
Teddy Day Gift Ideas: वैलेंटाइन के मौके पर लोग अपने पार्टनर को अपने प्यार का इजहार करते हैं और खास महसूस कराने के लिए अलग-अलग तरीके अपनाते हैं। 7 फरवरी से शुरू होने वाला यह वीक 14 फरवरी तक सेलिब्रेट किया जाता है। टेडी डे का दिन इस सप्ताह में सबसे मासूम और प्यारा माना जाता है। अक्सर लोग इस दिन बड़े-बड़े टेडी बियर गिफ्ट करते हैं, जो कुछ समय बाद कमरों के कोनों में रखे रह जाते हैं। अगर आप इस साल अपनी गर्लफ्रेंड को कुछ ऐसा देना चाहते हैं जो हमेशा उनके दिल के करीब रहे, तो टेडी पेंडेंट ट्रेंडी ऑप्शन है।
आजकल मार्केट में सोने, चांदी और रोज गोल्ड में टेडी के इतने क्यूट डिजाइंस आ गए हैं कि इन्हें देखते ही किसी का भी दिल पिघल जाए। नीचे देखें डिजाइंस-
अगर आपकी गर्लफ्रेंड को चमक-धमक और स्टाइलिश चीजें पसंद हैं, तो स्टोन स्टडेड टेडी पेंडेंट उनके लिए परफेक्ट है। इन पेंडेंट्स में छोटे-छोटे डायमंड्स या जिरकोनिया स्टोन्स का इस्तेमाल किया जाता है। यह पेंडेंट पार्टी वेयर और वेस्टर्न ड्रेसेस के साथ बहुत प्यारा लगता है और उनकी खूबसूरती में चार चांद लगा देता है।
इसे भी पढ़ें- खूबसूरती में चार चांद लगा देंगे ऐसे लेटेस्ट हार्ट शेप पेंडेंट, दिखेंगी भीड़ से हटकर

हार्ट-होल्डिंग टेडी पेंडेंट डिजाइन सबसे ज्यादा रोमांटिक माना जाता है। इसमें एक छोटा सा टेडी बना होता है जिसने अपने दोनों हाथों से एक नन्हा सा दिल पकड़ा होता है। यह पेंडेंट आपके बिना बोले ही आपके दिल की बात कह देता है कि "मेरा दिल अब तुम्हारे पास है।

अगर आपकी पार्टनर को सादगी पसंद है और वह भारी ज्वेलरी नहीं पहनती हैं, तो आप प्लेन गोल्ड या सिल्वर फिनिश वाले मिनिमलिस्टिक टेडी पेंडेंट चुन सकते हैं।
ये पेंडेंट बहुत हल्के होते हैं और इन्हें ऑफिस या कॉलेज में रोजाना पहना जा सकता है। यह उनकी हर ड्रेस के साथ आसानी से मैच कर जाएगा और उन्हें हमेशा आपकी याद दिलाता रहेगा।

आजकल 3D और मूविंग पेंडेंट्स का काफी क्रेज है। इस लेटेस्ट डिजाइन में टेडी के हाथ और पैर फिक्स नहीं होते, बल्कि वे थोड़ा हिलते-डुलते हैं। यह डिजाइन यूनिक है। अगर आपकी गर्लफ्रेंड का मस्तीखोर है, तो यह अनोखा गिफ्ट उनके चेहरे पर बड़ी सी मुस्कान लाने के लिए काफी है।

मल्टी लेयर टेडी पेंडेंट डिजाइन में तीन अलग-अलग लंबाई की चेन होती हैं। सबसे ऊपर वाली छोटी लेयर में एक बहुत छोटा सा टेडी होता है, दूसरी लेयर में उससे थोड़ा बड़ा, और तीसरी लेयर में सबसे बड़ा टेडी पेंडेंट होता है। यह ग्रेजिएंट लुक दिखने में बहुत ही स्टाइलिश और फैशनेबल लगता है।
अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें। इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिंदगी के साथ
Image Credit- pintrest
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।