
Gold Baliya Disigns: सोने के भाव दिन पर दिन बढ़ते जा रहे हैं और सोने का कोई सामान खरीदने से पहले कई बार हम सभी सोचने पर मजबूर होते जा रहे हैं, मगर बेटी के लिए अभी से थोड़ा-थोड़ा सोना जोड़ना शुरू करेंगी, तो उसके ब्याह तक काफी कुछ उसे देने के लिए हो जाएगा। आज हम आपको बताएंगे कि अगर 18 कैरेट गोल्ड में आप 5 ग्राम के अंदर-अंदर बेटी के लिए सोने की बालियां बनवाने की सोच रही हैं, तो उसकी लागत कितनी आएगी। साथ ही हम आपको सोने की बालियों की कुछ बेहतरीन डिजाइंस दिखाएंगे, जो कभी भी आउटडेटेड नहीं होंगी और आपकी बेटी 10 साल बाद भी उन बालियों को पहनेगी, तब भी वह ट्रेडी और स्टाइलिश ही नजर आएंगी। तो चलिए कुछ ऐसी ही डिजाइंस के बारे में हम आपको बताते हैं।
सोने का भाव हर दिन फ्लक्चुएट करता है। मगर फिर आज के भाव के हिसाब से 18 कैरेट गोल्ड में 1 ग्राम सोने का भाव 11500 रुपये से लेकर 12500 रुपये तक है। ऐसे में अगर आप अपनी बेटी के लिए 18 कैरेट गोल्ड में सोने की बालियां खरीदना चाहती हैं, तो आपको लगभग 57500 रुपये से लेकर 59000 रुपये तक देने पड़ सकते हैं। मगर यह तो केवल सोने का भाव है। इसके 2 से 5 प्रतिशत तक मेकिंग चार्ज और 3 प्रतिशत जीएसटी को भी इसके साथ जोड़ लिया जाए, तो कीमत 65000 रुपये तक पहुंच सकती हैं।
चूड़ी कटिंग गोल्ड ज्वेलरी में बहुत ही महत्व रखती है। यह डिजाइंस बालियों में हो तो उसे हैवी लुक देती है। यह इतनी सिंपल और सोबर होती है कि इसे आप किसी भी तरह के आउटफिट के साथ पहन सकती हैं।

प्लेन गोल्ड बालियों को आप इतना भी सिंपल मत समझें, इसमें आपको शेप्स मिल जाएंगे ओर इसकी ब्रॉडनेस से इनका स्टाइलिश लुक निखरकर सामने आता है। इस तरह की बालियां भी कभी आउटडेटेड नहीं होती हैं और बेस्ट बात तो यह है कि इन्हें भी आप हर तरह के आउटफिट के साथ कैरी कर सकती हैं। खासतौर पर एलिगेंट लुक के लिए यह डिजाइन सबसे बेस्ट है।

कर्व शेप वाली और स्मूद फिनिशिंग वाली सोने की बालियां भी बहुत अच्छी लगती हैं, इसे भी आप वेस्टर्न और एथनिक दोनों ही आउटफिट के साथ और किसी भी ओकेजन पर पहन सकती हैं। इसमें आपको अपनी पसंद के अनुसार ब्रॉडनेस चुनने का भी मौका मिल जाएगा। जितना ब्रॉड चेहरा,उतने ही ज्यादा चौड़े कर्व वाली बालियां आपके ऊपर सूट करती हैं।

लहरिया कटिंग भी हमेशा ट्रेड में रहती है और इस तरह की कटिंग बालियों को ट्रेडिशनल और एथनिक लुक देती हैं। ऐसी बालियों को आपकी बेटी सलवार सूट या लहंगे आदि के साथ पहन सकती हैं। ऐसा नहीं है कि आपकी बेटी इस तरह की बालियां वेस्टर्न आउटफिट्स के साथ नहीं पहन सकती है, मगर इन बालियों का लुक सबसे ज्यादा एथनिक आउटफिट्स के ऊपर ही निखरकर आएगा।

बूंदी वाली गोल्ड बालियां थोड़ी ओल्ड फैशन जरूर हैं, मगर आउट ऑफ फैशन नहीं हैं। ऐसी बालियों को भी हर तरह के आउटफिट्स के साथ कैरी किया जा सकता है। अब यह आपके बजट पर निर्भर करता है कि आप थोड़ी या ज्यादा गोलाई में इन बालियों को बनवाना चाहती हैं। अगर आप इन बालियों के बेटी के हिसाब से बनवा रही हैं, तो कब बूंदी और छोटी गोलाई में भी इसे बनवा सकती हैं।

उम्मीद है कि आपको ऊपर दिखाए गए बालियों के डिजाइंस पसंद आए होंगे। इनमें से आप एक बेटी के लिए चुन लें और किसी अच्छे सोनार से बनवा लें। यह जानकारी पसंद आई हो तो इस लेख को शेयर और लाइक जरूर करें। इसी तरह और भी आर्टिकल्स पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।