
रोज डे 2026 अपने प्यार का इजहार करने का सबसे खास मौका है। इस दिन गुलाब का फूल प्यार और मोहब्बत का प्रतीक माना जाता है, और इसी के साथ आप अपने पार्टनर के दिल में अपनी खास जगह और भावनाओं को जगा सकते हैं। चाहे आप अपनी पत्नी, पति या किसी खास प्रेमी या प्रेमिका को अपने दिल की बात कहना चाहते हों, रोज डे शायरी इसके लिए सबसे बेहतरीन तरीका है। इस अवसर पर आप अपने प्यार, अपनापन और भावनाओं को खूबसूरत शब्दों में पिरोकर भेज सकते हैं।
हमने आपके लिए कुछ रोमांटिक और दिल छू लेने वाली शायरियां तैयार की हैं, जो हर पल की भावनाओं को व्यक्त करती हैं। इसमें गुलाब के फूल की तरह मोहब्बत, यादें और ख्वाहिशें शामिल हैं, जो आपके रिश्ते को और भी मजबूत और मधुर बनाएंगी। आप इन्हें सीधे अपने पार्टनर को भेज सकते हैं या सोशल मीडिया पर साझा करके उनके दिन को खास बना सकते हैं। रोज डे शायरी के माध्यम से अपने प्यार को व्यक्त करना अब और भी आसान और यादगार बन गया है।
मेरी दीवानगी की कोई हद नहीं
तेरी सूरत के सिवा मुझे कुछ याद नहीं
मैं गुलाब हूं तेरे गुलशन का
तेरे सिवाए मुझपर किसी का हक नहीं
Happy Rose Day!!
टूटा हुआ फूल खुशबू दे जाता है
बिता हुआ पल यादें दे जाता है
हर शख्स का अपना अंदाज होता है
क्यूंकि जिन्दगी में प्यार तो है
क्यूंकि प्यार में जिन्दगी दे जाता है हैप्पी रोज डे
यह भी पढ़ें- Valentine Week 2026: 7 दिन 7 एहसास, Rose Day से Valentine Day तक की पूरी लिस्ट

एक अजनबी से मुझे इतना प्यार क्यों है
इनकार करने पर चाहत का इजहार क्यों है
उसे पाना नहीं मेरी तकदीर में मैं शायद….
फिर हर मोड़ पे उसी का इन्तजार क्यों है
हैप्पी रोज डे
आपके होंठो पे सदा खिले गुलाब रहे
खुदा ना करे आप कभी उदास रहे
हम आप के पास चाहे रहे ना रहे
आप जिन्हें चाहते हैं वो हमेशा आपके पास रहें
हैप्पी रोज डे
फूल खिलता रहे जिंदगी की राहों में
हंसी चमकती रहें आपकी निगाह में
कदम कदम पर मिले खुशी ही बाहर आपको
दिल देता है ये दुआ भर भर आपको
हैप्पी रोज डे

मोहब्बत लफ्जों की मोहताज नहीं होती,
जब तनहाई में आपकी याद आती है,
होंठों पे एक ही फरियाद आती है
खुदा आपको हर खुशी दे
क्योंकि आज भी हमारी हर खुशी आपके बाद आती है।
Happy Rose Day!!
तुम्हें पाने की ख्वाहिश में हम कहीं खो जाएं,
तुम्हारी गोद में सर रखकर सो जाएं,
हम पे तुम एक एहसान तो कर दो,
एक बार अपना दिल हमारे नाम तो कर दो।
जब तेरे चेहरे पर मुस्कान खिल उठती है,
मेरे दिल में प्यार की घंटी बज उठती है,
तेरी खुशियों से मेरी सांसे-जी उठती हैं,
यूं ही मुस्कुराते रहना, मेरी हंसती खिल उठती है।
टूटा हुआ गुलाब का फूल भी खुशबू दे जाता है,
बीता हुए एक पल याद आ जाए तो,
मन में ख्वाबों का जहां बस जाता है,
कोई जिंदगी में प्यार तो कोई,
प्यार में जिंदगी दे जाता है।

सोच रहे हैं कि इस बार रोज डे में तुम्हे गुलाब न दें,
गुलाब को गुलाब देने की जरूरत भी क्या है,
गुलाब तो बगीचे महकाते हैं, आपने तो मेरे जीवन का अंगना ही महाका दिया है।
अब ऐसी खुशबू की तलाश है मुझे, तो जो गुलाब को भी मात देदे
अब तो हर उस पल की आस है मुझे, जो आपका साथ देदे
सोच रहे हैं कि तुमको अपना प्यार कैसे भेजें,
एक खुशबू तलाशी है मैंने ऐसी, जो मेरे प्यार को तुम्हारी जिंदगी में महका देगी,
कर लो इस गुलाब को कबूल तुम, मेरी मोहब्बत सजी इसकी हर पंखुड़ी पर
फूल बनकर मुस्कुराना जिंदगी,
मुस्कुराकर गम भुलाना जिंदगी,
मुझसे जीत कर तुम खुश हो तो क्या हुआ,
तुम से हारकर जो खुशी मिलती है मुझे, उसकी कोई कीमत नहीं।
तुम से मोहब्बत तो सिर्फ एक इत्तेफाक है,
ये तो दो दिलों की मुलाकात है,
मोहब्बत नहीं दिखात है कि दिन है या रात है,
यह तो सिर्फ वफादारी और जज्बात है।
Happy Rose Day!!

अगर कुछ बनना है तो,
गुलाब के फूल बनो क्योंकि ये फूल,
उसके हाथ मे भी खुशबू छोड़ देता है,
जो इसे मसल कर फेंक देता है!
Happy Rose Day!!
दिखती हैं हीर की तरह
लगती हैं खीर की तरह
दिल में चुभती हैं तीर की तरह
और छोड़ जाती हैं फकीर की तरह

मैने कब कहा की मुझे गुलाब दे,
या अपनी मोहब्बत से नवाज दे,गिफ्ट बास्केट
आज बहुत उदास है दिल मेरा,
गैर बन कर ही सही तू मुझे आवाज दे!!
| Rose Day Kab Hai | Teddy Day Kab Hai | Kiss Day Kab Hai |
| Propose Day Kab hai | Promise Day Kab Hai | Valentine Day Kab Hai |
| Chocolate Day Kab Hai | Hug Day Kab Hai |
रोज डे 2026 अपने प्यार का इजहार करने का सबसे खास मौका है। इस दिन गुलाब का फूल प्यार और मोहब्बत का प्रतीक माना जाता है। आप अपने पार्टनर को गुलाब भेजकर या शायरी के माध्यम से अपने दिल की भावनाओं को व्यक्त कर सकते हैं। इस आर्टिकल को शेयर और लाइक करें, इसी तरह और भी आर्टिकल्स पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।