herzindagi
image

Designer Bangles For Women: लाइट कलर की साड़ियों के साथ परफेक्ट मैच करेंगे ये बैंगल्स, देखें डिजाइंस

Designer Bangles For Women:  अगर आप भी किसी खास फंक्शन में अपने लुक को बेहतर बनाना चाहती हैं, तो अब आप लाइट कलर की साड़ी के साथ कुछ लेटेस्ट बैंगल्स शामिल कर सकती हैं। 
Editorial
Updated:- 2026-01-29, 19:23 IST

लाइट कलर की साड़ी पहनना अधिकतर महिलाओं को बहुत पसंद होता है। ऐसे में अगर आप भी लाइट कलर की साड़ी पहनने वाली हैं, तो अपने साड़ी लुक को स्टाइलिश बनाने के लिए आप कुछ डिजाइनर बैंगल्स शामिल कर सकती हैं। आज हम आपको इस खबर के जरिए कुछ ऐसे बैंगल्स डिजाइंस बताएंगे, जिन्हें आप लाइट कलर की साड़ी के साथ शामिल कर अपने हाथों की खूबसूरती को बढ़ा सकती हैं। 

ग्रीन एंड गोल्ड टोंड बैंगल्स डिजाइंस 

अगर आपको बैंगल्स पहनने का बहुत शौक है और आप बदल-बदल कर बैंगल्स पहनती हैं, तो आपके लिए इस तरह के ग्रीन एंड गोल्ड टोंड बैंगल्स डिजाइन भी एक बेस्ट ऑप्शन हो सकते हैं। इन्हें आप नजदीकी बाजार से खरीद सकती हैं या ऑनलाइन शॉपिंग वेबसाइट पर भी आपको ऐसे बैंगल्स मिल जाएंगे।  

1 - 2026-01-29T184115.726

मल्टीकलर ग्लास एंड मेटल घुंघरू बैंगल्स

आप अगर किसी भी खास फंक्शन या इवेंट के दौरान लाइट कलर की साड़ी पहनने वाली हैं, तो अपने साड़ी लुक को गॉर्जियस और अट्रैक्टिव बनाने के लिए आप इस तरह के डिजाइनर मल्टी कलर ग्लास एंड मेटल घुंघरू बैंगल्स को भी शामिल कर सकती हैं। ऐसे बैंगल्स डिजाइन इन दिनों काफी ट्रेंड में है, जो आपके लुक को अट्रैक्टिव और बेहतर बनाने में मदद करेंगे। 

2 - 2026-01-29T184112.133

पीच कलर कुंदन चूड़ा बैंगल्स सेट 

अगर आप किसी भी प्रोग्राम में लाइट कलर की साड़ी पहनकर जाने वाली हैं, तो अपने साड़ी लुक को स्टाइलिश और अट्रैक्टिव बनाने के लिए आप इस तरह के पीच कलर कुंदन चूड़ा बैंगल्स सेट को शामिल कर सकती हैं। ऐसे बैंगल्स भी आपके लिए एक बेस्ट ऑप्शन हो सकते हैं, जो साड़ी लुक को खास बनाने के साथ हाथों की खूबसूरती को भी दोगुना कर देंगे। 

5 - 2026-01-29T184110.465

यह भी पढ़ें- Yellow Bangle Designs: तीज-त्यौहार पर पहनें ऐसे खूबसूरत 'येलो बैंगल्स', साड़ी और सूट के साथ मिलेगा सबसे अट्रैक्टिव लुक

रैम्बो कलर ग्लास बैंगल्स 

आप चाहें तो अपने हाथों को खूबसूरत बनाने के लिए और भीड़ से हटकर दिखने के लिए कुछ इस तरह के खूबसूरत रैम्बो कलर ग्लास बैंगल्स को शामिल कर अपने लुक को अट्रैक्टिव और बेहतर बना सकती हैं। इस तरह के बैंगल्स डिजाइन इन दिनों अधिकतर महिलाओं को पसंद आ रहे हैं, जो आपके लिए भी बेस्ट हो सकते हैं।

4 - 2026-01-29T184117.047

फिरोजी सिल्वर वेलवेट चूड़ा सेट

अगर आप लाइट कलर की साड़ी पहन रही हैं और अपने साड़ी लुक को स्पेशल बनाना चाहती हैं, तो आपके लिए इस तरह के खूबसूरत फिरोजी सिल्वर वेलवेट चूड़ा सेट भी एक बेस्ट ऑप्शन हो सकते हैं। इसे आप पहनकर न सिर्फ अपने हाथों की खूबसूरती को बढ़ा सकती हैं, बल्कि अपने लुक को भी अट्रैक्टिव बना सकती हैं। 

6 (36)

यह भी पढ़ें- Daily Wear Chudi Designs: कम दाम में पाएं डेली वियर गोल्ड चूड़ियों के ये शानदार डिजाइन्स, हाथों की बढ़ा देंगे शोभा 

अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से। 

Image Credit :  Pinterest/Bhavna/Ankita pattnaik/Pavu

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।