Fri Feb 13, 2026 | Updated 04:02 AM IST
herzindagi
9 karat gold chain designs

10 Gram Glod Chain Designs: वैलेंटाइन डे पर खिल जाएगा बीवी का चेहरा, दें 9 कैरट की 10 ग्राम गोल्‍ड चेन, यहां देखें डिजाइंस और जानें कीमत

Gold Chai Designs: वैलेंटाइन डे पर वाइफ को दें 9 कैरट की 10 ग्राम गोल्ड चेन का खास तोहफा। जानें लेटेस्ट और ट्रेंडिंग गोल्ड चेन डिजाइंस, क्लासिक से मॉडर्न पैटर्न तक की पूरी जानकारी। साथ ही पढ़ें 9 कैरट गोल्ड की ताजा कीमत, मेकिंग चार्ज और जीएसटी डिटेल्स। इस वैलेंटाइन डे पत्नी के चेहरे पर मुस्कान लाने के लिए देखें बेस्ट डिजाइन ऑप्शन और प्राइस रेंज।
Editorial
Updated:- 2026-02-12, 21:39 IST

Gold Chain Designs For Women: वैलेंटाइन डे पर वाइफ को कुछ स्‍पेशल देने के बारे में सोच रहे हैं, तो 10 ग्राम गोल्‍ड चेन से अच्‍छा विकलप आपके लिए और कुछ भी नहीं हो सकता है। हालांकि इन दिनों सोने के भाव लगातार बढ़ रहे हैं और 22 व 24 कैरट गोल्ड आम बजट से थोड़ा बाहर होता जा रहा है, मगर बाजार में 9 कैरट गोल्ड की डिमांड तेजी से बढ़ रही है। इसमें आपको 10 ग्राम की चेन भी मिल जाएगी। एक अच्‍छी गोल्‍ड ज्‍वेलरी शॉप में आपको इस तरह की चेन में कई तरह की डिजाइंस देखने को मिल जाएंगी। चलिए कुछ विशेष डिजाइंस के बारे में हम आपको बताते हैं।

9 कैरट की 10 ग्राम गोल्‍ड चेन की कीमत

अगर कीमत की बात करें तो 9 कैरट गोल्ड के 1 ग्राम का रेट लगभग 5520 रुपये है। इस हिसाब से 10 ग्राम गोल्ड चेन की कीमत करीब 55,200 रुपये तक पड़ सकती है। हालांकि यह कीमत शहर, ज्वेलर और मेकिंग चार्ज के अनुसार थोड़ी ऊपर-नीचे हो सकती है, साथ ही इसमें 3 प्रतिशत जीएसटी के चार्ज भी जोड़े जाते हैं।

क्लासिक गोल्ड चेन डिजाइन

क्लासिक डिजाइन कभी भी आउट ऑफ फैशन नहीं होते। 9 कैरट गोल्ड में आपको कई पारंपरिक और एवरग्रीन पैटर्न मिल जाएंगे, जो आपकी वाइफ को रॉयल और ग्रेसफुल लुक देंगे। इस तरह की चेन को वह साड़ी, सूट या वेस्टर्न आउटफिट—किसी भी ड्रेस के साथ आसानी से कैरी कर सकती हैं। क्लासिक डिजाइन की खासियत यह होती है कि यह हर उम्र की महिलाओं पर जंचती है।

valentine day 2026 gift idea

मॉडर्न गोल्ड चेन डिजाइन

अगर आपकी वाइफ को ट्रेंडी और स्टाइलिश ज्वेलरी पसंद है, तो मॉडर्न गोल्ड चेन डिजाइन चुनना बेहतर रहेगा। इन चेन में अक्सर पेंडेंट अटैच होता है या फिर यूनिक कटवर्क और ज्योमेट्रिक पैटर्न देखने को मिलते हैं। मॉडर्न डिजाइन ऑफिस वियर और पार्टी लुक दोनों के लिए परफेक्ट माने जाते हैं। 9 कैरट गोल्ड में इस तरह की चेन हल्की होने के साथ-साथ काफी अट्रैक्टिव भी लगती है।

यह भी पढ़ें- बहू को मुंह दिखाई की रस्‍म में गिफ्ट करें Gold Jhala Earring के ये डिजाइंस, दिल में बढ़ जाएगी आपकी इज्‍जत

9 karat gold chain designs

सिंपल गोल्ड चेन डिजाइन

कुछ महिलाओं को भारी या ज्यादा डिजाइन वाली ज्वेलरी पसंद नहीं होती। ऐसे में सिंपल और पतली गोल्ड चेन एक शानदार ऑप्शन है। गले से सटी हुई पतली चेन बेहद एलिगेंट और सॉफ्ट लुक देती है। इसे रोजाना पहनने में भी कोई दिक्कत नहीं होती। चाहे वेस्टर्न ड्रेस हो या एथनिक लुक, सिंपल चेन हर स्टाइल के साथ मैच कर जाती है।

valentine day special gift for wife

स्नेक गोल्ड चेन डिजाइन

स्नेक पैटर्न वाली गोल्ड चेन आजकल काफी ट्रेंड में है। इसकी सतह स्मूद और गोलाई लिए होती है, जो गले में पहनने पर एक अलग ही चमक देती है। 9 कैरट गोल्ड में स्नेक डिजाइन काफी ड्यूरेबल भी होती है। अगर आपकी वाइफ एथनिक आउटफिट ज्यादा पहनती हैं, तो इस तरह की चेन उनके लुक को और भी आकर्षक बना सकती है।

यह भी पढ़ें- Gold Bali Designs: 18 कैरेट गोल्‍ड में 5 ग्राम के अंदर बनवानी है बेटी के लिए सोने की बालियां, तो जान लें कीमत

9 karat gold chain rate

डिस्को गोल्ड चेन डिजाइन

डिस्को या बीडेड गोल्ड चेन डिजाइन भी महिलाओं के बीच काफी लोकप्रिय है। इसमें छोटे-छोटे कट्स या बीड्स होते हैं, जो रोशनी पड़ने पर चमकदार इफेक्ट देते हैं। यह डिजाइन क्लासिक और मॉडर्न लुक का बेहतरीन कॉम्बिनेशन है। पार्टी या फेस्टिव मौके पर इस तरह की चेन बेहद शानदार लगती है।

gold chain for wife

कुल मिलाकर, वैलेंटाइन डे पर 9 कैरट की 10 ग्राम गोल्ड चेन आपकी वाइफ के लिए एक यादगार और कीमती तोहफा बन सकती है। सही डिजाइन चुनकर आप न सिर्फ उनके चेहरे पर मुस्कान ला सकते हैं, बल्कि अपने रिश्ते को भी एक खास चमक दे सकते हैं।

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।