
वेलेंटाइन वीक का तीसरा दिन चॉकलेट डे के रूप में मनाते हैं। हर साल की तरह इस साल भी ये दिन 9 फरवरी को मनाया जाएगा। ऐसे में ये दिन प्यार में मिठास घोलने का सबसे खूबसूरत मौका होता है। कभी-कभी ऐसा होता है कि दिल की बात कहना हम लोगों के लिए बेहद ही मुश्किल हो जाता है, ऐसे में एक सिल्क चॉकलेट और चंद मीठे अल्फाज आपके रिश्ते में जादू कर सकते हैं। बता दें कि चॉकलेट सिर्फ एक मिठाई नहीं, बल्कि फिक्र और मोहब्बत का इजहार भी होता है। ऐसे में 2026 में इस दिन को यदि आप खास बनाना चाहती हैं तो सिर्फ तोहफा न दें, बल्कि अपने पार्टनर को अपनी भावनाओं से खुश कर दें। आज का हमारा लेख इसी विषय पर है। आज हम आपको अपने इस लेख के माध्यम से बताएंगे कि आप चॉकलेट डे के पावन मौके पर कौन-सी शायरियां एक दूसरे को सुना सकते हैं। पढ़ते हैं आगे...
मिठास आपकी बातों की हर पल याद आती है,
चॉकलेट से भी ज्यादा आपकी मोहब्बत भाती है,
खुशनसीब हूं मैं जो मिले हमसफर आप जैसे,
आपके साथ जिंदगी हर दिन मीठी हो जाती है।
Happy Chocolate Day!
-1770375784167.jpg)
जैसे चॉकलेट बिना मिठास के अधूरी है,
वैसे ही मेरी हर खुशी आपके बिना अधूरी है,
सदा बना रहे हमारे प्यार का यह मीठा रिश्ता,
क्योंकि मेरे जीने के लिए आपकी नजदीकी जरूरी है।
Happy Chocolate Day!
कभी डार्क, कभी मिल्क तो कभी नट्स जैसी है लाइफ,
पर आपके होने से सबसे हसीन है आपकी वाइफ,
इस चॉकलेट डे पर बस यही है मेरी ख्वाहिश,
कि मिठास से भरी रहे हमारी हसीन लाइफ।
Happy Chocolate Day!
चॉकलेट की मिठास तो बस कुछ पल की होती है,
पर आपकी मुस्कान मेरी जिंदगी में हमेशा रस घोलती है,
खुदा से बस यही दुआ है इस चॉकलेट डे पर,
कि हमारी मोहब्बत की मिठास यूं ही बनी रहे उम्र भर।"
Happy Chocolate Day!
इसे भी पढ़ें - Chocolate Day Date 2026: चॉकलेट डे कब है? पार्टनर संग अपने रिश्तों में भरनी है मिठास, तो जान लें क्यों है मनाया जाता है यह दिन
मिठास चॉकलेट की और साथ आपका हो,
दुनिया की हर खुशी बस आपके पास हो,
जैसे चॉकलेट घुल जाती है जुबां पर जाकर,
वैसे ही मेरी हर सांस में सिर्फ आपका वास हो।
हैप्पी चॉकलेट डे, प्रिय पति!
-1770375830412.jpg)
फीकी लगती है हर मिठाई आपकी बातों के आगे,
दुनिया का हर तोहफा छोटा है आपकी यादों के आगे,
वैसे तो चॉकलेट डे पर लोग चॉकलेट देते हैं,
पर मैंने अपना दिल रख दिया है आपके कदमों के आगे।
Happy Chocolate Day, My Love!
चॉकलेट डे तो बस एक बहाना है,
असली मकसद तो आपको करीब लाना है,
वैसे तो दुनिया में मिठाइयां बहुत हैं,
पर आपके जैसा 'स्वीट' कोई और कहां मिलना है!
Happy Chocolate Day, Handsome!
इसे भी पढ़ें - Valentine Day Week 2026: सिंगल होने पर कैसे सेलिब्रेट करें वैलेंटाइन वीक? इन टिप्स से खुद को कराएं स्पेशल फील
मिठास आपकी मोहब्बत की हर पल साथ रहती है,
धड़कन मेरे दिल की बस आपका ही नाम लेती है,
जैसे चॉकलेट के बिना ये दिन अधूरा है,
वैसे ही आपके बिना मेरी जिंदगी अधूरी रहती है।
हैप्पी चॉकलेट डे, माय लव!
लगता है खुदा ने आपको बड़े चाव से बनाया है,
तभी तो आपकी बातों में इतना मीठापन समाया है,
इस चॉकलेट डे पर बस यही कहना है आपसे,
कि आप ही वो इंसान हैं जिसने मेरा दिल चुराया है।
Happy Chocolate Day!
चेहरा आपका चॉकलेट सा प्यारा है,
इस पर ये दिल मेरा सौ बार हारा है,
मिठास जो घुली है आपकी बातों में,
उसी ने तो मेरी इस बेजान जिंदगी को संवारा है।
Happy Chocolate Day, My Beautiful!
-1770375845205.jpg)
मिठास चॉकलेट की और खुशबू आपकी,
खूबसूरत ये दिन और मोहब्बत आपकी,
जी करता है बस डूबा रहूं इन्हीं यादों में,
इतनी मीठी जो लगती है चाहत आपकी।
हैप्पी चॉकलेट डे, जान!
जैसे चॉकलेट के बिना ये दिन अधूरा है,
वैसे ही आपके बिना मेरा हर ख्वाब अधूरा है,
चॉकलेट तो खत्म हो जाएगी कुछ ही पलों में,
पर आपके लिए मेरा प्यार सदा के लिए पूरा है।
Happy Chocolate Day, My Love!
चॉकलेट आपकी यादों को हर पल ताजा रखती है,
मिठास से भी ज्यादा आपकी मोहब्बत भाती है,
खुशनसीब हूं मैं जो मिले पार्टनर आप जैसे,
आपके साथ जिंदगी हर दिन प्यारी हो जाती है।
Happy Chocolate Day!
अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
Images: Freepik
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।