herzindagi
Raindrop Glass Bangles set

Raindrop Bangle Designs: हाथों पर खूब जचेंगी ये रंग-बिरंगी चूड़ियां, देखें डिजाइंस

Raindrop Bangles For Women: इन दिनों इंस्टाग्राम पर रेनड्रॉप बैंगल्स की न केवल मार्केट बल्कि डिजाइन भी ट्रेंड में है। अगर आप भी अपने पुराने चूड़ी कलेक्शन से बोर हो गई हैं, तो रेनड्रॉप बैंगल्स के ये नए डिजाइंस ट्राई कर सकती हैं। नीचे देखें डिजाइंस
Editorial
Updated:- 2026-02-04, 00:08 IST

Raindrop Bangles Designs for Brides: महिलाओं के सोलह श्रृंगार में चूड़ियों का एक खास स्थान होता है। इन दिनों इंस्टाग्राम पर रेनड्रॉप बैंगल्स की अलग-अलग डिजाइन वायरल हो रही हैं। अब ऐसे में जब बात कुछ अलग और ट्रेंडी पहनने की हो, तो रेनड्रॉप बैंगल डिजाइंस (Raindrop Bangle Designs) न केवल महिलाओं बल्कि लड़कियों की भी पहली पसंद बने हुए हैं। ये चूड़ियां न केवल पारंपरिक कपड़ों के साथ जचती हैं, बल्कि इंडो-वेस्टर्न लुक में भी चार चांद लगा देती हैं।

रंग-बिरंगे रंगों और मोतियों से सजी ये चूड़ियां हाथों को रॉयल लुक देती हैं। अगर आप भी अपने पुराने चूड़ी कलेक्शन से बोर हो गई हैं, तो रेनड्रॉप बैंगल्स के ये नए डिजाइंस ट्राई कर सकती हैं।

रंगीन क्रिस्टल डिजाइन चूड़ियां (Colourful Crystal Drops Bangles)

Colourful Crystal Drops Bangles

इस डिजाइन में चूड़ी की पूरी सतह पर छोटे-छोटे रंगीन क्रिस्टल लगे होते हैं। ये क्रिस्टल बूंद के आकार के होते हैं जो रोशनी पड़ने पर पानी की बूंदों की तरह चमकते हैं। अगर आप मल्टीकलर चूड़ियां पसंद करती हैं, तो यह डिजाइन आपके हर ड्रेस के साथ मैच कर जाएगा।

इसे भी पढ़ें- Gold Kangan Designs: 22 कैरेट सोने में बन जाएंगे ये अनोखे कंगन डिजाइन, महिलाओं को आ सकते हैं पसंद

लटकन वाली रेनड्रॉप चूड़ियां (Dangling Raindrop Style Bangles)

Dangling Raindrop Style Bangles

आजकल का लटइकन वाली रेनड्रॉप चूड़ियां सबसे ट्रेंडी डिजाइन है। इसमें कड़े के नीचे की तरफ छोटे-छोटे मोती या कुंदन की बूंदें लटकती रहती हैं। जब आप हाथ हिलाती हैं, तो ये बूंदें हिलती हुई बहुत खूबसूरत लगती हैं। इसे अक्सर ब्राइडल चूड़ा या हैवी कड़ों के बीच में सेट के रूप में पहना जाता है।

पेस्टल शेड और पर्ल वर्क चूड़ियां (Pastel & Pearl Design Bangles)

Pastel & Pearl Design Bangle

अगर आपको बहुत ज्यादा चमक-धमक पसंद नहीं है, तो आप पेस्टल कलर्स जैसे हल्का गुलाबी, मिंट ग्रीन या स्काई ब्लू के साथ सफेद मोतियों वाले रेनड्रॉप डिजाइन चुन सकती हैं। ये बहुत ही एलिगेंट और रॉयल लुक देते हैं, खासकर ऑफिस पार्टियों या डे-फंक्शन्स के लिए।

स्टोन वर्क रेनड्रॉप चूड़ियां (Stone Work Raindrop Bangles)

Stone Work Raindrop Bangles

Stone work Raindrop Bangles में अक्सर कुंदन, जरकन या रंगीन क्रिस्टल स्टोन का उपयोग किया जाता है। इन्हें आप सिल्क की साड़ी, भारी लहंगे या यहां तक कि इंडो-वेस्टर्न गाउन के साथ भी आसानी से कैरी कर सकती हैं। यह डिजाइन न केवल रॉयल दिखता है। यह डिजाइन सिल्क की साड़ियों के साथ बेहतरीन लगता है। इसमें लाल और हरे रंग के स्टोन सबसे ज्यादा पसंद किए जाते हैं।

ट्रांसपेरेंट बीड्स वर्क रेन ड्रॉप बैंगल्स (Transparent Beads Work Bangles)

Transparent Beeds Work Bangles

अक्सर इन्हें मेटल या कांच की चूड़ियों के साथ मिक्स करके पहना जाता है। यह डिजाइन खासतौर पर टीनएज लड़कियों और नई दुल्हनों के बीच काफी ट्रेंड में है क्योंकि यह बहुत ही डेलिकेट और क्लासी लगता है।

इसे भी पढ़ें- Glass Bangles Set for Mahashivratri: साड़ी और सूट के साथ खूब खनकेंगी ये कांच की चूड़ियां, यहां देखें लेटेस्ट और कलरफुल सेट्स

अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें। इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।

Image credit- Pintrest

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

FAQ
Raindrop Bangles को कैसे स्टाइल करें?
रेनड्रॉप चूड़ियों को अपने पुराने कड़ों के साथ मिलाकर पहन सकती हैं। बीच में रेनड्रॉप बैंगल्स और किनारों पर भारी कड़े लगाएं।
रेनड्रॉप बैंगल्स को साड़ी के अलावा किस ड्रेस के साथ स्टाइल कर सकते हैं?
रेनड्रॉप बैंगल्स को साड़ी के अलावा वेस्टर्न ड्रेस के साथ स्टाइल कर सकती हैं।
Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।