Fri Feb 27, 2026 | Updated 04:15 AM IST
herzindagi
gold ring designs

2 Gram Gold Ring Designs: 2 ग्राम सोने में मिल जाएंगी गोल्‍ड की बेहतरीन अंगूठियां, वजन में होंगी हल्‍की मगर दिखने में लगेंगी भारी; यहां डिजाइंस देखें

2 ग्राम गोल्ड रिंग डिजाइंस देखें, जो हल्की होने के बावजूद दिखने में भारी और आकर्षक हैं। जानें 22 और 18 कैरेट सोने का ताजा भाव, साथ ही पर्ल-जरकन, ट्रेडिशनल, फ्लोरल और चेन डिजाइन की खूबसूरत अंगूठियों के विकल्प। बजट फ्रेंडली और डेली यूज के लिए परफेक्ट गोल्ड रिंग आइडियाज यहां पाएं।
Editorial
Updated:- 2026-02-26, 19:34 IST

सोना भले ही महंगा होता जा रहा है, मगर महिलाओं का इससे प्रेम जरा भी कम नहीं हो रहा है। ज्‍वेलरी शॉप में भी बजट फ्रेंडली गोल्‍ड ज्‍वेलरी में कई ऑप्‍शन मिल जाएंगे। खासतौर पर अगर आप एक सुंदर और टिकाऊ सोने की अंगूठी की तलाश में हैं, तो 2 ग्राम गोल्‍ड में आपको बेहतरीन विकल्‍प मिल जाएंगे। अच्‍छी बात यह है कि यह आपके बजट में भी होंगे और आपके गोल्‍ड ज्‍वेलरी पहनने के शौक को भी पूरा कर देंगी। आज हम आपको 2 ग्राम गोल्‍ड की ऐसी ही रिंग डिजाइंस दिखाएंगे, जो आप डेली यूज के साथ-साथ किसी भी अवसर पर पहन सकती हैं।

2 ग्राम सोने का भाव

  • 22 कैरेट सोने में 2 ग्राम सोने का भाव - 2 ग्राम का भाव लगभग ₹28,850 से ₹29,760 के बीच है। अगर आप रिंग खरीदेंगी तो अलग-अलग ज्‍वेलर्स के मेकिंग चार्ज में आपको अंतर मिल सकता है।
  • 18 कैरेट सोने में 2 ग्राम सोने का भाव- 2 ग्राम 18 कैरेट सोने का भाव ₹24,268 से ₹24,290 के बीच हो सकता है। बाकी आप रिंग खरीदेंगी तो आपको जीएसटी और मेकिंग चार्च के पैसे भी देने होंगे।

पर्ल और जरकन रिंग डिजाइन

पर्ल और जरकन का कॉम्बिनेशन बहुत ही खूबसूरत लगता है। खासतौर पर अंगूठी में यह और भी शानदार नजर आता है। 2 ग्राम की अंगूठी में आपको इस तरह की अंगूठी के कई डिजाइंस मिल जाएंगे। इस तरह की डिजाइन वाली अंगूठी आप किसी भी अवसर पर पहन सकती हैं। जिन महिलाओं के हाथ भारी होते हैं, उनके हाथों पर तो यह डिजाइन विशेष रूप से बहुत ज्‍यादा अच्‍छी लगती है।

यह भी पढ़ें- 1 Gram Gold Baliyan Designs: डेली वियर के लिए 1 ग्राम सोने की ये बालियां हैं बेस्‍ट, यहां डिजाइंस देखें

daily use gold ring designs

ट्रेडिशनल रिंग डिजाइन

ट्रेडिशनल रिंग डिजाइन में आपको बहुत सारे विकल्‍प मिल जाएंगे, जिन्‍हें आप डेली यूज में भी पहन सकी हैं और पार्टी में भी पहन कर जा सकती हैं। अगर आप 18 या 14 कैरेट गोल्‍ड में 2 ग्राम अंगूठी की ट्रेडिशनल डिजाइंस देखती हैं, तो यह मजबूत और टिकाऊ होती हैं। किसी भी उम्र की महिलाओं में इस तरह की डिजाइंस बहुत अच्‍छी नजर आती हैं।

2 gram gold ring design for female

फ्लोरल रिंग डिजाइन

फ्लोरल डिजाइन अंगूठी में कभी आउट ऑफ फैशन नहीं होती हैं। इसमें आपको तरह-तरह की डिजाइन और पैटर्न देखने को मिल जाएंगे। अगर आपको थोड़ा मॉडर्न अंदाज वाली अंगूठी चाहिए तो आप येलो और व्‍हाइट गोल्‍ड पैटर्न की रिंग ले सकती हैं। हालांकि, इसमें आपको व्‍हाइट पॉलिश वाली अंगूठियां भी मिल जाएंगी। आप इसमें छोटी और बड़ी कैसी भी डिजाइन अपने लिए चुन सकती हैं। यह अंगूठियां 9 कैरेट गोल्‍ड में 2 ग्राम वजन में बहुत अच्‍छी तैयार हो जाती है।

sone ki anguthi ke designs

चेन रिंग डिजाइन

अगर आपको कुछ मॉडर्न और एस्‍थेटिक पैटर्न वाली रिंग चाहिए, तो आपको चेन या फिर जंजीर डिजाइन वाली अंगूठी का चुनाव करना चाहिए। यह बहुत ही कूल लुक देती है। इस तरह की रिंग डिजाइन खासतौर पर कॉलेज गर्ल्‍स और यंग गर्ल्‍स पर अच्‍छी लगती है। इन्‍हें किसी भी तरह के आउटफिट्स पर आप पहन सकती हैं। दिखने में भी यह बहुत ज्‍यादा यूनिक लगती हैं।

यह भी पढ़ें- Gold Polish Ring Designs: गंगा-जमुना गोल्‍ड पॉलिश में देखें पार्टी वियर रिंग्‍स की बेहतरीन डिजाइंस, भीड़ में अलग ही चमकेंगे आपके हाथ; देखने वाले भी पूछेंगे दुकान का नाम

aaj ka sone ka bhaw

अगर आपको ऊपर दिखाई गई रिंग डिजाइंस पसंद आई हो, तो आपने लिए भी इन्‍हीं में चुन कर कोई डिजाइन तैयार कराएं। यह जानकारी आपको पसंद आई हो तो, इसे शेयर और लाइक जरूर करें। इसी तरह और भी आर्टिकल्‍स पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।