
होली पार्टी में अपने लुक को और भी अच्छा बनाने के लिए महिलाएं, तरह-तरह की ज्वेलरी आइटम सर्च कर रही हैं। रंग-बिरंगे कपड़ों, हल्के मेकअप और ट्रेडिशनल टच के साथ खूबसूरत चूड़ियां आपके लुक में चार चांद लगा सकती हैं। हालांकि, किस तरह की चूड़ियां पहनी जाएं, अभी तक यह सिलेक्शन नहीं हो पा रहा है। पहले जहां चूड़ियां सिर्फ साड़ी या सूट के साथ पहनी जाती थीं, वहीं अब लड़कियां कुर्ता-जींस, लहंगा-क्रॉप टॉप या यहां तक कि लॉन्ग स्कर्ट के साथ भी इसे पहनना पसंद करती हैं। ऐसे में अगर आप सोच रही हैं कि कैसे अपने लुक को खास बनाया जाए, तो यह आर्टिकल आपके काम आएगा। आज के इस आर्टिकल में हम आपको चूड़ियों के अनोखे डिजाइंस बताएंगे।
सोफ्ट टेक्सचर वाली होती है, इसलिए इसके टूटने की चिंता नहीं रहती। मल्टीकलर वेलवेट चूड़ियां आपके आउटफिट में फैशन के साथ फेस्टिव टच भी जोड़ती हैं और हाथों में भारी नहीं लगती। आप ब्राइट ब्लॉक कलर वेलवेट सेट या स्टोन एम्बेलिश्ड वेलवेट चूड़ियां भी पहन सकती हैं। ध्यान रखें कि इस तरह की चूड़ियां आपको दूसरी चूड़ियों के मुकाबले थोड़ी महंगी लगेगी।

होली में रंगों के बीच मिरर वर्क वाली चूड़ियां बहुत ज्यादा पंसद की जाती है। जिंस हो या सूट, हर तरह के लुक पर यह जचती है। इसमें पिंक, येलो, ग्रीन, ब्लू, ऑरेंज जैसे फ्रेश और ब्राइट कलर आपकी होली वाइब को बढ़ा देते हैं । इसकी खासियत यह है कि हर चूड़ी अलग-अलग रंग की और ऊपर छोटे–छोटे मिरर लगे हुए होते हैं। व्हाइट या पेस्टल आउटफिट के साथ यह कॉम्बिनेशन बहुत पॉपुलर लगता है।
इसे भी पढ़ें- होली पर बालों को रंग से बचाएंगे ये 3 स्टाइलिश हेयरस्टाइल, आपका क्लासी लुक देखकर हर कोई करेगा तारीफ
अगर आपको चूड़ियां पहनने की आदत नहीं है, लेकिन इस बार अपने लुक के साथ इसे कैरी करना चाहती हैं, तो आप प्लास्टिक चूड़ियां पहन सकती हैं। यह कांच की तरह ये जल्दी नहीं टूटतीं, इसलिए सेफ रहती हैं। इससे पहनने पर पूरे दिन पहनने पर भी हाथ भारी नहीं लगते। इतना ही नहीं रंग और पानी से खराब होने की संभावना कम रहती है, इसलिए लंबे समय तक यह चलती है।
इसे भी पढ़ें- Ethnic Bracelet Designs: ट्रेडिशनल आउटफिट के साथ वियर करें ब्रेसलेट, देखें डिजाइंस

इन डिजाइन के अलावा आप मिरर वर्क चूड़ियां, पर्ल डिटेलिंग चूड़ियां और लाख की डिजाइनर चूड़ियां भी पहन सकती हैं। यह आपके लुक के हिसाब से हर तरह के कपड़े पर जचेंगी। अगर आप सिंपल कपड़े पहन रही हैं, तो इस तरह की चूड़ियां इस बार कैरी कर सकती हैं।
हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे। साथ ही आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी से।
image credit- m.facebook.com/pinterest, GOELX Store/amazon
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।