herzindagi
gold kangan designs for women in 22 carat

Gold Kangan Designs: 22 कैरेट सोने में बन जाएंगे ये अनोखे कंगन डिजाइन, महिलाओं को आ सकते हैं पसंद

सोने के कंगन डिजाइन सर्च कर रही हैं, तो पहले आपको इस बात को समझना जरूरी है कि आप कितने कैरेट में ज्वेलरी बनवाना चाहती हैं। कंगन 22 कैरेट और 18 कैरेट सोने में बनाना अच्छा माना जाता है।
Editorial
Updated:- 2026-02-02, 11:56 IST

पिछले एक महीने में सोने और चांदी के भाव इतनी तेजी से बढ़ें हैं कि इस समय लोग सोना खरीदने का प्लान ज्यादा बना रहे हैं। अपनी बेटियों की शादी या सिर्फ निवेश के उम्मीद से सोना खरीदने की सोच रहे हैं। सोने के दाम बढ़ते हैं, तो लोग यह सोचकर जल्दी खरीदारी करने का प्लान बनाने लगते हैं कि आगे चलकर कीमतें और ज्यादा न बढ़ जाएं। मौजूदा हालात को देखते हुए भी माना जा रहा है कि आने वाले समय में सोना और महंगा हो सकता है, इसलिए लोग अभी से सही समय का फायदा उठाना चाहते हैं। इस समय महिलाएं, कगन के लिए डिजाइन सर्च कर रही हैं। 22 कैरेट में किस तरह के कंगन बन सकते हैं, यह जानना चाह रही हैं। आज के इस आर्टिकल में हम आपको सोने के अनोखे कंगन डिजाइन बताएंगे।

प्लेन गोल्ड कंगन (Plain Gold Kangan)

अधिकतर महिलाएं सोने का कंगन डिजाइन खरीदते समय प्लेन डिजाइन ज्यादा पसंद करती हैं। सोने के कड़ों में सबसे ज्यादा पसंद किए जाने वालों में यह माना जाता है। बिना ज्यादा कारीगरी की वजह से इसमें मेकिंग चार्ज भी ज्यादा नहीं लगता। खास बात यह है कि इस तरह के कंगन डिजाइन जल्दी खराब भी नहीं होते।
जो महिलाएं रोज पहनने के लिए डिजाइन सर्च कर रही हैं, उनके लिए इस तरह के कंगन डिजाइन बेस्ट हैं।

Plain Gold Kangan

चौड़े गोल्ड कंगन (Broad Kada Style)

प्लेन कंगन डिजाइन में एक चौड़ा वर्क भी आता है। इस तरह के कंगन गोल या चौड़ी पट्टी में आते हैं। चौड़ा कंगन डिजाइन भी रोज पहनने के लिए अच्छा होता है। 22 कैरेट सोने में इस तरह का डिजाइन आप खरीद सकती हैं। इसमें वर्क और बिना वर्क वाले दोनों तरह के कंगन आते हैं। बिना वर्क वाले कंगन में मेकिंग चार्ज कम लगता है।

इसे भी पढ़ें- Kangan Designs For Basant Panchami 2026: पीले रंग के सूट के साथ पहनें ये कंगन डिजाइन, हाथों की बढ़ेगी शोभा

Broad Kada Style

image credit- Chandanabrotherspatny/pinterest

फ्लोवर गोल्ड कंगन डिजाइन (Flower Gold Kangan Design)

फूल वाले डिजाइन वाले कंगन भी सोने में पसंद किए जाते हैं। इस तरह के कंगन डिजाइन पार्टी के लिए भी अच्छे होते हैं। इस तरह के कंगन में फूलों की बारीक नक्काशी की जाती है। इसमें फ्लोरल या पत्तों का डिजाइन भी हो सकता है। आप अपनी पसंद के अनुसार कंगन के डिजाइन का चुनाव कर सकती हैं।

Flower Gold Kangan Design

image credit- By Shivansh Store/amaozne

हाथी जोड़ कंगन डिजाइन

इस तरह के कंगन डिजाइन जोड़ वाले होते हैं। इसमें आप कड़ा ओपन कर सकती हैं और बंद भी कर सकती हैं। साइज के हिसाब से इस तरह के कंगन को छोटा बड़ा किया जा सकता है। इसे आप दबा कर टाइट कर सकती हैं। इसमें जोड़ पर हाथी का वर्क होता है।

gold kangan designs for women in 22 carat

इसे भी पढ़ें- Yellow and Red Bangle Designs: बसंत पंचमी के दिन हाथों की खूबसूरती बढ़ाने के लिए पहनें लाल-पीली चूड़ियां, देखें डिजाइंस

Flower गोल्ड कंगन डिजाइन

फूलों वाले डिजाइन वाले कंगन आजकल बहुत ज्यादा ट्रेंड में हैं। इन डिजाइन की खासियत यह है कि इसे आप डेली वियर में भी पहन सकती हैं। अगर आप 22 कैरेट में बनवाना चाहती हैं, तो यह काफी मजबूत बनेंगे। कई लोग इस तरह के कड़े को 18 कैरेट सोने में भी बनवाते हैं। आप अगर शादी में किसी को गिफ्ट करना चाह रही हैं या अपनी बेटी के लिए खरीद रही हैं, तो यह बेस्ट डिजाइन हो सकता है, क्योंकि यह दिखने में सुंदर लगता है। 

Flower gold kangan designs

image credit- Amazon/Pintrest

हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे। साथ ही आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी से।

image credit- pinterest/ amazone

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

FAQ
क्या 22 कैरेट सोने में कंगन पर बारीक डिजाइन बनाना संभव है?
हां, बिल्कुल। आप 22 कैरेट सोने में आराम से बारीक डिजाइन बनवा सकती हैं। हालांकि, ध्यान रखें कि डिजाइन के हिसाब से मेकिंग चार्ज भी बढ़ जाता है। जिससे आपको 22 कैरेट सोने का जो रेट चल रहा है, उससे ज्यादा पैसे देने पड़ते हैं। 
क्या 22 कैरेट के कंगन रोज पहनने (Daily Wear Kangan) के लिए सही हैं?
22 कैरेट सोना काफी टिकाऊ होता है, लेकिन अगर कंगन का डिजाइन बहुत ज्यादा नाजुक या 'जालीदार' है, तो उसे रोज पहनने से बचना चाहिए क्योंकि इसके बारीक डिजाइन टूट सकते हैं। अगर कंगन पूरी तरह से गोल है और डिजाइन जालीदार नहीं है, तो यह टिकाऊ होता है।
Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।