herzindagi
teddy theme gift ideas for girlfriend boyfriend

सिर्फ टेडी ही नहीं, ये 'Teddy-Themed'गिफ्ट आइडियाज जीत लेंगे आपके पार्टनर का दिल

कई लोग टेडी डे पर टेडी इसलिए भी गिफ्ट करते हैं ताकि जब वे पार्टनर से दूर हों, तो टेडी को गले लगाकर वही प्यार महसूस कर सकें।
Editorial
Updated:- 2026-02-09, 16:29 IST

टेडी डे 10 फरवरी को मनाया जाने वाला है। यह दिन केवल एक क्यूट सा टेडी बियर देने तक सीमित नहीं है। इसके पीछे भावनाओं का बड़ा प्यारा मतलब छुपा है। टेडी एक सॉफ्ट टॉय होता है, जो प्यार और अपनापन दिखाने का सिंबल होता है। टेडी बेयर नरम, प्यारा और गले लगाने लायक होता है, इसलिए लोग अपने पार्टनर को इस तरह की चीजें देते हैं। कई लोग टेडी इसलिए भी गिफ्ट करते हैं ताकि जब वे पार्टनर से दूर हों, तो टेडी को गले लगाकर वही प्यार महसूस कर सकें। हालांकि, कुछ लोगों को टेडी बियर पसंद नहीं होता। वह इसकी जगह अपने पार्टनर को कुछ अलग चीज गिफ्ट करना चाहते हैं। अगर आप भी कुछ अलग चाहती हैं, तो यह आर्टिकल आपके काम आएगा।

कम्प्लीट थीम्ड बॉक्स

टेडी बियर डे पर आप अपने पार्टनर के लिए एक बॉक्स तैयार कर सकती हैं, जिसमें आपको बहुत सारी छोटी-छोटी चीजें एड करनी है। चॉकलेट्स, मीडियम साइज टेडी बेयर, हैंड-मेड लव नोट्स, गुलाब के पत्ते, बॉक्स का कवल, रिबन और कस्टम मैसेज टैग डालकर बॉक्स को पैक करें और गिफ्ट करें। यह आपकी पार्टनर को बहुत ज्यादा पसंद आएगा।DIY Teddy Day gift box

टेडी बियर शेप पेंडेंट

आजकल मार्केट में इस तरह के छोटे-छोटे पेंडेंट बहुत मिलते हैं। गोल्ड, सिल्वर टेडी शेप्ड पेंडेंट या नाम के अक्षर वाले पेंडेंट भी यूज कर सकती हैं। यह एक छोटा लेकिन दिल को छूने वाला गिफ्ट होगा। इसके साथ आप अपनी पार्टनर को चॉकलेट या गुलाब भी दे सकती हैं।

Teddy bear shaped pendant

image credit- Generic

किरिंग

आजकल किरिंग भी टेडी वाले आने लगे हैं। तरह-तरह के रंगों और डिजाइन वाले किरिंग, जिसे बैग पर लटकाया जा सकता है या चाबी में लगाया जा सकता है। यह जब भी आपको नजर आएगा, आपको अपने खास की याद दिलाएगा। यह हर दिन आपके नजरों के सामने होगा।

इसे भी पढ़ें- Valentine Day पर मिलने वाला है लव प्रपोजल, तो 'हां' कहने से पहले जरूर परख लें ये 5 चीजें

Teddy bear alternatives for partners

टेडी बियर केक

अगर आपकी पार्टनर खाने की शौकीन हैं, तो आप उसे डेटी डे पर डेटी डे केक के साथ भी खुश कर सकते हैं। टेडी शेप वाले केक बहुत ज्यादा प्यारे लगते हैं और यह हर किसी का दिल खुश कर सकते हैं। आप केक पर अपने पार्टनर की फोटो भी लगा सकते हैं, इससे केक और भी ज्यादा आकर्षित हो जाएगा।

इसे भी पढ़ें- Valentine Week 2026: 7 दिन 7 एहसास, आज है Chocolate Day; पूरी लिस्ट यहां देखें

Teddy bear themed cake

इसके अलावा आप टेडी बियर वाले फोटो फ्रेम, टेडी शेप वाले चॉकलेट, टेडी टीशर्ट या टेडी पिक्चर वाली डायरी या बैग भी गिफ्ट कर सकते हैं। यह सभी चीजें दिखने में बेहद क्यूट लगती हैं।

Valentine Week Day Date

रोज डे (Rose Day)                                                         

7 फरवरी, 2026
प्रपोज डे (Propose Day) 8 फरवरी, 2026
चॉकलेट डे (Chocolate Day) 9 फरवरी, 2026
टेडी डे (Teddy Day) 10 फरवरी, 2026
प्रॉमिस डे (Promise Day) 11 फरवरी, 2026
हग डे (Hug Day) 12 फरवरी, 2026
किस डे (Kiss Day) 13 फरवरी, 2026
वैलेंटाइन डे (Valentine Day) 14 फरवरी, 2026

हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे। साथ ही आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी से।

image credit- FREEPIK, amazon

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।