
Happy Teddy Day Shayari 2026: कुछ ही दिनों में टेडी डे आने वाला है। ऐसे में अधिकतर कपल अपने पार्टनर को विश करने के लिए हर तरह के प्रयास करने की कोशिश करते हैं। अगर आप अपने पार्टनर से दूर हैं और आपका लॉन्ग डिस्टेंस रिलेशनशिप है, तो आप अपने पार्टनर को टेडी डे पर कुछ स्पेशल शायरी भेजकर खुश कर सकती हैं। आज हम आपको इस खबर के जरिए कुछ ऐसी शायरियां बताएंगे, जिन्हें आप अपने पार्टनर को भेजकर उसे खुश कर सकती हैं। आइए जानते हैं इन शायरियों के बारे में।
हर साल की तरह इस साल वैलेंटाइन वीक में टेडी डे को खास बनाने के लिए आप अपने पार्टनर को कुछ टेडी डे स्पेशल शायरियां भेज कर उसे खुश कर सकती हैं। ऐसी शायरियां आपके पार्टनर को बहुत पसंद आएगी।
1. भेज रहा हूं एक प्यारा सा टेडी,
रखना इसे हमेशा संभाल के,
अगर हो मोहब्बत मुझसे सच्ची,
तो याद करना इसे गले लगा के।
2. आजकल हम हर टेडी को देख कर मुस्कुराते हैं,
कैसे बताएं उन्हें कि हमें उनमें आप नजर आते हैं।
3. टेडी बेयर की तरह तुम हमेशा मेरे साथ रहना,
चाहे कुछ भी हो जाए, बस मेरे पास रहना।

4. तेरी मेरी दोस्ती का अफसाना भी है,
इसमें प्यार का खजाना भी है,
इसलिए चाहते हैं आपसे टेडी बेयर मांगना,
आज तो मांगने का बहाना भी है।
5. चॉकलेट की खुशबू,
गुब्बारों का साथ,
आज के दिन बस थामे रखना मेरा हाथ।
हैप्पी टेडी डे!
6. टेडी डे का दिन है,
टेडी तो ला दो,
नाराज हो तो कम से कम मुस्कुरा तो दो।
हैप्पी टेडी डे!
7. तन्हा रातों में जब नींद न आए,
ये टेडी तुम्हें मेरी बाहों का एहसास कराए।
Happy Teddy Day 2026
8. टेडी डे का मौका है, फिर क्यों आपने खुद को रोका है,
भेज रहा हूं प्यार भरा टेडी, क्योंकि ये प्यार बहुत अनोखा है।
9. आजकल हम हर टेडी को देख मुस्कुराते हैं,
कैसे बताएं कि हमें उनमें सिर्फ आप नजर आते हैं।
10. तेरी यादों के सहारे जी लेते हैं हम,
इस टेडी को सीने से लगा कर सो लेते हैं हम।
11. इस टेडी को देखकर मुस्कुरा देना,
और मेरा प्यार कुबूल कर लेना।

12. टेडी तो बस एक बहाना है,
असली मकसद तो तुम्हें सताना है।
दुनिया को टेडी चाहिए, और मुझे सिर्फ तुम।
13. तुम मेरे हो और हमेशा मेरे ही रहना,
इस टेडी को अपने पास मेरी याद बनाकर रखना।
14. तेरी बाहों का अहसास इस टेडी में ढूंढ लेते हैं,
जब तू पास नहीं होती, तो इसे ही सीने से लगा लेते हैं।
15. इस टेडी के साथ भेज रहा हूं अपना सारा प्यार,
मुबारक हो तुम्हें ये खूबसूरत 'टेडी बेयर' का त्यौहार।

16. बस एक टेडी नहीं, ये मेरी वफाओं का पैगाम है,
मेरी हर धड़कन अब सिर्फ तुम्हारे ही नाम है।
Happy Teddy Day 2026
17. दिल तो करता है कि मैं खुद टेडी बन जाऊं,
और तुम्हारी बाहों में हमेशा के लिए बस जाऊं।
18. टेडी की तरह तुम भी मेरी बाहों में रहो,
ताकि हर डर, हर गम दूर हो जाए।
तुम्हारे बिना सब अधूरा लगता है।
हैप्पी टेडी डे 2026
अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहे हर जिंदगी से।
Image Credit : Freepik
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।