-1770103968276.webp)
Gold Silver Price in Hindi: 3 फरवरी 2026 को भारत-अमेरिका के बीच हुई ऐतिहासिक ट्रेड डील की घोषणा ने सर्राफा की मार्केट में नया जोश भर दिया है। ऐसे में इस समझौते के तहत टैरिफ में भारी कटौती के बाद COMEX पर सोने की कीमत उछलकर $4,840 प्रति औंस तक पहुंच गई है। इससे अलग बता दें कि घरेलू बाजार MCX पर भी इसका गहरा असर दिखाई दे रहा है, जहां सोने का भाव लगभग डेढ़ लाख के आसपास चला गया और चांदी का भाव भी लगभग ढ़ाई लाख रुपये पहुंच गया है। ऐसे में लेटेस्ट रेटों के बारे में पता होना जरूरी है। आज का हमारा लेख इसी विषय पर है। आज हम आपको अपने इस लेख के माध्यम से बताएंगे कि गोल्ड और सिल्वर के लेटेस्ट रेट क्या हैं। पढ़ते हैं आगे...
बता दें कि मंगलवार को अंतरराष्ट्रीय कमोडिटी मार्केट में सोने और चांदी की कीमतों में शानदार रिकवरी देखी जा रही है। भारत-अमेरिका के बीच हुई नई ट्रेड डील के पॉजीटिव इंपेक्ट से COMEX पर आज सोने का भाव उछलकर $4,840 प्रति औंस पर पहुंच गया है।
-1770104119448.jpg)
कल की तुलना में यह एक अच्छी और भारी बढ़त है। बता दें कि यही सोना $4,757.80 के निचले स्तर तक गिर गया था। ऐसे में ये उछाल सभी के चेहरे पर खुशी लेकर आया है। वहीं, चांदी की बात करें तो कल इसमें भारी गिरावट देखी गई थी और यह $83.745 के स्तर पर बंद हुई थी, लेकिन आज यह $83.730 प्रति औंस के आसपास स्थिर है और काफी ट्रेड कर रही है। ऐसे में निवेशकों की नजर अब बाजार में उतार-चढ़ाव पर टिकी हैं।
इसे भी पढ़ें - क्या 24 कैरेट सोने के गहने जल्दी टूट जाते हैं? जानिए शुद्ध सोने से ज्वेलरी न बनाने के पीछे के 5 बड़े कारण
बता दें कि सोमवार को भारतीय कमोडिटी मार्केट (MCX) में सोने-चांदी की कीमतों में जबरदस्त उतार-चढ़ाव देखा गया। दिन की शुरुआती कारोबार में सोने की कीमतें 1.43% उछलकर ₹1,49,869 प्रति 10 ग्राम के रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच गई थीं, जबकि चांदी भी ₹2,60,412 प्रति किलोग्राम के स्तर को छू गई थी।
-1770104141460.jpg)
हालांकि, शाम तक मार्केट का रुख फिर बदल गया और बड़ी गिरावट देखी गई। ऐसे में मार्केट के क्लोज होने तक सोना फिसलकर ₹1,43,000 और चांदी ₹2,32,500 पर आ गई। अच्छी बात यह थी कि तांबे की कीमतों में भी तेजी देखी गई।
हम कह सकते हैं कि सोने-चांदी की चमक फिर से लौट सकती है।
इसे भी पढ़ें - चांदी में इंवेस्ट करने का क्या यह सही समय है? ऑल-टाइम हाई पर कीमतें, एक्सपर्ट से समझें
अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
Images: Freepik/pinterest
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।