
Bracelet Designs For Women: ट्रेडिशनल लुक क्रिएट करना हम सभी को पसंद होता है। इसलिए हम अक्सर कुछ एथनिक ज्वेलरी को वियर करना पसंद करते हैं, ताकि हम अच्छे नजर आएं। इस बार आप हाथ में पहनने वाले ब्रेसलेट डिजाइन में चेंज करें और एथनिक ब्रेसलेट डिजाइन को ट्राई करें। इससे आपके हाथों की खूबसूरती में चार चांद लग जाएंगे। साथ ही आपके पास अलग डिजाइन वाले ब्रेसलेट पहनने को हो जाएंगे। आइए बताते हैं किस तरह के ब्रेसलेट डिजाइन को आप ट्राई कर सकती हैं।
अगर आपको चौड़े डिजाइन वाला ब्रेसलेट पहनना पसंद है, तो ऐसे में आप इस तस्वीर में नजर आने वाले ब्रेसलेट डिजाइन को ट्राई कर सकती हैं। इस तरह के ब्रेसलेट पहनने के बाद अच्छे लगे हैं। साथ ही इससे लुक भी सुंदर दिखाई देता है। इस तरह के ब्रेसलेट आपको आर्टिफिशियल डिजाइन में आसानी से मिल जाएंगे, जिसे आप मार्केट से जाकर खरीद सकती हैं और हाथों की रौनक बढ़ा सकती हैं। इस तरह के ब्रेसलेट को पहनने के बाद आपको हाथ में किसी और एक्सेसरीज को वियर करने की जरूरत नहीं पड़ेगी।

एथनिक ब्रेसलेट के डिजाइन में आप इस तस्वीर में नजर आने वाले ऑप्शन को ट्राई कर सकती हैं। इस तरह के ब्रेसलेट में आपको चेन के साथ घुंघरू डिजाइन मिलेगा। साथ ही आपको इसमें गोल्डन और सिल्वर दोनों तरह का डिजाइन आसानी से मार्केट में देखने को मिल जाएंगा। ऐसे में ये पहनने के बाद काफी अच्छा लगेगा। आपको इस तरह के ट्रेडिशनल आउटफिट के साथ ट्राई करना चाहिए।

इसे भी पढ़ें: Chandi ke Kade: डेली वियर में पहनने के लिए अभी से खरीद लें चांदी के कड़े, देखें लेटेस्ट डिजाइंस
आप हाथों में पहनने के लिए गोल्डन डिजाइन ब्रेसलेट को वियर कर सकती हैं। इस तरह के ब्रेसलेट में आपको इवल आई का डिजाइन मिलेगा। इससे ट्रेडिशनल आउटफिट के साथ पहनने पर ये अच्छा लगेगा। आप इसे किसी और आउटफिट के साथ वियर कर सकती हैं, ताकि लुक अच्छा नजर आए। मार्केट में आप इसे कम दाम में अपने हाथ के साइज का ध्यान रखकर खरीद सकती हैं।

आप ट्रेडिशनल आउटफिट के साथ ब्रास कुंदन वर्क वाला ब्रेसलेट वियर कर सकती हैं, ताकि आपका लुक अच्छा नजर आए। आप इस तरह के ब्रेसलेट को रिंग के साथ मैचिंग करके भी स्टाइल कर सकती हैं, ताकि हाथों की सुंदरता इसे पहनने के बाद और ज्यादा बढ़ जाए।

इस बार आप ये एथनिक ब्रेसलेट डिजाइन को ट्राई करें, ताकि आप अच्छी नजर आएं।
अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
Image credit-myntra/ KARATCART, Anouk, SALTY
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।