
सोने की बढ़ती कीमते देख, गोल्ड ज्वेलरी खरीदने की हिम्मत ही नहीं पड़ती है, मगर कुछ अवसर ऐसे होते हैं, जहां बहू-बेटियों को सोने की ज्वेलरी देने में एक अलग ही आनंद आता है। बहू की गोदभराई की रस्म में सास का उसे खास उपहार देना तो बनता है, क्योंकि यह केवल एक रस्म नहीं होती है बल्कि बहू के प्रति अपनी प्रेम भावना को प्रकट करने का बहुत ही अच्छा अवसर होता है। इस मौके पर बहू की उंगीलियों में सास अगर सोने की अंगूठी पहना दे, तो बहू की खुशी का तो ठिकाना ही नहीं रहता है, मगर बात वहीं अटक जाती है कि आखिर सोने के आसमान छूते भाव के चलते सोना खरीदा जाए तो कैसे। इस समस्या को ध्यान में रखते हुए आज हम आपको 1 ग्राम सोने की अंगूठियों के कुछ ऐसे डिजाइंस दिखाएंगे, जो दिखने में बहुत ही भारी लगेंगे, मगर उनकी कीमत आपके बजट में होगी।
1 ग्राम गोल्ड रिंग में आपको फ्लावर कटिंग डिजाइंस बहुत आसानी और वेराइटी में मिल जाएंगी। यह डिजाइन महिलाओं के बीच लोकप्रिय है और अच्छी बात यह है कि आपको छोटे या बड़े आकार की अंगूठी में भी यह आसानी से मिल जाएंगे। इस वजह से हमेशा से ही महिलाओं को काफी पसंद आते हैं। फूलों से प्रेरित यह डिजाइन अंगूठी को बेहद खूबसूरत और आकर्षक लुक देती है। आपकी बहुत अगर ट्रेडिशनल है, तो यह रिंग डिजाइन उसे बहुत अधिक पसंद आएगी।

मंडला डिजाइन ज्वेलरी में एवरग्रीन हो चुकी है। इसका फैशन कभी आउट नहीं होता है और जो लोग रॉयल अंदाज वाली रिंग पसंद करते हैं, उनके लिए मंडला डिजाइंस एक अच्छा ऑप्शन है। गोल आकार में बनने वाले मंडला पैटर्न अंगूठी को एक अलग ही आकर्षण देते हैं। बहू की गोदभराई में इस तरह की रिंग दी जा सकती है। दिखने में यह डिजाइन भारी लगती है और 1 ग्राम गोल्ड में भी आपको इस तरह की डिजाइन वाली अंगूठियां मिल जाएंगी।
यह भी पढ़ें- 1 Gram Gold Baliyan Designs: डेली वियर के लिए 1 ग्राम सोने की ये बालियां हैं बेस्ट, यहां डिजाइंस देखें

बहू को पारंपरिक अंदाज वाली अंगूठी का मन है, जो दिखने में भी सुंदर भी हो और भारी भी, तो आप उसे मीनावर्क वाली गोल्ड रिंग दे सकती हैा आजकल मीनवर्क को मॉडर्न डिजाइन वाली रिंग के साथ भी जोड़ा जा रहा है। जहां एक तरफ इन अंगूठियों में ट्रेंड की झलक नजर आती हैं, वहीं दूसरी तरफ इन डिजाइंस में पुरानी परंपरों की सुंदरता का संगम भी दिखता है। अपनी बहू को जब आप गोदभराई की रस्म में यह अंगूठी देंगी, तो लोग देखते ही रह जाएंगे।

फिलिग्री वर्क ज्वेलरी अपनी बारीक कारीगरी के लिए जानी जाती है। इस डिजाइन में सोने की पतले तारों से बेहद सुंदर पैटर्न बनाए जाते हैं। 1 ग्राम गोल्ड में भी फिलिग्री डिजाइन वाली अंगूठियां मिल जाती हैं। यह वजन में हल्की और दिखने में भारी होती हैं। अगर आप चाहती हैं कि आपकी बहू को दी गई अंगूठी खास और अलग दिखे, तो फिलिग्री वर्क डिजाइन चुन सकती हैं।

जाल डिजाइन वाली अंगूठियां भी इन दिनों काफी ट्रेंड में हैं। इसमें आपको शानदार डायमंड कटिंग वाली अंगूठियां मिल जाएंगी। इस डिजाइन में अंगूठी पर जालीदार पैटर्न बनाया जाता है, जो देखने में बहुत ही आकर्षक लगता है। 1 ग्राम गोल्ड में मिलने वाली जाल डिजाइन रिंग्स भी बेहद स्टाइलिश और एलिगेंट लगती हैं। अगर आपकी बहू वर्किंग है, तो यह अंगूठी वह अपने ऑफिस में भी पहन कर जा सकती है।

अगर आप अपनी बहू की गोदभराई को और भी खास बनाना चाहती हैं, तो ऊपर दिखाई गई 1 ग्राम गोल्ड की इन खूबसूरत अंगूठियों में से कोई भी डिजाइन चुन सकती हैं। यह न सिर्फ बजट में आएंगी, बल्कि देखने में भी इतनी आकर्षक होंगी कि हर कोई उनकी तारीफ किए बिना नहीं रह पाएगा। यह जानकारी आपको पसंद आई हो, तो इस लेख को शेयर और लाइक जरूर करें। इसी तरह और भी आर्टिकल्स पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।