Fri Mar 6, 2026 | Updated 07:26 AM IST
herzindagi
 gold bangle latest designs for daily wear

Gold Bangle Designs: गोल्ड के ये बैंगल्‍स जो हर आउटफिट पर लगेंगे लाजवाब, रोजाना पहनने के लिए देखें लेटेस्ट डिजाइंस

गोल्ड बैंगल्‍स के लेटेस्ट डिजाइंस से स्टाइलिश और एलिगेंट लुक पाएं। जानें डेली वियर के लिए हल्की, ट्रेंडी और आरामदायक गोल्ड बैंगल्स के बेस्ट डिजाइन, जो हर आउटफिट के साथ जंचेंगी।
Editorial
Updated:- 2026-02-18, 13:47 IST

गोल्‍ड बैंगल्‍स न सिर्फ हमारी परंपरा और संस्कृति का अहम हिस्सा हैं, बल्कि ये हर महिला की खूबसूरती में चार-चांद लगा देते हैं। अब इंडियन के साथ-साथ वेस्टर्न और फ्यूजन आउटफिट्स में भी बैंगल्‍स खास स्टाइल स्टेटमेंट बन चुके हैं। अक्सर हम हैवी और जड़ाऊ कंगन शादी-ब्याह या खास मौकों के लिए संभालकर रखते हैं, लेकिन रोजाना पहनने के लिए हमें ऐसी बैंगल्‍स डिजाइंस की तलाश रहती है जो हल्के, कंम्‍फर्टेबल और ट्रेंडी हों।

आजकल गोल्ड की बैंगल्‍स काफी फेमस हो रही हैं। यह ऑफिस, कॉलेज, किटी पार्टी या कैज़ुअल आउटिंग, हर मौके के लिए अलग-अलग स्टाइल उपलब्ध हैं। मिनिमल डिजाइन वाले पतली बैंगल्‍स सादगी में भी खूबसूरती जोड़ते हैं, वहीं छोटे स्टोन, पर्ल या मीनाकारी वर्क वाली बैंगल्‍स आपके लुक को थोड़ा एथनिक टच देते हैं। इसलिए, आज हम आपके लिए गोल्ड बैंगल के कुछ लेटेस्‍ट डिजाइंस लेकर आए हैं, जो आपके हर आउटफिट के साथ जंचेंगे।

जिगजैग टेक्सचर्ड गोल्ड बैंगल

ये बैंगल आधुनिक और क्लासी लुक के लिए बेस्ट हैं। इनके ऊपर बना जिगजैग बारीक काम इन्हें साधारण चूड़ियों से अलग बनाता है। इन्‍हें स्लिप-ऑन क्लोजर की वजह से पहनना आसान है।

Zigzag Textured Bangles
इन्हें आप ऑफिस के लिए फॉर्मल शर्ट और ट्राउजर के साथ पहन सकती हैं। यह आपके प्रोफेशनल लुक में अलग ही चमक जोड़ देगा। इन बैंगल को आप इंडो-वेस्टर्न कुर्तियां या जींस-टॉप के साथ भी पहन सकती हैं।

अमेरिकन डायमंड स्टडेड बैंगल

अगर आपको थोड़ा चमक-धमक वाला लुक पसंद है, तो ये अमेरिकन डायमंड (AD) वाले बैंगल आपके लिए हैं। ये ओपनेबल होते हैं, इसलिए कलाई पर फिट बैठते हैं और बेहद एलिगेंट लगते हैं। इन्हें आप मैक्सी ड्रेस या लंबी स्कर्ट के साथ कैरी करें।

AD-Studded Openable Bangles

अगर आप हाथ में घड़ी पहनती हैं, तो इसके साथ एक एडी बैंगल पहनना बहुत ट्रेंडी लगता है। यह शिफॉन की साड़ी के साथ भी परफेक्‍ट लगते हैं।

लीफ शेप्ड ट्रेडिशनल बैंगल

नेचर से इंस्‍पायर पत्ती के आकार वाले ये बैंगल सदाबहार हैं। इनका ट्रेडिशनल डिजाइन कभी पुराना नहीं होता और यह हर उम्र की महिला पर सुंदर लगता है। इन्हें आप अपनी कॉटन की साड़ियों या सूट के साथ पहनें।

Leaf Shaped gold Traditional Bangles

जी हां, यह ट्रेडिशनल सलवार-कमीज या एथनिक वियर के साथ सोबर और ग्रेसफुल लुक देता है।

यह भी पढ़ें- Daily Wear Chudi Designs: कम दाम में पाएं डेली वियर गोल्ड चूड़ियों के ये शानदार डिजाइन्स, हाथों की बढ़ा देंगे शोभा

पिंक और व्हाइट स्टोन स्टडेड बैंगल

इनमें पिंक और व्‍हाइट स्‍टोन का खूबसूरत कॉम्बिनेशन है। ये बैंगल आपके हाथों को कलरफुल टच देते हैं। ये उन महिलाओं के लिए बेस्ट हैं, जिन्हें सादे सोने के बजाय थोड़ा रंगीन ज्वेलरी पसंद है।

Stone Studded Bangles

इन्हें आप किसी भी मैचिंग कलर के सूट या साड़ी के साथ पहन सकती हैं। ये बैंगल हाथों को भरा-भरा दिखाते हैं, इसलिए इनके साथ बहुत सारी चूड़ियां पहनने की जरूरत नहीं पड़ती। यह अनारकली सूट या पेस्टल कलर की साड़ियां के साथ बेहद खूबसूरत लगते हैं।

यह भी पढ़ें- Golden Bangles Designs: हाथों में पहनें गोल्डन चूड़ियां, आउटफिट के साथ डिजाइन को जानें कैसे करें पसंद

आप भी गोल्ड बैंगल्‍स के इन डिजाइंस को डेली वियर में पहन सकती हैं। अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।

Image Credit: Myntra 

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।