
डेली वियर में पहनने के लिए अगर आप भी एक से एक खूबसूरत चूड़ियां शामिल करती हैं, तो अब आपको रोजाना पहनने के लिए चूड़ी तलाश करने की जरूरत नहीं हैं। यह खबर आपके लिए बेस्ट हो सकती है। आज हम आपको इस खबर के जरिए कुछ ऐसी लेटेस्ट गोल्ड चूड़ी डिजाइंस बताएंगे, जो आपको आपके बजट में आसानी से मिल सकती हैं। आइए जानते हैं इन चूड़ी डिजाइंस के बारे में।
अगर आपको भी एक से एक चूड़ी पहनने का बहुत शौक है और आप बदल-बदल कर तरह-तरह की नई डिजाइन वाली चूड़ियां पहनती हैं, तो अब आप इस तरह की खूबसूरत रोडियम गोल्ड प्लेटेड फ्लोरल डिजाइन बैंगल्स को भी शामिल कर सकती हैं। ऐसी चूड़ी डिजाइंस को आप सुनार की दुकान पर डिजाइन करवा सकती हैं या ऑनलाइन शॉपिंग वेबसाइट से भी खरीद सकती हैं।

अधिकतर महिलाएं डेली वियर में पहनने के लिए सोने की चूड़ी शामिल करना ज्यादा पसंद करती हैं। ऐसे में अगर आपको भी सोने की चूड़ी खरीदना है, तो अब आप एक जैसी चूड़ी डिजाइन के बदले कुछ इस तरह की लाइट वेट और खूबसूरत गोल्ड प्लेटेड रेड रूबी स्टोन डिजाइन बैंगल खरीद सकती हैं। यह आपके हाथों की खूबसूरती को दोगुना कर देंगे और डेली वियर लुक को भी अट्रैक्टिव बनाएंगे।

सोने की चूड़ियां हाथों की खूबसूरती को दोगुना कर देती हैं। ऐसे में अधिकतर महिलाएं डेली वियर में सोने की चूड़ी पहनना ज्यादा पसंद करती हैं। आप इस तरह की खूबसूरत रेड एंड ग्रीन एनिमल बैंगल डिजाइंस को भी शामिल कर अपने हाथों को अट्रैक्टिव बना सकती हैं। यह आपके लुक को गॉर्जियस बना देगी साथ ही किसी भी फंक्शन या त्योहार पर भी पहनने के लिए बेस्ट हो सकती हैं।

यह भी पढ़ें- Punjabi Chura Set For Lohri: लोहड़ी लुक को बनाना है अट्रैक्टिव, तो आउटफिट संग पहनें ऐसे पंजाबी चूड़ा सेट
आप चाहे तो इस तरह की खूबसूरत सोने की ग्रीन मीनाकारी फ्लोरल गोल्ड बैंगल डिजाइंस को भी रोजाना अपने हाथों में पहनने के लिए शामिल कर सकती हैं। ऐसे डिजाइन इन दिनों काफी ट्रेंड में हैं, जो अधिकतर महिलाओं की पहली पसंद बनी हुई है। ऐसे में यह आपके लुक को भी एलिगेंट टच देने में मदद करेगी। आप इस तरह के गोल्ड बैंगल्स को ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों जगह से खरीद सकती हैं।

आप चाहे तो भीड़ से हटकर दिखने के लिए और अपनी खूबसूरती में चार चांद लगाने के लिए इस तरह की खूबसूरत गोल्ड गोल्ड प्लेटेड बीडेड बैंगल डिजाइंस को ट्राई कर सकती हैं। इस तरह की सोने की चूड़ी आपको सुनार की दुकान पर मिल जाएगी या आप इस तरह की सेम डिजाइन को बनवा भी सकती हैं। यह लाइटवेट है और हाथों की शोभा को बढ़ाने में भी मदद करेगी।

यह भी पढ़ें- Meenakari and Kundan Bangles: हाथों में पहनने के लिए चुनें ऐसे खूबसूरत कुंदन और मीनाकारी कड़ा, देखें डिजाइंस
अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
Image Credit- PINTEREST/Rajitha2020/Armanali Armanali
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।