herzindagi
Why is 24 Carat Gold Not Used To Make Jewelry

24 कैरेट गोल्ड से ज्वेलरी क्यों नहीं बनाई जाती? स्मार्ट ग्राहक ही जानते होंगे इस सवाल का सही जवाब

Why is 24 Carat Gold Not Used To Make Jewelry: सोने से बनी जूलरी तो आपने जरूर पहनी होगी, लेकिन क्या आप ये जानते हैं कि वह 24 कैरेट गोल्ड की नहीं होती। 24 कैरेट गोल्ड सबसे शुद्ध होता है, लेकिन इसके बाद भी उससे जूलरी नहीं बनाई जाती। आइए जानें, आखिर क्यों 24 कैरेट गोल्ड से जूलरी नहीं बनाई जाती? 
Editorial
Updated:- 2025-04-17, 17:30 IST

Is It Possible To Make Jewelry With 24 Karat Gold: सोना बहुत ही कीमती धातु है। दिन पर दिन सोने की कीमत आसमान छू रही है। भारत सोने की खरीदारी में सबसे अग्रणी देशों की लिस्ट में आता है। त्योहारों और शादी के सीजन में लोग जमकर सोने की शॉपिंग करते हैं। सोना हमेशा लोग खरा ही खरीदना चाहते हैं। आपने अक्सर लोगों को सोने की क्वालिटी पर बात करते देखा होगा। 24 कैरेट सोना सबसे शुद्ध माना जाता है। 

क्या आप ये जानते हैं कि 24 कैरेट सेना सबसे शुद्ध होता है, लेकिन इसके बाद भी इससे आभूषण नहीं बनाए जाते है? आखिर इसके पीछे की वजह क्या है? आइए जानें, 24 कैरेट गोल्ड से आभूषण क्यों नहीं बनाए जाते हैं?

यह भी देखें- Gold Price Fluctuation: एक झटके में फिर इतने रुपये महंगा हुआ सोना, 1 लाख के करीब पहुंचा प्राइस... जानें सही दाम में खरीदने के टिप्स

24 कैरेट सोना है सबसे शुद्ध

24 carat gold is the purest

 24 कैरेट गोल्ड सबसे ज्यादा प्योर माना जाता है। 24 कैरेट वाला गोल्ड 99.9 फीसदी शुद्ध होता है। इसके बाद, भी सुनार आपको इससे जूलरी बनाकर नहीं देगा। शुद्धता के लिहाज से सोना तीन तरह का होता है, जैसे 18 कैरेट, 22 कैरेट और 24 कैरेट। इसमें 24 कैरेट सबसे शुद्ध है। 22 कैरेट और 18 कैरेट गोल्ड में थोड़ी बहुत मिलावट की जाती है। 

24 कैरेट सोने से जूलरी क्यों नहीं बनती?

अब आप सोच रहे होंगे कि आखिर 24 कैरेट गोल्ड से जूलरी क्यों नहीं बनाई जाती है? बता दें कि 24 कैलेट वाला बहुत ही ज्यादा लचीला होता है, जो आसानी से टूट सकता है। 24 कैरेट सोने को इस कारण केवल ईंट या बिस्किट की शेप में रखा जाता है। इसकी डेंसिटी बहुत कम होती है, जिस वजह से यह काफी मुलायम भी होता है। 24 कैरेट गोल्ड इतना सॉफ्ट होता है कि इससे बनी कोई भी जूलरी बहुत आसानी से अपनी शेप खो सकती है। ऐसे में 24 कैरेट सोने से जूलरी बनाने के लिए उसमें कॉपर, सिल्वर या प्लैटिनम जैसी धातुओं को मिश्रण करना पड़ता है। 

24 कैरेट गोल्ड कैसे खरीदें?

How to Buy 24 Carat Gol

अगर आप 24 कैरेट गोल्ड खरीदना चाहते हैं, तो आप उससे जूलरी की जगह बिस्किट या फिर छोटी-छोटी ईंट की शेप बनवा सकते हैं। सोने को कठोर बनाने के लिए उसमें उतनी ही ज्यादा अन्य धातुओं की मिलावट करनी पड़ती है। 

यह भी देखें- Gold Price Update: क्या आपने कभी सोचा है क्यों और कैसे घटते-बढ़ते हैं सोने के दाम? गोल्ड प्राइज के आसमान छूने और जमीन पर गिरने का गणित यहां समझें

इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही, अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो, तो इसे शेयर जरूर करें। इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हर जिन्दगी के साथ।

Image Credit: jagran

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।