herzindagi
image

Teddy Day Wishes & Quotes 2026: 10 फरवरी काे टेडी डे पर पार्टनर को भेजें ये प्‍यार भरे मैसेज, आप पर बेशुमार प्‍यार लुटाएंगे आपके 'वो'

Teddy Day Wishes & Quotes 2026: Valentine Week शुरू होने को है। ये महीना प्‍यार का होता है। इस पूरे हफ्ते की शुरुआत 7 फरवरी यानी रोज डे के साथ हो जाती है। इनमें से एक खास दिन टेडी डे का भी होता है। अगर आप भी इस दिन अपने पार्टनर को टेडी के साथ कुछ प्यारे संदेश भेजना चाहते हैं, तो यहां से आइडिया ले सकते हैं।
Editorial
Updated:- 2026-02-05, 12:27 IST

Teddy Day 2026: वेलेंटाइन वीक का चौथा दिन टेडी डे के नाम होता है। इस द‍िन लोग अपने बॉयफ्रेंड, गर्लफ्रेंड या पार्टनर को क्यूट सा टेडी गिफ्ट करते हैं। इससे उनके र‍िश्‍तों में मि‍ठास बनी रहती है। हर साल टेडी डे 10 फरवरी को मनाया जाता है। टेडी बियर सिर्फ एक खिलौना नहीं होता है, बल्कि प्यार, केयर और अपनेपन का प्रतीक माना जाता है। यह रिश्तों में मिठास घोलता है और अपनों को खास महसूस कराता है।

अगर आप भी इस टेडी डे पर अपने पार्टनर को खास महसूस कराना चाहती हैं, तो सिर्फ गिफ्ट ही नहीं, बल्कि दिल को छू लेने वाले खूबसूरत कोट्स भी भेज सकती हैं। एक प्यारा-सा मैसेज आपके रिश्ते की गहराई को दिखा सकता है और आपकी भावनाओं को खूबसूरती से बयां कर सकता है।

टेडी डे विशेज इन हिंदी (Teddy Day Wishes 2026)

tedy day quotes

1-जैसे टेडी बियर प्यारा और दिल के करीब होता है वैसे ही तुम मेरे दिल के सबसे करीब हो।
तुम मेरी जान हो और तुम्हारे लिए एक प्यारा तोहफा है मेरा दिल..Happy Teddy Day !

2-तुम्हारी बाहों में वो सुकून है, जो किसी टेडी के गुदगुदे एहसास से भी बढ़कर है।
तुम हमेशा मेरे सबसे करीब रहो बस यही एक दुआ है...टेडी डे की शुभकामनाएं!

3- तेरा दिल में होना हर पल प्यार की याद  दिलाता है, ये एक प्यार टेडी मुझे तेरे और करीब लाता है
तेरी हंसी मेरे दिल के लिए टेडी बियर जैसी है, प्यारी और हमेशा खुशी देने वाली। हैप्पी टेडी डे, जान!

teddy day wishes for partner

4- जिस तरह टेडी बियर गले लगाने पर सुकून देता है
 उसी तरह तुम्हारा साथ मेरी जिंदगी में खुशी भर देता है। Happy Teddy Day !

5- तुम मेरी जिंदगी का वो टेडी बियर हो, जिससे दूर रहना नामुमकिन है।
जब तुम पास होते हो तो दिल को एक अलग एहसास होता है। हैप्पी टेडी डे, मेरे प्यार!"

टेडी डे कोट्स इन हिंदी (Teddy Day Quotes 2026)

1- टेडी की तरह तुम भी मेरे गले लग जाओ,
 हर दुख-दर्द मुझसे दूर हो जाए। Happy Teddy Day!

teddy day quotes and wishes

2- तुम्हारी बाहों में वो सुकून है जो किसी टेडी के गुदगुदे एहसास से भी बढ़कर है।
टेडी डे की शुभकामनाएं!

3- जैसे टेडी बियर प्यारा सुर गुदगुदा होता है,
वैसे ही तुम्हारा साथ मेरी जिंदगी का सबसे प्यारा हिस्सा है। Happy Teddy Day!

4- जब भी तुम्हें याद करता हूं, मेरा दिल टेडी बियर की तरह गुदगुदाने लगता है।
Happy Teddy Day My Love !

teddy day shayari

5- इस टेडी डे पर मैं तुम्हें वो टेडी देना चाहता हूं,
 जो मेरे दूर होने पर तुम्हें मेरी याद दिलाए। Happy Teddy Day!

6- टेडी डे पर बस ये कहना है तूमसे,
तुम मेरी जिंदगी का वो टेडी हो, जिसे मैं कभी खोना नहीं चाहता।"
Happy Teddy Day 2025 !

टेडी डे मैसेज इन हिंदी (Teddy Day Message 2026)

1- मेरा टेडी तो तुम हो, जो हर मुश्किल में मेरे साथ रहता है
मुझे खुश करता है और मुझसे बेइंतहा प्यार करता है। Happy Teddy Day !

teddy day cute messages

2-एक प्यारा सा टेडी भेजा है तुम्हारे पास, जो हर पल मेरी याद दिलाएगा
तुम्हें मेरी तरह प्यार से गले लगाएगा। Happy Teddy Day !

3- तुम्हारी हंसी मेरी दुनिया का सबसे खूबसूरत हिस्सा है,
टेडी बियर की तरह तुम भी हमेशा मेरे साथ रहो। हैप्पी टेडी डे!

4- इस टेडी डे पर मैं तुम्हें ये कहना चाहता हूं कि तुम्हारी मौजूदगी मेरी दुनिया को खूबसूरत बनाती है
 वैसे ही जैसे एक टेडी बियर हमारे दिल को सुकून देता है। Happy Teddy Day !

teddy day wishes and quotes

5- टेडी बियर की तरह तुम भी हर मुश्किल को आसान बना देते हो
 बस अपने होने भर से मेरी जिंदगी को खुशहाल बना देते हो, ऐसे ही मेरे पास हमेशा रहना हमेशा। Happy Teddy Day !

टेडी डे विशेज फॉर गर्लफ्रेंड (Teddy Day Wishes for Girlfriend)

1- अगर टेडी बियर की तरह मैं तुम्हें हर रात अपनी बाहों में भर पाता,
तो शायद मेरी दुनिया और भी खूबसूरत होती। हैप्पी टेडी डे, मेरी जान!

2-जब भी तुम्हें मेरी याद आए, इस टेडी को गले लगा लेना
ते तुम्हे मेरे होने का एहसास दिलाएगा, जैसे मैं तुम्हारे करीब हूं। Happy Teddy Day !

teddy day wishes for girlfriend

3- तुम्हारी मासूमियत और मुस्कान टेडी बियर की तरह प्यारी है
जिसे मैं हमेशा संजोकर दिल में रखना चाहता हूं ! टेडी डे मुबारक हो, मेरी जान!

4- टेडी की तरह तुम्हारा प्यार भी कोमल और सच्चा है, जो हर मुश्किल पल में मुझे सुकून देता है
आई लव यू मेरी जान, Happy Teddy Day !

इन प्यार भरे संदेशों से आप भी पाने पार्टनर को खुश कर सकते हैं और प्यार के इस दिन को बहुत ख़ास बना सकते हैं।

प्यार के इस महीने में अपने पार्टनर के लिए करना है कुछ खास, तो HerZindagi पर जानें कम्पलीट Valentine's Day Week List, बेस्ट डेकोरेशन एंड प्रपोजल आइडियाज, गिफ्ट सजेशन और बहुत कुछ। रोमांस से भरपूर इस हफ्ते को कैसे सेलिब्रेट करें, इसकी पूरी जानकारी के लिए विजिट करें हमारा Valentine's Day पेज। 
आपकी इस बारे में क्या राय है, हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। आपको यह स्टोरी अच्छी लगी हो तो इसे फेसबुक पर शेयर और लाइक जरूर करें। इसी तरह और भी आर्टिकल पढ़ने के लिए जुड़े रहें हरजिंदगी से।

Images: freepik.com 

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।