-1769594308083.webp)
चांदी की कीमत लगातार बढ़ती जा रही है, जहां कीमत 3.30 लाख थी, वहीं, एमसीएक्स पर चांदी की कीमत 3.70 हजार प्रति किलो के स्तर को भी पार कर चुकी है। ऐसे में इस महीने 60% तक का उछाल देखने को मिला है। लोगों के मन में यह सवाल उठ रहा है कि क्या इस ऊंचे भाव पर चांदी खरीदना या बेचना सही है या अभी और इंतजार करने की जरूरत है? आज का हमारा लेख इसी विषय पर है। आज हम आपको अपने इस लेख के माध्यम से बताएंगे कि चांदी के बढ़ते भावों को देखकर, क्या इस वक्त चांदी को खरीदना या बेचना सही रहेगा या नहीं। इसके लिए हमने सहारनपुर सराफा बाजार के सुनार पुरु वर्मा से बात की । उन्होंने हमें इस विषय पर संक्षिप्त में जानकारी दी है। जानते हैं आगे...
बता दें, एक्सपर्ट के मुताबिक, चांदी में बड़ा पैसा लगाने के बारे में यदि आप सोच रहे हैं तो थोड़ा रुक जाएं। जब भी किसी धातु में इतनी तेज बढ़त आई है तो एक गिरावट भी जरूर आती है। ऐसे में इनका मानना है कि जब कीमत फिर से 3.30 से 3.40 के बीच में हो तब निवेश करना सही रहेगा, जो लोग अगले 2 से 5 साल के लिए निवेश करना चाहते हैं, उनके लिए चांदी अच्छा विकल्प साबित हो सकती है।

एक्सपर्ट ने संभावना जताई है कि जिस तरह से इंडस्ट्रियल मांग बढ़ रही है चांदी आने वाली समय में 4 लाख से ऊपर भी जा सकती है। ऐसे में एक साथ बड़ी रकम लगाने के बजाय एसआईपी यानी हर गिरावट पर थोड़ा-थोड़ा खरीदने की रणनीति बनाएं।
इसे भी पढ़ें - Aadhaar-Pan Linking: क्या पैन-आधार को लिंक करना सबके लिए जरूरी है, जानें किन लोगों को मिली है छूट और Link से जुड़े नियम?
बता दें, एक्सपर्ट के मुताबिक, भावनाओं में आकर घर पर रखी पूरी चांदी बेचना सही नहीं है। ऐसे में आप 50% हिस्सा बेचकर मुनाफा कमाएं। वहीं, अगर आप थोड़ा और इंतजार कर सकते हैं तो जैसा कि हमने पहले भी बताया चांदी अभी और बढ़ सकती है ऐसे में यह आपको और भी मुनाफा देकर जा सकती है।
-1769594460868.jpg)
अगर आप चांदी के गहने बेच रही हैं या बर्तन बेच रही हैं तो मेकिंग चार्ज और शुद्धता के नाम पर 10 से 15% न दें। आपको बिस्किट या सिक्कों पर सबसे अच्छा भाव मिल सकता है। इसके अलावा यदि आप चांदी बेचती हैं तो मुनाफा के तौर पर कैपिटल गेन टैक्स देना पड़ेगा। ऐसे में अपने टैक्स सलाहकार से जरूर पूछें।
इसे भी पढ़ें - लोन एग्रीमेंट साइन करने से पहले जरूर पूछें ये 3 सवाल, वरना 'हिडन चार्ज' जेब कर देंगे खाली
अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
Images: Freepik/pinterest
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।