herzindagi
image

सावन में रंग बिरंगी चूड़ियां से सजाएं अपना हाथ, जानें कैसे करें डिजाइस पसंद

सावन का महीना सुहागिन महिलाओं के लिए बेहद खास होता है। इस महीने में महिलाएं श्रृंगार करना सबसे ज्यादा पसंद करती हैं और अपने हाथों को सजाने के लिए चूड़ियां खरीदती हैं। इस बार आप भी रंग बिरंगी चूड़ियों से सावन में अपने हाथों की रौनक को बढ़ाएं।
Editorial
Updated:- 2025-07-23, 11:04 IST

सावन का महीना बेहद खास होता है। इस महीने में हर तरफ हरियाली नजर आती है। साथ ही, महिलाओं के श्रृंगार के अलग-अलग रंग भी देखने को मिलते हैं। इस महीने में महिलाएं अपने लिए सबसे ज्यादा चूड़ियां खरीदना पसंद करती हैं। ऐसा इसलिए क्योंकि इससे हाथों की रौनक दोगुनी हो जाती है। आर्टिकल में बताते हैं किस तरह की रंग बिरंगी चूड़ियों को आप खरीदकर पहन सकती हैं।

सावन में पहनें रंग बिरंगी वेलवेट की चूड़ियां

आप हाथों की सुंदरता को बढ़ाने के लिए रंग बिरंगी चूड़ियों को ढूंढ रही हैं, तो इस फोटो में नजर आने वाले चूड़ी के डिजाइन को खरीदकर पहनें। इस तरह की चूड़ियां पहनने के बाद हाथों की रौनक को दोगुना कर देंगी। इसमें आपको हर एक चूड़ी मल्टी कलर वाले डिजाइन में मिलेगी। जिसे आप कंगन के साथ मैच करके वियर कर सकती हैं। इसके साथ ही, आप इसे प्लेन भी पहन सकती हैं। चूड़ियां आप साड़ी या सूट किसी के भी साथ पहन सकती हैं। मार्केट में इस तरह की चूड़ियां आपको 40 से 60 रुपये डिब्बी के हिसाब से मिल जाएंगी।

bangles (3)

सावन में पहनें प्लेन कांच की रंग बिरंगी चूड़ियां

अगर आपको कांच की प्लेन चूड़ी पहनना पसंद है, तो इसमें आप मल्टी कलर वाले डिजाइन को ले सकती हैं। इसे पहनने के बाद आपके हाथों की रौनक और ज्यादा बढ़ जाती है। इसमें आप नग वाली चूड़ियों को साथ में लगाकर पहनें। इसके बाद इसे अपनी ड्रेस के साथ मैच करें। इसे पहनते ही हर कोई आपके सुंदर हाथों की तारीफ करता नजर आएगा। यह चूड़ी आपको मार्केट में 30 से 50 रुपये डिब्बी के हिसाब से मिल जाएगी।

Bangles designs (4)

इसे भी पढ़ें: Choori Set Designs: चूड़ी सेट के नए डिजाइंस को देखें और अपनी ड्रेस के हिसाब से करें चुनाव

सावन में पहनें स्टोन डिजाइन वाली रंग बिरंगी चूड़ियां

आप अगर मल्टी कलर वाले स्टोन में चूड़ियों के डिजाइन को सर्च कर रही हैं, तो ऐसे में आप इस फोटो में नजर आने वाली चूड़ियों को खरीदकर पहन सकती हैं। इस तरह की चूड़ियां पहनने के बाद अच्छी लगती हैं। साथ ही, इससे हाथों की रौनक और ज्यादा बढ़ जाती है। इस तरह की चूड़ियों को आप बाद में किसी और कपड़ों के साथ भी मैच करके वियर कर सकती हैं। मार्केट में यह चूड़िया आपको 30 से 70 रुपये डिब्बी के हिसाब से मिल जाएगी।

Stone bangles (3)

इसे भी पढ़ें: Rajastan Bangle Market: लाख से लेकर कांच तक राजस्थान की इन जगहों पर मिलती हैं हर तरह की चूड़ियां

इस बार हाथों को सजाने के लिए पहनें यह रंग बिरंगी चूड़ियां। इन चूड़ी डिजाइंस से सावन में आपके हाथ सुंदर नजर आएंगे।

इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही,अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें। इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हर जिन्दगी के साथ

Image Credit- Amazon,, Flipkart

Herzindagi video

FAQ
कांच की चूड़ियां कितने रुपये डिब्बी मिलती है?
कांच की चूड़ियां आपको 50 से 60 रुपये डिब्बी मिल जाएगी।
मल्टीकलर चूड़ियां कैसे करें पसंद?
इसमें आप अपने आउटफिट के अलग-अलग कलर को पसंद करते खरीद सकती हैं।
Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।