभी बेचें या करें इंतजार? एक्सपर्ट ने बताया गोल्ड बेचते वक्त किन बातों का रखें ख्याल

अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।

Images: Freepik/pinterest

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।