-1770274528716.webp)
Gold Silver Rate Today (5 फरवरी 2026): सराफा बाजार में आज सोने और चांदी की कीमतों में बड़ी गिरावट देखी गई है। ऐसे में इंटरनेशनल दबाव और इंवेस्टर्स की सतर्कता के कारण घरेलू बाजार में भी हलचल तेज हो गई है। बता दें कि अमेरिकी फेडरल रिजर्व में नई नियुक्ति को लेकर बढ़ती अनिश्चितता ने इंवेस्टर्स के लिए कई परेशानी पैदा कर दी हैं। ऐसे में लोगों के मन में ये सवाल उठ रहा है कि अभी फिलहाल सोने और चांदी के लेटेस्ट रेट क्या हैं और इन दिनों सोना-चांदी खरीदना सही है या नहीं। आज का हमारा लेख इसी विषय पर है। आज हम आपको अपने इस लेख के माध्यम से बताएंगे कि गोल्ड-सिल्वर के लेटेस्ट रेट क्या हैं और क्या इन दिनों खरीदना और बेचना सही है या नहीं। पढ़ते हैं आगे...
बता दें कि इस वैश्विक गिरावट का सीधा असर इंडियन मार्केट पर पड़ा है, जिससे सोना और चांदी काफी सस्ते हुए हैं। चांदी की कीमतें जो पिछले दिनों रिकॉर्ड बना रही थीं, अब ढाई लाख के स्तर के आसपास आ गई है। एक्सपर्ट के मुताबिक, जब तक डॉलर और फेडरल रिजर्व की स्थिति स्पष्ट नहीं होती, बाजार में इसी तरह का उतार-चढ़ाव बना रहेगा।
-1770274729306.jpg)
सराफा बाजार में आज हाहाकार मच गया क्योंकि मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर सोने और चांदी की कीमतों में ऐतिहासिक गिरावट दर्ज की गई। अप्रैल डिलीवरी वाला सोना ₹4,591 टूटकर ₹1,48,455 प्रति 10 ग्राम के स्तर पर आ गया।
चांदी की स्थिति और भी खराब रही, जहां मार्च कॉन्ट्रैक्ट की कीमतों में 10 प्रतिशत की भारी गिरावट आई। चांदी ₹24,196 फिसलकर ₹2,44,654 प्रति किलो पर पहुंच गई है।
इसे भी पढ़ें - क्या 24 कैरेट सोने के गहने जल्दी टूट जाते हैं? जानिए शुद्ध सोने से ज्वेलरी न बनाने के पीछे के 5 बड़े कारण

सहारनपुर के सर्राफा बाजार के सुनार पुरु वर्मा के अनुसार, सोना-चांदी बेचना इस समय एक बड़ा फैसला हो सकता है। यदि आपने तब चांदी खरीदी थी जब यह बेहद कम रेटों पर था तो आपके लिए मुनाफा ही मुनाफा है। हालांकि, ध्यान दें कि बाजार में अभी भारी गिरावट का दौर चल रहा है। अगर आपने ऊंचे रेट जैसे चांदी- करीब ₹4 लाख पर खरीद चुके हैं, तो अभी बेचना भारी घाटे का सौदा होगा। हालांकि, उम्मीद जताई जा रही है कि भविष्य में कीमतें फिर बढ़ सकती हैं। इसलिए, यदि पैसों की तुरंत जरूरत न हो, तो अभी होल्ड करना और बाजार के संभलने का इंतजार करना ज्यादा अच्छा है। इससे अलग अभी सोना-चांदी खरीदने के लिए और इंतजार करने की जरूरत है। ऐसे में हम सलाह देते हैं कि जब रेट स्थिर हो जाएं तब सोना-चांदी खरीदना सही है।
इसे भी पढ़ें - चांदी में इंवेस्ट करने का क्या यह सही समय है? ऑल-टाइम हाई पर कीमतें, एक्सपर्ट से समझें
अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
Images: Freepik/pinterest
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।