-1768990603291.webp)
जनवरी 2026 में बढ़ते सोने की कीमतों ने पुराने सारे रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं। अंतरराष्ट्रीय बाजार में हलचल और घरेलू मांग के कारण 24 कैरेट सोने का भाव डेढ़ लाख से पार हो चुका है। ऐसे में आम जनता के मन में यह सवाल उठ रहा है कि क्या यह घर में रखा सोना बेचने का सही समय है या अभी और इंतजार करने की जरूरत है। अगर आपके मन में भी यह सवाल उठ रहा है तो आज का हमारा लेख आपके लिए है। आज हम आपको अपने इस लेख के माध्यम से बताएंगे कि सोने के बढ़ते रेटों को देखकर क्या घर में रखा सोना बेचना सही है। इसके लिए हमने सहारनपुर के सराफा बाजार के सुनार राहुल अग्रवाल से भी बात की है। उन्होंने हमें ये भी बताया है कि सोना बेचते वक्त किन बातों का ध्यान रखना बेहद जरूरी है। जानते हैं इस लेख के माध्यम से...
मार्केट एक्सपर्ट के अनुसार, सोना बेचना पूरी तरीके से आपकी वित्त जरूरतों पर निर्भर करता है। यदि आपको तुरंत फंड चाहिए तो आप आज की कीमतों पर प्रॉफिट बुकिंग के लिए सोने को बेच सकते हैं। हालांकि, एक्सपर्ट का यह भी मानना है कि सोने की कीमतें अभी और ऊपर जा सकती हैं। यदि आप लंबी अवधि के निवेशक हैं तो अभी थोड़ा और रुक जाएं।
एक्सपर्ट के मुताबिक, सोना बेचने से पहले उसकी शुद्धता, जैसे वह कितने कैरेट का है, ये सुनिश्चित कर लें। कभी-कभी दुकानदार 22 कैरेट का 18 कैरेट रेट में खरीद लेते हैं, जिससे आपका नुकसान हो सकता है। अगर आपके पास हॉलमार्क वाली ज्वेलरी है तो सबसे पहले आप उसके हॉलमार्क के माध्यम से शुद्धता चेक करवाएं, जिससे कि आपको सही रेट मिल सकें।
इसे भी पढ़ें - Gold Silver Rate Today: पहली बार ₹1.5 लाख के पार पहुंचा 10 ग्राम गोल्ड, चांदी के बढ़ते रेट से निवेशकों में मची हलचल
सोना बेचते समय आपको केवल सोने के वजन का पैसा मिलता है। ज्वेलरी को खरीदते समय आपके जो मेकिंग चार्ज और जीएसटी लगी है वह बेचने पर वापस नहीं मिलेगी। इसके ज्वेलरी में लगे पत्थर या मोती की भी कीमत आपको नहीं मिलेगी।
हमेशा वह बिल साथ लेकर जाएं जो आपने खरीदारी के समय लिया था। इससे शुद्धता पर विवाद नहीं होता और दुकानदार आपका सही रेट में सोना खरीद लेता है।

सोना हमेशा किसी बड़े ज्वेलर्स को ही बेचना चाहिए। अलग-अलग दुकानों पर पॉलिसी अलग हो सकती है। ऐसे में दो-तीन जगहों से कोटेशन लेना फायदेमंद है।
इसे भी पढ़ें - EPFO की तरफ से बड़ा गिफ्ट, अब क्लेम करते ही सीधे खाते में आएगा पीएफ का पैसा; जानें अप्रैल से लागू होने वाला नया ऑटो-मोड
अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
Images: Freepik/pinterest
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।