Wed Apr 1, 2026 | Updated 12:31 PM IST HZ Awards 2026
22 karat gold baliyan for daughter in law

22Kt Gold Baliyan Designs: मुंह दिखाई की रस्‍म में बहू को गिफ्ट में दें 22 कैरेट गोल्‍ड की सुंदर बालियां, देखें ऐसे लेटेस्ट डिजाइंस जो बना देंगे रिश्ता को खास और मजबूत

Gold Baliyan Earring Designs: बहु को मुह दिखाई की रस्‍म में एक सास की तरफ से ऐसा तोहफा मिलना चाहिए, जो जीवनभर के लिए यादगार हो। ऐसे में सोने की बालियों से अच्‍छा विकल्‍प और क्‍या हो सकता है। अगर आप भी जल्‍द सास बनने वाली हैं, तो अपनी बहू के लिए 22 कैरट गोल्‍ड की बालियों के ये डिजाइंस जरूर देख लें। 
Editorial
Updated:- 2026-04-01, 10:00 IST

22 Karat Gold Baliyan For Daughter In Law: बहु की मुंह दिखाई की रस्‍म हर सास के लिए बहुत ही खास होती है। इस दौरान बहु पर अपना अच्‍छा इम्‍प्रेशन जमाने के लिए सास तोहफा भी खास चुनकर लाती है। वैसे तो इस मौके के लिए गोल्‍ड ज्‍वेलरी से अच्‍छा और कुछ नहीं हो सकता है। उसमें भी अगर आप अपनी बहु को 22 कैरेट सोने की बालियां गिफ्ट करती हैं, तो उसका मन खुशी से झूम उठेगा। दरअसल, बालियां लाइटवेट होती हैं और किसी भी तरह के आउटफिट के साथ पहनी जा सकती हैं। अगर आपके भी घर जल्‍दी बहु आने वाली है, तो उसे मुंह दिखाई के तोहफे में बालियां देने के बारे में सोचें और इसके नए डिजाइंस भी देख लें। सोने के भाव बेशक आसमान छू रहे हैं, मगर बालियों के साथ आप अपनी बहु के मन को छू सकती हैं। चलिए हम आपको ऐसी कुछ सोने की बालियों के खूबसूरत डिजाइंस के बारे में बताते हैं।

डायमंड कटिंग गोल्ड बालियां

अगर आपकी बहु क्लासिक के साथ थोड़ा मॉडर्न टच पसंद करती है, तो उसे डायमंड कटिंग वाली गोल्ड बालियां बहुत पसंद आएगी। आमतौर पर फैमिली ओरिएंटेड लड़कियों को इस तरह के डिजाइंस पसंद आते हैं । इनकी खास बात यह होती है कि इनमें गोल्ड पर ऐसी कटिंग की जाती है, जिससे डायमंड जैसी चमक आती है।

यह डिजाइन सिंपल होने के बावजूद बेहद एलिगेंट लगता है और रोजाना पहनने के लिए भी परफेक्ट रहता है। आपकी बहू इसे ऑफिस से लेकर फंक्शन तक कहीं भी आसानी से कैरी कर सकती है।

dimond cuting earring

झालर वाली गोल्ड बालियां

झालर डिजाइन वाली बालियां ट्रेडिशनल लुक को और भी ग्रेसफुल बना देती हैं। अपनी बहु को अगर आप पार्टीवियर बालियां देना चाहती हैं, तो यह बेस्‍ट ऑप्‍शन है। इस तरह की बालियों में छोटे-छोटे लटकन होते हैं, जो झालर जैसे ही दिखते हैं और पहनने पर बहुत सुंदर मूवमेंट देते हैं।यह डिजाइन खासतौर पर शादी-ब्याह या त्योहारों के लिए परफेक्ट होता है।

यह भी पढ़ें- Gold Baliyan Designs: कनछेदन संस्कार पर बेटी को पहनाएं सोने की ये छोटी और खूबसूरत बालियां, देखें लेटेस्ट डिजाइंस

latest designs of gold baliyan

झुमकी वाली गोल्ड बालियां

झुमकी डिजाइन हमेशा से महिलाओं की पहली पसंद रही है। यह एक ऐसा डिजाइन है, जो कभी आउट ऑफ फैशन नहीं होती। 22 कैरेट गोल्ड में आपको झुमकी बालियों को ढेरों डिजाइंस मिल जाएंगे। यह बालियां आपको बहुत अच्‍छा एथनिक लुक देती हैं। की झुमकियां न सिर्फ रॉयल लुक देती हैं, बल्कि किसी भी एथनिक आउटफिट के साथ बहुत खूबसूरत लगती हैं। मुंह दिखाई जैसे खास मौके पर यह गिफ्ट अगर आप अपनी बहु को देंगी, तो आपके रिश्ते और भी ज्‍यादा गहरे और मजबूत हो जाएंगे।

22 karat gold baliyan for daughter in law

मोती वाली गोल्ड बालियां

अगर आप अपनी बहु को कुछ एलिगेंट गिफ्ट देना चाहती हैं, तो मोती जड़ी गोल्ड बालियां एक शानदार विकल्प हैं। गोल्ड और पर्ल का कॉम्बिनेशन बहुत ही क्लासी और रिच लुक देता है। यह डिजाइन उन महिलाओं के लिए परफेक्ट है, जिन्हें ग्रेसफुल ज्वेलरी पसंद होती है।

sone ki baliyan new

फैंसी गोल्ड बालियां

आजकल फैंसी गोल्ड बालियों का ट्रेंड काफी बढ़ गया है। इनमें यूनिक शेप, मॉडर्न डिजाइन और क्रिएटिव पैटर्न देखने को मिलते हैं। अगर आपकी बहू को ट्रेंडी और स्टाइलिश चीजें पसंद हैं, तो फैंसी बालियां उसके लिए बेस्ट गिफ्ट हो सकती हैं।

यह भी पढ़ें- 1 Gram Gold Baliyan Designs: डेली वियर के लिए 1 ग्राम सोने की ये बालियां हैं बेस्‍ट, यहां डिजाइंस देखें

modern fancy gold baliyan

अगर आप मुंह दिखाई की रस्म को सच में खास बनाना चाहती हैं, तो 22 कैरेट गोल्ड बालियों के ऊपर दिखाए गए डिजाइंस आपके लिए एक परफेक्ट चॉइस हैं। यह जानकारी आपको पसंद आई हो तो इस आर्टिकल को शेयर और लाइक जरूर करें। इसी तरह और भी आर्टिकल्‍स पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।