Thu Feb 12, 2026 | Updated 04:07 AM IST
herzindagi
image

Gold Bracelet Designs: अपनी गर्लफ्रेंड को गिफ्ट करें 2 ग्राम में बने गोल्ड ब्रेसलेट, देखें लेटेस्ट और स्टाइलिश डिजाइंस

Gold Bracelet Designs: गर्लफ्रेंड को गिफ्ट करने के लिए आप 2 ग्राम गोल्ड में ब्रेसलेट को डिजाइन करा सकते हैं, ताकि आपकी गर्लफ्रेंड खुश हो जाए। इसके लिए आपको डिजाइन को पसंद अपनी गर्लफ्रेंड के हिसाब से करना होगा।
Editorial
Updated:- 2026-02-11, 18:29 IST

Gold Bracelet Designs: हर कोई चाहता है कि उसकी गर्लफ्रेंड खुश रहे। ऐसे में पार्टनर हमेशा कोशिश करता है कि वो उसे खुश रख सके। इसलिए वो अक्सर कुछ अच्छे गिफ्ट्स को देना पसंद करता है। इस बार अपना पार्टनर को और ज्यादा स्पेशल फील करवाने के लिए आप 2 ग्राम में ब्रेसलेट को बनाकर गिफ्ट कर सकते हैं, जिसे देखकर आपकी पार्टनर भी खुश हो जाएगी। साथ आप दोनों के बीच का प्यार और ज्यादा बढ़ जाएगा। आइए बताते हैं किस तरह के ब्रेसलेट डिजाइंस को आप तैयार कर सकते हैं।

पर्ल के साथ बनवाएं गोल्ड ब्रेसलेट

आप हाथों की सुंदरता को बढ़ाने के लिए पर्ल के साथ भी गोल्ड ब्रेसलेट को तैयार करा सकते हैं, जिससे आपकी गर्लफ्रेंड काफी खुश हो जाएगी। इस तरह के ब्रेसलेट 2 ग्राम में बन जाएंगे, जो आपको 18 कैरेट के हिसाब से 15 से 16 हजार रुपये में पड़ेगा। इस तरह के ब्रेसलेट को पहनने के बाद आपकी गर्लफ्रेंड के हाथ काफी सुंदर नजर आएंगे। इसलिए आप इसे तैयार करवाने के बारे में सोच सकते हैं, ताकि आपकी कुछ अलग डिजाइन की ज्वेलरी देखकर खुश हो सके।

5 - 2026-02-11T135745.270

इंफिनिटी डिजाइन वाला ब्रेसलेट

अगर आप चाहते हैं कि आपकी गर्लफ्रेंड खुश रहे तो ऐसे में आप इस तस्वीर में नजर आने वाले ब्रेसलेट को भी गिफ्ट कर सकते हैं। इस तरह के ब्रेसलेट पहनने के बाद अच्छे लगते हैं। साथ ही इसमें बना इंफिनिटी पॉजिटिविटी लाता है, जिसकी वजह से हो सकता है कि आपकी पार्टनर को ये काफी अच्छा लगे। इसे भी आप गोल्ड ज्वेलरी में तैयार करा सकते हैं।

1 - 2026-02-11T135741.892

इसे भी पढ़ें: Flower Bracelets for Women: रोज डे के दिन पहनें ये लेटेस्ट फ्लावर ब्रेसलेट, मिलेगा डिफरेंट और गॉर्जियस लुक

स्टोन वर्क के साथ गोल्ड का ब्रेसलेट

अगर आपकी गर्लफ्रेंड कुछ अलग तरह के डिजाइन वाली ज्वेलरी पहनना पसंद करती हैं, तो ऐसे में आप इस तस्वीर में नजर आने वाले ब्रेसलेट को गिफ्ट कर सकते हैं। इस तरह के ब्रेसलेट में अलग-अलग कलर के स्टोन को लगाया जाता है, जिसकी वजह से ये काफी अच्छा लगता है। इसे आपकी गर्लफ्रेंड किसी भी आउटफिट के साथ मिक्स मैच करके स्टाइल कर सकती हैं।

3 - 2026-02-11T135743.724

हार्ट डिजाइन वाला गोल्ड ब्रेसलेट

2 ग्राम में आप इस तस्वीर में नजर आने वाले ब्रेसलेट को तैयार करा सकते हैं। इस तरह के ब्रेसलेट भी पहनने के बाद अच्छा लगेगा। इसमें आपको स्टोन वर्क के साथ गोल्ड के हार्ट भी मिलेंगे। इसे देखने के बाद आपकी गर्लफ्रेंड खुश हो जाएगी। आपके इस गिफ्ट को हाथों में जरूर पहनेंगी। इसे आपको ट्राई करना चाहिए और ज्वेलर से तैयार कराना चाहिए।

2 - 2026-02-11T135749.100

इस बार 2 ग्राम गोल्ड में इन ब्रेसलेट डिजाइंस को तैयार करवाएं। इससे आपकी गर्लफ्रेंड काफी खुश हो जाएगी। साथ ही इस ब्रेसलेट को हर बार आउटफिट के साथ वियर करेगी।

अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।

Image Credit- Myntra/Kushal's Fashion Jewellery, Anouk, MAA sitala store

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।