
ज्वेलरी से महिलाओं को खास लगवा होता है। खासतौर पर रोज बदल-बदल कर कंगन पहनना और उन्हें फ्लॉन्ट करना भी महिलाओं को खूब भाता है। बाजार में भी रोजाना पहनने के लिए आपको आर्टिफीशियल कंगन की ढेरों डिजाइंस मिल जाएंगी। आप हाउसवाइफ हों या वर्किंग वुमन इन मार्केट में आई आर्टिफीशियल कंगन की नई डिजाइंस को देख आप भी अपना दिल हार बैठेंगी। मजे की बात तो यह है कि इनकी कीमत भी ज्यादा नहीं है। मात्र 100 रुपये में ही आपको आर्टिफीशियल गोल्ड कंगन की ऐसी डिजाइंस देखने को मिल जाएंगी कि जो दिखने में असली सोने जैसी होंगी। तो चलिए हम आपको ऐसे ही कुछ खूबसूरत कंगन डिजाइंन दिखाते हैं, जो आप डेली वियर के लिए खरीद सकती हैं।
नग वाले कंगन डिजाइन ट्रेडिशनल लुक में रॉयल टच जोड़ते हैं और खास मौकों पर हाथों की खूबसूरती को दोगुना कर देते हैं। कलरफुल या सिंगल स्टोन वाले ये कंगन साड़ी और लहंगे के साथ बेहद एलिगेंट लगते हैं।

स्टोन वाले कंगन डिजाइन आजकल महिलाओं की पहली पसंद बनते जा रहे हैं, जो सादगी और स्टाइल का परफेक्ट कॉम्बिनेशन हैं। छोटे-बड़े स्टोन्स से सजे ये कंगन फेस्टिव से लेकर पार्टी लुक तक को खास बना देते हैं।

रोजाना पहनने के लिए डायमंड कटिंग वाले कंगन बहुत ही अच्छे होते हैं। इसमें आपको सिंपल से लेकर डिजाइनर तक कंगन की कई वेराइटी देखने को मिल जाएगी। इस तरह के कंगन को आप एथनिक और वेस्टर्न दोनों तरह के आउटफिट के साथ पहन सकती हैं। इस कंगन की अच्छी बात यह होती है कि इसमें आपको पतले और चौड़े दोनों तरह के डिजाइंस देखने को मिल जाएंगे। वहीं इसके ऐजेस शार्प होते हैं और कपड़े में भी नहीं फंसते हैं। इसमें आपको ब्राइट गोल्ड, रोज गोल्ड और डल फिनिशिंग वाला गोल्ड कंगन मिल जाएगा।

जाली वर्क वाले कंगन हमेशा से क्लासी और रॉयल अंदाज वाले लगते हैं। एथनिक आउटफिट के साथ आप इन्हें पहनती हैं, तो अपके हाथों की खुबसूरत निखर उठती है। इसमें भी आपको एक नहीं कई तरह की डिजाइंस मिल जाएंगी। इन्हें देखकर कोई भी नहीं सकता है कि यह असली सोने के कंगन नहीं है। इस तरह कंगन डिजाइन को किसी भी उम्र की महिला पहन सकती हैं। डेली यूज में आप जब तक चाहें, तब तक पहन सकती हैं, यह डिजाइंस कभी भी आउटडेटेड नहीं होते हैं।
यह भी पढ़ें- Daily Wear Chudi Designs: कम दाम में पाएं डेली वियर गोल्ड चूड़ियों के ये शानदार डिजाइन्स, हाथों की बढ़ा देंगे शोभा

सेल्फ डिजाइन वाले कंगन भी बहुत खूबसूरत लगते हैं। इन्हें भी आप किसी भी तरह के आउटफिट के साथ पहन सकती हैं। इस तरह के कंगन डिजाइन में मॉडर्न लुक वाले होते हैं। यह दो के जोड़े में आते हैं और इन्हें आप एक सिंगल हाथों में भी डाल लेती हैं, तो आपका पूरा लुक बदल जाता है। इनमें आपको सेल्फ डिजाइन में मोर, चक्र और कैरी आदि के आकार देखे को मिलेंगे। इसमें कहीं-कहीं आपको सिल्वर वर्क भी मिलेगा, जो इन कंगनों को और भी ज्यादा सुंदर बनाता है।

जरकन वर्क वाले कंगन भी आपको खूबर मार्केट में देखने को मिल जाएंगे। जरकन लग जाने से यह कंगन दिखने में थोड़े भारी लगने लग जाते हैं। जरकन वर्क में आपको चौड़े और पतले दोनों तरह के कंगन देखने को मिल जाएंगे। इस तरह के कंगन डेली यूज के साथ-साथ आप किसी पार्टी में भी पहन कर चली जाएंगी, तब भी कोई इनकी कीमत का आइडिया नहीं लगा पाएगा। इन कंगन के साथ आप सिंपल चूडि़यां भी पहन कर एक सेट तैयार कर सकती हैं।
यह भी पढ़ें- Zircon Kangan Designs: हाथों की खूबसूरती बढ़ाने के लिए पहनें जरकन कंगन, देखें डिजाइंस

डल फिनिशिंग के कंगन पर जब मीना वर्क किया गया हो, तो इन्हें पहनकर रॉयल लुक पाने से आपको कोई नहीं रोक सकता है। बाजार में आपको इस तरह के कंगन में कई डिजाइन देखने को मिल जाएंगी। इन्हें एथनिक आउटफिट्स के साथ पहनकर आप अपने लुक्स में चार-चांद लगा सकती हैं। बाजार में आपको इस तरह के कंगन के साथ 2 पतली चूडि़यां भी मिलेंगी, जो आपके हाथों की शोभ बढ़ा देंगी। अगर आप चाहें तो इस सेट को केवल एक हाथों में भी पहन सकती हैं और खुद थोड़ा मॉडर्नाइज लुक दे सकती हैं।

ऊपर दिखाए गए डिजाइंस आपको भी बाजार में मिल सकते हैं। यदि बिल्कुल सेम नहीं मिलेंग तो मिलते जुलते मिल जाएंगे। यह जानकारी आपको पसंद आई हो तो इसे शेयर और लाइक जरूर करें। इसी तरह और भी डिजाइंस और स्टाइल से जुड़े आर्टिकल पढ़ने के लिए फॉलो करें हरजिंदगी।
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।