
Silver Kada Designs: हिंदू रीति रिवाज से किए गए शादी-ब्याह में बहुत सारी रस्में होती हैं, पैर पुजाई की रस्म का भी बहुत महत्व है। खासतौर पर, मामा-मामी अपनी भांजी की पैर पुजाई जब करते हैं, तो उनहें सौभाग्य के साथ आशीर्वाद भी मिलता है। ऐसे में सोने के बढ़ते भाव आपकी जेब गिफ्ट में सोने के जेवर खरीदने की इजाजत नहीं दे रही है, तो आप गोल्ड पॉलिश वाले चांदी के कंगन भी अपनी भांजी को गिफ्ट कर सकते हैं। आपकी भांजी भी खुश हो जाएगी और देखने वाले देखते ही रह जाएंगे। चलिए हम आपको कुछ ऐसी ही कंगन डिजाइंस दिखाएंगे, जिन्हें देखते ही आपका दिल खुश हो जाएगा।
जाली कंटिंग वाले कंगन डिजाइन बहुत ट्रेंड में हैं। इसमें आपको बहुत खूबसूरत डिजाइंस मिल जाएंगे। यह दिखने में बहुत एलिगेंट लगते हैं। अगर आपकी भांजी वर्किंग है, तो आप उसे ऑफिसवियर के लिए इस तरह के कंगन दे सकती हैं। इन पर अगर आप 1 ग्राम गोल्ड की पॉलिश कर लेंगी, तो यह कंगन सालों-साल सोने की तरह चमकते रहेंगे। इन्हें पहन कर आपकी भांजी को एलिगेंट लुक मिल सकता है।

फ्लोरल मोटिफ वाले कंगन में आपको बारीक गोल्ड कार्विंग मिल जाएगी, जिससे यह कंगन हैवी नजर आएगा और बहुत ज्यादा ब्राइडल वाइब देगा। ऐसे कंगन में फ्लोरल मोटिफ मिल जाएंगे, जो कंगन की खूबसूरती में चार-चांद लगा देंगे। आप इस तरह के कंगन अपनी भांजी को देंगे, तो उसके चेहरे की खुशी आपका दिल बाग-बाग कर देगी। इस तरह के कंगन आपकी भांजी सिंगल भी पहन सकती हैं और अन्य चूडि़यों के साथ मिक्स एंड मैच करके भी पहन सकती है।

जड़ाऊ राजस्थानी कंगन भी आपको चांदी में मिल जाएंगे जिन पर आप सोने की पॉलिश कर सकती हैं। यह दिखने में बहुत ही रॉयल लगते हैं और इन पर अलग-अलग तरह के पत्थरों का जड़ाऊ काम होता है, यह काम ही कंगन की डिजाइन को बेमिसाल बना देता है। यह कंगन दिखने में भारी होते हैं और वजन में भी भारी होते हैं। इन्हें किसी भी हैवी एथनिक लुक वाले आउटफिट के साथ पहना जा सकता है।
यह भी पढ़ें- Gold Ring Design: 20000 रुपये के अंदर मिल जाएंगी 'सोने की अंगूठी' के ये डिजाइन

ऑक्सेडाइज पेंच वाले चांदी के कंगन भी बहुत ज्यादा लोकप्रिय हो रहे हैं। यह भी दिखने में बहुत ज्यादा हैवी होते हैं और इन्हें किसी भी एथनिक कपड़े के साथ पहना जा सकता है। खासतौर पर राजस्थानी पोशाक के साथ इस तरह के कंगन बहुत ज्यादा रॉयल लुक देते हैं। 1 सेट कंगन के साथ पीछे रंगबिरंगी चूड़ी पहन कर और भी सजीना अंदाज पाया जा सकता है।

चांदी के कंगन में अब बहुत ज्यादा कटिंगदार और खूबसूरत बेल वाली डिजाइन के कंगन भी आने लग गए हैं। इस तरह कंगन भी आप अपनी भांजी को दे सकती हैं। इन्हें एथनिक और वेस्टर्न दोनों तरह के आउटफिट के साथ पहना जा सकता है। यह दिखने में बहुत ही सुंदर कट्स और डीटेलिंग के साथ आपको मार्केट मिल जाएंगे। इन्हें डेलिवियर के लिए भी यूजन किया जा सकता है।
यह भी पढ़ें- Gold Bali Designs: 18 कैरेट गोल्ड में 5 ग्राम के अंदर बनवानी है बेटी के लिए सोने की बालियां, तो जान लें कीमत

ऊपर दी गई जानकारी आपको अच्छी लगी हो, तो इस आर्टिकल को शेयर और लाइक जरूर करें। इसी तरह और भी आर्टिकल्स पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।