
लोहड़ी का फंक्शन हर साल की तरह इस साल भी धूमधाम के साथ सेलिब्रेट किया जाएगा। ऐसे में अगर आप भी इस साल लोहड़ी को यादगार बनाना चाहती हैं, तो अब आपको परेशान होने की जरूरत नहीं है। आप अपने आउटफिट के हिसाब से कुछ लेटेस्ट पंजाबी चूड़ा सेट को ट्राई कर सकती है। आज हम आपको कुछ ऐसे लेटेस्ट चूड़ा डिजाइंस बताएंगे, जो लोहड़ी पर पहनने के लिए बेस्ट हो सकते हैं। आइए जानते हैं इन डिजाइंस के बारे में।
अगर आप भीड़ से हटकर दिखना चाहती हैं और अपनी खूबसूरती से सभी का दिल जीतना चाहती हैं, तो आपके लिए इस तरह के पंजाबी रेड एंड गोल्ड प्लेटेड पंजाबी चूड़ा सेट डिजाइन एक बेस्ट ऑप्शन हो सकते हैं। ऐसे चूड़ा सेट लोहड़ी के मौके पर पहनने के लिए एक बेस्ट ऑप्शन हो सकते हैं, जो आपके पुरे लुक को अट्रैक्टिव और बेहतर बनाने में मदद करेंगे।

लोहड़ी के खास मौके पर अगर आप अपनी खूबसूरती को दोगुना करना चाहती हैं और इसके लिए आउटफिट सिलेक्ट कर चुकी हैं, तो अब आप अपने आउटफिट के हिसाब से इस तरह के ग्रे आर्टिफिशल फ्लावर एंड बीड्स बैंगल्स को शामिल कर सकती हैं। ऐसे चूड़ा सेट में आपको और भी कई कलर देखने को मिल जाएंगे। इन्हें आप नजदीकी बाजार से खरीद सकती है या ऑनलाइन शॉपिंग वेबसाइट पर भी आपको मिल जाएंगे।
यह भी पढ़ें- Pink Bangle Designs For Women: डार्क कलर साड़ी के साथ खूब जचेंगी पिंक रंग की चूड़ियां, देखें डिजाइंस

इस साल लोहड़ी पर अपने लुक को स्पेशल और एलिगेंट टच देने के लिए साथ ही लोहड़ी के फंक्शन को यादगार बनाने के लिए आप ऐसे खूबसूरत रेड एंड पिंक कुंदन क्रिस्टल पंजाबी बैंगल सेट को शामिल कर सकती हैं। ऐसे चूड़ा सेट आपको रॉयल और गॉर्जियस लुक देने में मदद करेंगे। इन्हें आप नजदीकी बाजार से या ऑनलाइन शॉपिंग वेबसाइट से भी खरीदकर अपने आउटफिट के साथ शामिल कर सकती हैं।

लोहड़ी के खास मौके पर अपने हाथों की खूबसूरती को बढ़ाने के लिए और अपने लुक को गॉर्जियस बनाने के लिए अगर आप भी कंगन पहनने वाली हैं, तो अब एक जैसे बैंगल्स पहनने के बजाय आप इस तरह के गहरे मैरून रंग का पंजाबी चूड़ा सेट को ट्राई कर सकती हैं। यह आपके हाथों की खूबसूरती को दोगुना कर देंगे और लोहड़ी फंक्शन को खास बना देंगे।

यह भी पढ़ें- Bridal Chooda Styles : लहंगे के साथ दुल्हन पहन सकती है ये लेटेस्ट डिजाइन वाला चूड़ा
अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
Image Credit : pinterest
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।