What is The Best Way to Sell Your Gold: सोना एक बहुत ही कीमती धातु है। भारत में लोग इसे अपने फ्यूचर और सिक्योरिटी के लिए खरीदना पसंद करते हैं। अक्सर जरूरत के समय में लोग सोना बेचकर पैसों की कमी को पूरा करते हैं, लेकिन सोना बेचने के लिए सही जानकारी और जागरूकता का होना जरूरी है। गोल्ड बेचते हुए, अगर आपके पास जानकारी की कमी होगी, तो आपको भारी नुकसान भी हो सकता है। वहीं, आपकी छोटी-सी नासमझी का फायदा सुनार उठा सकता है।
सोना बेचने से पहले कुछ चीजें चेक करके आप सही मूल्य पर सोने को बेच सकते हैं। इससे आपको हमेशा सोने का सही दाम मिलेगा। गोल्ड हमेशा से ही बेस्ट इन्वेस्टमेंट ऑप्शन रहा है। इमरजेंसी में अगर आपको सोना बेचना पड़े, तो आपको 5 चीजें जरूर चेक करनी है। आइए जानें, सोना बेचते हुए क्या चेक करना चाहिए?
यह भी देखें- अगर बेचने जा रही हैं पुरानी गोल्ड ज्वेलरी तो इन बातों का रखें ख्याल
सोना बेचने से पहले आपको उसका वजन सबसे पहले चेक करें। ज्वैलर के पास जाने से पहले खुद भी किसी भरोसेमंद इलेक्ट्रॉनिक कांटे पर जाकर अपनी गोल्ड जूलरी का वजन चेक कर लें। इससे आपके साथ कोई धोखा नहीं कर पाएगा। इससे कोई भी सुनार आपके साथ वजन के मामले में धोखा नहीं कर पाएगा।
जिस भी दिन आप अपना सोना बेचने जा रहे हों, उस दिन ऑनलाइन आपको 24 कैरेट और 22 कैरेट सोने का दाम जरूर चेक कर लें। इसके लिए विश्वसनीय वेबसाइट की ही मदद लें। कम से कम 2-3 जगहों पर रेट का पता लगाएं। इससे ज्वैलर आपको गलत दाम नहीं दे पाएगा।
ये बात लगभग सभी को पता होती है कि ज्वैलरी 22 कैरेट या 18 कैरेट सोने से ही बनती है। अगर आपकी ज्वैलरी पर हॉलमार्क (BIS 916) का निशान है, तो इसका मतलब है कि सोना 22 कैरेट की शुद्धता वाला है। वहीं, अगर आपकी जूलरी पर हॉलमार्क नहीं है, तो ज्वैलर अपनी मशीन से भी शुद्धता की जांच कर सकता है। हमेशा हॉलमार्क वाली ज्वैलरी को ही सही दाम मिलता है।
कटौती गोल्ड सेलिंग का एक बहुत ही महत्वपूर्ण पहलू है। पुराने गहने बेचने पर सोने का पूरा दाम नहीं मिलता है। दरअसल, सुनार गहनों को पिघलाकर शुद्ध सोना निकालता है। इसके लिए वह 1-2% का मेल्टिंग चार्ज लेता है। वहीं, गहने लेते हुए आपने जो मेकिंग चार्ज दिया था, वह भी आपको बेचते हुए नहीं मिलेगा। ऐसे में हमेशा एक ऐसे सुनार के पास जाएं, जो पारदर्शी तरीके से दाम दे।
अगर आपके पास आपकी जूलरी का ओरिजिनल बिल है, तो बेचते हुए उसे जरूर रखें। बिल पर सोने की ज्वैलरी का वजन, कैरेट और मेकिंग चार्ज सब लिखा होता है। इससे आपको अपने गहनों का सही दाम मिल सकता है।
यह भी देखें- पुरानी गोल्ड ज्वेलरी बेचकर ऐसे पा सकते हैं पूरे पैसे
इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही, अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो, तो इसे शेयर जरूर करें। इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हर जिन्दगी के साथ।
Image Credit: Her Zindagi
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।